Wednesday, July 15News That Matters

Day: July 8, 2026

देहरादून में 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, भारी बारिश के चलते डीएम का आदेश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून: मौसम विभाग द्वारा 9 जुलाई को जनपद में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून ने आदेश जारी करते हुए 9 जुलाई 2026 (गुरुवार) को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।...
उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 09 एवं 10 जुलाई, 2026 को उत्तराखण्ड के कई जनपदों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज से अत्यंत तेज वर्षा के दौर की संभावना व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र (एसईओसी) ने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक एहतियाती एवं सतर्कता संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पूर्वानुमान के अनुसार 09 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर एवं चम्पावत जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 10 जुलाई को पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत एवं बागेश्वर जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि देहराद...
उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। राज्य के सभी प्रमुख बांधों एवं बैराजों को प्रतिदिन सुबह 8 बजे तथा शाम 8 बजे अपने जलाशयों के जलस्तर, इनफ्लो, आउटफ्लो तथा डिस्चार्ज से संबंधित अद्यतन जानकारी अनिवार्य रूप से यूएसडीएमए को उपलब्ध करानी होगी।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन ने बुधवार को यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों एवं जल विद्युत परियोजनाओं के अधिकारियों को मानसून के दौरान बेहतर समन्वय तथा निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी भी बांध अथवा बैराज से पानी छोड़ा जाना प्रस्तावित हो तो इसकी पूर्व सूचना राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र तथा संबंधित जिला प्रशासन को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। सूचना में यह भी उल्लेख किया जाए कि छोड़ा ...
पंजाब से उत्तराखंड आई 2 करोड़ की हेरोइन, रुड़की पुलिस ने तस्कर को रंगे हाथों दबोचा

पंजाब से उत्तराखंड आई 2 करोड़ की हेरोइन, रुड़की पुलिस ने तस्कर को रंगे हाथों दबोचा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे महा-अभियान में हरिद्वार पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने पंजाब से आई नशे की एक बड़ी खेप को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 2 करोड़ रुपये अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत की 980 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है। ​सघन चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़ा तस्कर ​मिली जानकारी के अनुसार, एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर गंगनहर पुलिस लाठरदेवा अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक कार में बैठे युवक पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस टीम को अपनी तरफ आता देख युवक घबरा गया और कार छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। ​जब कार की गहनता से तलाशी ली गई, तो कार के ...
बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा विवाद: आरोपी PA प्रमोद नौटियाल पर मुकदमा दर्ज, BNS की गंभीर धाराओं में कार्रवाई

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा विवाद: आरोपी PA प्रमोद नौटियाल पर मुकदमा दर्ज, BNS की गंभीर धाराओं में कार्रवाई

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक (PA) प्रमोद नौटियाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। चढ़ावे से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में विभागीय निलंबन के बाद अब उनके खिलाफ कानूनी शिकंजा भी कस गया है। बीकेटीसी की लिखित शिकायत पर चमोली जिले के बदरीनाथ थाने में प्रमोद नौटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ​भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में मुकदमा ​बीकेटीसी के मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान की ओर से दी गई लिखित तहरीर के आधार पर बदरीनाथ थाने में 8 जुलाई 2026 को FIR संख्या 0006 दर्ज की गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 306 और 316(5) के तहत की है। मुकदमा दर्ज होने के साथ ही अब यह मामला विभागीय जांच से आगे बढ़कर आपराधिक तफ्तीश के दायरे में आ गया है। ​क्या है पूरा मामला? ​सोशल मीडि...