Tuesday, August 18News That Matters

Day: July 15, 2026

देहरादून: निजी और राजकीय विद्यालयों की समीक्षा बैठक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर मुख्य शिक्षा अधिकारी का जोर

देहरादून: निजी और राजकीय विद्यालयों की समीक्षा बैठक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर मुख्य शिक्षा अधिकारी का जोर

देहरादून
देहरादून: निजी और राजकीय विद्यालयों की समीक्षा बैठक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर मुख्य शिक्षा अधिकारी का जोर विकासखंड रायपुर एवं डोईवाला में संचालित समस्त निजी विद्यालयों ,अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों ,राजकीय इंटर कॉलेज ,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों ,की मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून श्री गोविंद राम जायसवाल की अध्यक्षता में पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज दूधली डोईवाला में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी निजी विद्यालयों ,अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों, तथा शासकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक का संचालन दो सत्रों में किया गया।प्रथम सत्र में समस्त निजी विद्यालयों तथा अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों की समीक्षा बैठक हुई तथा द्वितीय सत्र में समस्त राजकीय विद्यालयों की समीक्षा बैठक...
हरेला पर्व: उत्तराखंड में रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बांटे निःशुल्क फलदार पौधे

हरेला पर्व: उत्तराखंड में रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बांटे निःशुल्क फलदार पौधे

राष्ट्रीय
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड की समृद्ध पर्यावरणीय एवं सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर अपने कैंप कार्यालय में उद्यान विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क फलदार पौधा वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों एवं आम नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान आम, लीची, अमरूद, नींबू, अनार, कटहल सहित विभिन्न फलदार, सगंध एवं औषधीय प्रजातियों के पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराता है। केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी हमारी सा...
सफाई कर्मचारियों हेतु प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता शिविर का आयोजन, 250 एवं लाभार्थियों ने उठाया लाभ

सफाई कर्मचारियों हेतु प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता शिविर का आयोजन, 250 एवं लाभार्थियों ने उठाया लाभ

उत्तराखंड
सफाई कर्मचारियों हेतु प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता शिविर का आयोजन, 250 एवं लाभार्थियों ने उठाया लाभ देहरादून के वाल्मीकि मंदिर सभागार, डालनवाला में सफाई कर्मचारियों हेतु प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के सफाई कर्मचारी आयोग के माननीय उपाध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद मकवाना थे। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री दीपांकर घिल्डियाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में श्री मकवाना ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की रीढ़ हैं और उनके स्वास्थ्य, सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार क...
मुख्य सचिव ने ली नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा,पराग फार्म में बनेगी राज्य की अपनी एविएशन एकेडमी, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने ली नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा,पराग फार्म में बनेगी राज्य की अपनी एविएशन एकेडमी, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमंे प्रदेश को हेलिपोर्ट्स एवं हेलीपैड से सैचुरेट करने की आवश्यकता है। ये हमारे जैसे प्रदेश के लिए लाइफलाइन साबित होंगे। उन्होंने कहा कि देहरादून को प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों को हवाई सेवा से जोड़ा जाए। मुख्य सचिव ने पौड़ी जनपद को भी नियमित हवाई सेवा से जोड़े जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लैंसडाउन उत्तराखण्ड के मुख्य हिल स्टेशनों में से एक है। लैंसडाउन को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़े जाने की सम्भावनाएं तलाशी जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में अपना पायलट ट्रेनिंग स्कूल तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि उधमसिंह नगर के पराग फार्म में एविएशन एकेडमी स्थापित की जाए। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को आवश्यकत प्र...