Wednesday, July 15News That Matters

Day: July 5, 2026

रामनगर के रिजॉर्ट में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: 62 हिरासत में, ‘एक्स्ट्रा सर्विस’ के नाम पर बुक था पूरा होटल

रामनगर के रिजॉर्ट में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: 62 हिरासत में, ‘एक्स्ट्रा सर्विस’ के नाम पर बुक था पूरा होटल

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देवभूमि उत्तराखंड को अय्याशी और अनैतिक कारोबार का अड्डा बनाने वाले रैकेट के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। रामनगर के एक नामी रिजॉर्ट में चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर 62 लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए लोगों में एक नाबालिग लड़की और एक नाबालिग किशोर भी शामिल हैं। पुलिस ने रिजॉर्ट को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है, जबकि उसका जनरल मैनेजर मौके से फरार होने में कामयाब रहा।   ​पुलिस की शुरुआती जांच में जो खुलासे हुए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। रिजॉर्ट में चल रही इस कथित 'पार्टी' की आड़ में देह व्यापार का एक बड़ा और संगठित नेटवर्क चलाया जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक, इस अय्याशी के लिए शराब, युवतियों और तथाकथित 'एक्स्ट्रा सर्विस' की डील पहले से ही तय की गई थी। ​ ​पकड़े जाने के डर से रिजॉर्ट प्रबंधन ने...
टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड से संचालित पावन कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ रविवार को टनकपुर से हुआ। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शारदा पर्यटक आवास गृह, से कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय एवं सफल यात्रा की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक छोलिया नृत्य से स्वागत किया गया तथा पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं का रुद्राक्ष की माला एवं भगवान शिव का पटका पहनाकर स्वागत किया और उनसे आत्मीय संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से ही किसी श्रद्धालु को इस पवित्र यात्रा का अवसर प्राप्त होता है। यात्रा के दौरान आने वाली प्रत्येक ...