Wednesday, July 15News That Matters

उत्तराखण्ड

एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी की अनूठी पहल ,जनता को ठगी से बचाने के लिए चलाई मुहिम  – सोशल मीडिया पर भ्रामक विज्ञापन और जानकारियों पर एक टीम रखेगी नजर

एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी की अनूठी पहल ,जनता को ठगी से बचाने के लिए चलाई मुहिम – सोशल मीडिया पर भ्रामक विज्ञापन और जानकारियों पर एक टीम रखेगी नजर

उत्तराखण्ड
इन दिनों सोशल मीडिया आम-जनमानस तक पहुंच के लिए एक बहुत ही सशक्त माध्यम है। सोशल मीडिया के साइड इफेक्ट यह हैं कि इस मीडिया में कोई संपादक नहीं होता जो खबरों या जानकारी को पुख्ता या संतुलित कर सके। ऐसे में असामाजिक तत्व अपने निहित स्वार्थ के लिए सोशल मीडिया का दुरुपयोग करते हैं। ऐसा ही कुछ देहरादून में हो रहा है। यहां जमीन जायजाद को लेकर बड़ी संख्या में लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं और जीवन भर की गाढ़े खून-पसीने की कमाई गंवा रहे हैं। जनता के साथ किसी तरह की धोखाधड़ी न हो तो इसके लिए एमडीडीए के वीसी बंशीधर तिवारी ने अनूठी पहल की है। उन्होंने एक छह सदस्यीय टीम का गठन किया है जो सोशल मीडिया पर नजर रखेगी कि कहीं एमडीडीए के क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग, फ्लैट्स, अतिक्रमण और कम्पाउंडिंग आदि को लेकर भ्रामक खबरें या विज्ञापन तो नहीं चल रहे हैं। एमडीडीए के वीसी बंशीधर तिवारी के अनुसार सोशल मीडिया के विभिन...
उत्तराखंड के लिए गौरव का पल पैरा शूटिंग कोच को राष्ट्रपति ने द्रोणाचार्य अवार्ड से नवाजा

उत्तराखंड के लिए गौरव का पल पैरा शूटिंग कोच को राष्ट्रपति ने द्रोणाचार्य अवार्ड से नवाजा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के पैरा शूटिंग कोच सुभाष राणा को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया है। सुभाष की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी है। राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार को भारत के खेल जगत की सभी महान उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। पेरिस ओलम्पिक में पदक विजेता एथलीट मनु भाकर, शतरंज विश्व चैंपियन डी गुकेश, उत्तराखंड के पैरा शूटिंग कोच सुभाष राणा सहित 32 खिलाड़ियों को राष्ट्रपति मुर्मू ने सम्मानित किया। सुभाष राणा ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में शामिल हुई निशानेबाजी टीम को प्रशिक्षण दिया था। उस टीम ने पांच मेडल भी जीते थे। बता दें कि सुभाष राणा के बड़े भाई और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा भी द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। जाने-माने शूटर रहे सुभाष राणा के खाते में चार अंतर्राष्ट्रीय स्व...
राष्ट्रीय खेलों से खिला होटल इंडस्ट्री का चेहरा, देहरादून-हरिद्वार से लेकर खटीमा-भीमताल तक हुए होटल आरक्षित

राष्ट्रीय खेलों से खिला होटल इंडस्ट्री का चेहरा, देहरादून-हरिद्वार से लेकर खटीमा-भीमताल तक हुए होटल आरक्षित

उत्तराखण्ड
राष्ट्रीय खेलों से खेल विकास की प्रबल संभावनाओं के बीच होटल इंडस्ट्री भी झूम उठी है। दून-हरिद्वार से लेकर खटीमा-पिथौरागढ़ तक के होटल राष्ट्रीय खेलों के लिए आरक्षित हो गए हैं। उत्तराखंड के 12 शहरों में खिलाड़ियों और अन्य तमाम लोगों को रूकवाने की व्यवस्था की गई है। होटल इंडस्ट्री की बेहतरी के लिए इस स्थिति को शुभ संकेत माना जा रहा है। उत्तराखंड के होटल कारोबारी उत्साहित हैं। तात्कालिक लाभ तो उन्हें मिल ही रहा है, दीर्घकालिक लाभ की भी वे उम्मीद कर रहे हैं। 38 वें राष्ट्रीय खेलों में दस हजार से ज्यादा खिलाड़ी उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। खेलों से संबंधित अन्य अफसर व स्टाफ अलग हैं। इन सभी के लिए राष्ट्रीय खेल सचिवालय के स्तर पर होटलों में रूकने का इंतजाम कराया गया है। इसके अलावा, जिस तरह की सूचनाएं मिल रही हैं, उसमें खिलाड़ियों के रिश्तेदार व अन्य लोग भी अपने स्तर से होटलों में कमरों की बुकिंग करा र...
कस्टम विभाग ने पकड़े 12000 किलो चाइनीज लहसन

कस्टम विभाग ने पकड़े 12000 किलो चाइनीज लहसन

उत्तराखण्ड
खबर जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा से है जहां खटीमा क्षेत्र में नेपाल से भारत लाई जा रही दो ट्रालियों में 12000 किलो चाइनीज लहसन लदा हुआ था । यह चाइनीज लहसन भारत में प्रतिबंधित है । इस चीनी लहसुन को चोरी से लाया जा रहा था । जिसको बनबसा से कस्टम विभाग ने पकड़ा। जिसको खटीमा तहसील परिसर में लाकर नष्ट कर मिट्टी में जमींदोज किया। वही कस्टम अधिकारी बनबसा मुकेश शाहू ने बताया कि यह लहसन चाइना का है जो नेपाल के रास्ते भारत लाया जा रहा था।जिसको गाजियाबाद कस्टम ने पकड़ा, जिसमें 4 बीमारियां है जिसको प्लांट करने के द्वारा भारत में भी फैलने की संभावना बताया,जिसको 2025 में भारत सरकार ने प्रतिबंध लगाया था।इसके उपरांत भी लगातार नेपाल के रास्ते भारत लाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि एक बार ये बीमारी स्वाइल में चल गया तो उसका निवारण मुश्किल होगा। वही खटीमा रविन्द्र सिंह बिष्ट उपजिलाधिकारी खटीमा ने ब...
चक दे इंडिया फेम चित्रांशी रावत ने कहा-अब और निखरेंगे पहाड़ के खिलाड़ी,  राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से खुश, सरकार को दी बधाई

चक दे इंडिया फेम चित्रांशी रावत ने कहा-अब और निखरेंगे पहाड़ के खिलाड़ी, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से खुश, सरकार को दी बधाई

उत्तराखण्ड
चित्रांशी रावत यानी चक दे इंडिया फिल्म की कोमल चौटाला। कई वर्षों बाद भी चित्रांशी रावत की सबसे मजबूत पहचान ये ही किरदार है। हाॅकी खिलाड़ी होने की वजह से ही चित्रांशी को यह किरदार मिला और इसी वजह से वह इस किरदार को जीवंत कर पाईं। उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के माहौल के बीच चित्रांशी का खिलाड़ी मन दूर मुंबई में भी मचल रहा है। चित्रांशी का यही कहना है-काश मेरे स्कूल-काॅलेज के दिनों में उत्तराखंड में नेशनल गेम होते। काश! मैं उत्तराखंड में नेशनल गेम खेल पाती। चित्रांशी रावत 12 वीं क्लास तक हाॅकी खेलती रहीं। वह हाॅकी की शानदार खिलाड़ी रहीं हैं। इस दौरान जूनियर नेशनल, सीनियर नेशनल समेत कई राष्ट्रीय स्तर की हाॅकी प्रतियोगिता में उन्होंने शिरकत की। सब जानते हैं कि हाॅकी पर केंद्रित ब्लाॅकबस्टर फिल्म चक दे इंडिया में कोमल चौटाला के किरदार के लिए ऐसी लड़की की तलाश थी, जो हाॅकी खिलाड़ी हो। चित्रांशी न...
उत्तराखण्ड में 26 जनवरी को लागू हो सकता है यूसीसी, इंप्लीमेंटेशन पोर्टल का काम पूरा

उत्तराखण्ड में 26 जनवरी को लागू हो सकता है यूसीसी, इंप्लीमेंटेशन पोर्टल का काम पूरा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के लिए साल 2025 के पहले महीने यानी जनवरी का आखिरी सप्ताह कई मायनों में महत्वपूर्ण रहने वाला है। यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने में बेहद कम समय ही बचा है। ऐसे में यूसीसी इम्प्लीमेंटेशन पोर्टल का काम भी पूरा हो चुका है। साथ ही पोर्टल का सिक्योरिटी ऑडिट भी कर लिया गया है। ऐसे में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने के बाद ही पोर्टल पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर लागू होने की संभावना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस ऐतिहासिक कदम की घोषणा कर सकते हैं। समान नागरिक संहिता राज्य में विवाह, लिव-इन रिलेशनशिप, वसीयत और उत्तराधिकार जैसे मुद्दों को एक समान कानून के दायरे में लाने का प्रयास है। प्रदेशभर में करीब दो हजार कर्मचारियों को यूसीसी की रूलिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है। यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने के बाद सभी जाति, धर्म,...
स्टार प्रचारक के रूप में बढ़ी सीएम धामी की डिमांड, दिल्ली चुनाव में करेंगे प्रचार

स्टार प्रचारक के रूप में बढ़ी सीएम धामी की डिमांड, दिल्ली चुनाव में करेंगे प्रचार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान को धार दे रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड दिल्ली विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक की भूमिका में होंगे। पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर स्टार प्रचारकों की सूची में उन्हें महत्वपूर्ण स्थान दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। भाजपा ने कुल 40 स्टार प्रचारकों को चुनावी प्रचार के लिए उतारा है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है। इस पहल के लिए मुख्यमंत्री धामी देशभर में चर्चा के केंद्र में रहे हैं। इसके साथ ही भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने को सख्त कानून, लव जिहाद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई, दंगारोधी कानून को लेकर भी उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर सराहना बटोरी। इन ...
उत्तरकाशी में बस अनियंत्रित होकर खाई की तरफ पलटी, बाल-बाल बची 30 लोगों की जान

उत्तरकाशी में बस अनियंत्रित होकर खाई की तरफ पलटी, बाल-बाल बची 30 लोगों की जान

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं एक बार फिर उत्तरकाशी में सड़क हादसा हुआ है। देर शाम सुनकुंडी गांव के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई की तरफ पलट गई। बस में 30 यात्री सवार थे। बस को गिरता देख यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सात यात्री सामान्य रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बस संख्या(UK 7 PA 4177) सुबह जखोल से देहरादून जा रही थी। इसी बीच बस सुनकुंडी गांव के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे की ओर उतर गई। बस में लगभग 30 यात्री सवार थे, जिनमें से सात यात्री सामान्य रूप से घायल हुए हैं। घायलों को एसडीआफ और पुलिस के जवानों ने बस से सुरक्षित निकाला...
निकाय चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र विकास की “गारंटी”: सीएम धामी, देहरादून में हुआ भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन

निकाय चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र विकास की “गारंटी”: सीएम धामी, देहरादून में हुआ भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय, देहरादून में नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टी के संकल्प पत्र का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  धामी ने पार्टी के विकासात्मक दृष्टिकोण और आगामी पांच वर्षों के लिए निर्धारित कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री  धामी ने अपने संबोधन में कहा कि यह संकल्प पत्र न केवल शहरी विकास के प्रति ट्रिपल इंजन सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक है, बल्कि आने वाले पांच वर्षों के लिए भारतीय जनता पार्टी की एक ठोस और भरोसेमंद गारंटी भी है। *यह संकल्प पत्र हमारे नेतृत्व और हमारी निष्ठा का प्रमाण है*, जो जनता के समग्र विकास और समृद्धि की दिशा में उठाए गए प्रत्येक कदम को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।" उन्होंने कहा कि इस संकल्प पत्र में जिन महत्वपूर्ण और दूरगामी विषयों को शामिल किया गया है, वे निश्चित रूप से आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के ...
सीएम धामी ने देहरादून में कार्यकर्ताओं में भरा जोश  निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने का आह्वान

सीएम धामी ने देहरादून में कार्यकर्ताओं में भरा जोश निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने का आह्वान

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय चुनावों में मेयर पद पर  सौरभ थपलियाल और अन्य पार्षद पदों पर भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विकास योजनाओं का घर-घर जाकर प्रचार करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और निष्ठा ने हमेशा पार्टी को सफलता दिलाई है। इस बार भी कार्यकर्ताओं के दम पर बीजेपी देहरादून नगर निगम चुनाव में शानदार जीत को सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि देहरादून को आदर्श शहर बनाने और यहां के नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए भाजपा की सरकार हर समय तत्पर रही है। उन्होंने कहा कि निकाय क्षेत्र म...