इंस्टाग्राम पर हीरे का हार चमकाना घरेलू सहायिका को पड़ा भारी, 10 लाख के चोरी के जेवरातों के साथ देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून की राजपुर थाना पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत एक साल पहले हुई लाखों रुपये की चोरी का सनसनीखेज खुलासा किया है। मालिक के भरोसे का फायदा उठाकर कीमती आभूषणों पर हाथ साफ करने वाली शातिर घरेलू सहायिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की इस वारदात का पर्दाफाश किसी मुखबिर से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से हुआ, जहां आरोपी महिला चोरी का हीरे का हार पहनकर अपनी फोटो चमका रही थी। पुलिस ने महिला के पास से करीब 10 लाख रुपये कीमत के हीरे और सोने के आभूषण बरामद किए हैं।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, सिक्का किमाया ग्रीन, आईटी पार्क निवासी श्रीमती नितिशा वत्स ने 1 जुलाई 2026 को थाना राजपुर में एक लिखित तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले उनके घर से हीरे और सोने के आभूषण गायब हो गए थे। उस समय उन्हें लगा कि वे जेवरात कहीं रखकर भूल गई हैं या किसी रि...
