Tuesday, April 21News That Matters

उत्तराखण्ड

ड्रग फ्री उत्तराखंड की ओर तेजी से बढ़ रहा है राज्य: मुख्यमंत्री धामी

ड्रग फ्री उत्तराखंड की ओर तेजी से बढ़ रहा है राज्य: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में वर्चुअल प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में मादक पदार्थों की रोकथाम के संबंध में की गई प्रवर्तन कार्रवाई, विशेष अभियानों और लक्ष्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि *2025 तक ड्रग्स फ्री उत्तराखंड* के अपने संकल्प पर हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं तथा 2047 तक विकसित भारत और नशामुक्त भारत बनाने में सहयोग करने के लिए राज्य में अनेक स्तर पर विविध प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मादक तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों विषय आपस में जुड़े हुए हैं। युवा का नशे की ओर जाना न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा बल्कि सामाजिक विघटन का भी कारण बन सकता है। इसी को देखते हुए राज्य में संस्थागत, प्रवर्तन और जागरूकता तीनों स्तर पर प्रयास किए ...
दून पहुंचने पर पारंपरिक स्वागत से गदगद हुए प्रवासी उत्तराखंडी  प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का आयोजन रविवार को

दून पहुंचने पर पारंपरिक स्वागत से गदगद हुए प्रवासी उत्तराखंडी प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का आयोजन रविवार को

उत्तराखण्ड
रविवार को आयोजित होने जा रहे प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन के लिए पंजीकृत प्रवासी उत्तराखंडी देहरादून पहुंच गए हैं। दून पहुंचने पर एयरपोर्ट और होटल में उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपराओं के साथ सभी का स्वागत किया गया। जिस पर प्रवासियों ने शानदार प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर, रविवार को स्थानीय होटल में प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में 17 देशों में रहने वाले उत्तराखंडी पहुंच रहे हें। ज्यादातर पंजीकृत प्रवासी, रविवार देर शाम तक देहरादून पहुंच चुके हैं। इस एक दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। सम्मेलन में उत्तराखंड में निवेश की संभावना, हॉस्पेटिलिटी – वेलनेस, कौशल विकास, विदेश में रोजगार और उच्च शिक्षा के साथ ही उद्यान जड़ी- बूटी में संभावना विषय पर चार अलग अलग स...
राष्ट्रीय खेलों से बनेगा ऐसा माहौल, कि दुनिया देखेगी’  पूर्व हाॅकी कोच मीर रंजन नेगी उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से बेहद उत्साहित, राष्ट्रीय खेलों के दौरान उत्तराखंड आएंगे मीर रंजन नेगी

राष्ट्रीय खेलों से बनेगा ऐसा माहौल, कि दुनिया देखेगी’ पूर्व हाॅकी कोच मीर रंजन नेगी उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से बेहद उत्साहित, राष्ट्रीय खेलों के दौरान उत्तराखंड आएंगे मीर रंजन नेगी

उत्तराखण्ड
चक दे इंडिया फेम पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी व कोच मीर रंजन नेगी उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों को लेकर उत्साहित हैं। उनका मानना है कि पहाड़ के खिलाड़ियों के सपने राष्ट्रीय खेल से पूरे होंगे। खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा और खेल का ऐसा माहौल उत्तराखंड में बनेगा, कि पूरी दुनिया देखेगी। नेगी 38 वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान उत्तराखंड भी आएंगे। उन्होंने इस आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शुभकामनाएं दीं। मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के निवासी मीर रंजन नेगी लंबे समय से मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में रह रहे हैं। उत्तराखंड से उनका जुड़ा कभी कम नहीं रहा है। यही कारण है कि वह कभी उत्तराखंडी फिल्मों में अभिनय करते नजर आते हैं, तो महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज देहरादून में खिलाड़ियों को टिप्स देते दिखते हैं। बकौल नेगी-राष्ट्रीय खेल के आयोजकों की ओर से उनसे संपर्क किया गया है। राष...
राष्ट्रीय खेलों की मशाल ‘तेजस्वनी’ का गोपेश्वर में हुआ भव्य स्वागत ,पांडवाज ग्रुप के बैंड ने मचाया धमाल थिरके युवा

राष्ट्रीय खेलों की मशाल ‘तेजस्वनी’ का गोपेश्वर में हुआ भव्य स्वागत ,पांडवाज ग्रुप के बैंड ने मचाया धमाल थिरके युवा

उत्तराखण्ड
38 वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल ‘‘तेजस्विनी’’ के जनपद मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचने पर गणमान्य नागरिकों, खिलाड़ियों, छात्रों व अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर से आईटीबीपी के बैंड के साथ मुख्य बाजार, मंदिर मार्ग होते हुए पुलिस मैदान तक भव्य मशाल रैली का आयोजन किया। पुलिस मैदान में उत्तराखंड के मशहूर बैंड पांडवाज ग्रुप की शानदार प्रस्तुति ने राष्ट्रीय खेलों के प्रति लोगों को जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुन अवॉर्डी सुरेंद्र कनवासी थे । मशाल ‘तेजस्विनी’ के जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचने पर लोगों में खासा उत्साह दिखा। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के साथ राष्ट्रीय खेलों की मशाल ‘तेजस्विनी’ का औपचारिक अनावरण करते हुए पांडवाज शो का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम...
ऋषिकेश में हाई वोल्टेज ड्रामा पेट्रोल की बोतल लेकर टावर पर चढ़ा व्यक्ति

ऋषिकेश में हाई वोल्टेज ड्रामा पेट्रोल की बोतल लेकर टावर पर चढ़ा व्यक्ति

उत्तराखण्ड
श्यामपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति अपनी मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया। एक व्यक्ति पेट्रोल की बोतल लेकर खुद को आग लगने की धमकी भी देने लगा। बताई जा रहा है एक व्यक्ति स्थानीय पेट्रोल पंप में पंचर लगाने का काम करता था। अब पेट्रोल मलिक ने पेट्रोल पंप स्थित जमीन को बेच दिया इसके बाद जमीन खरीदने वाले व्यक्ति ने पेट्रोल पंप बंद कर वहां पर अन्य काम शुरू करने के लिए निर्माण शुरू किया। दूसरे भूमि मालिक से उक्त व्यक्ति दुकान की मांग करने लगा। जिस पर भूमि स्वामी ने मना कर दिया। इसी बात से नाराज उक्त व्यक्ति पेट्रोल की बोतल लेकर टावर पर चढ़ गया। स्थानीय पुलिस के व्यक्ति को नीचे उतरने में हाथ पांव फूल गए।...
राष्ट्रीय खेलों से पहले प्रदेश को मिली बड़ी सौगात,मुख्यमंत्री ने चकरपुर, खटीमा में नव निर्मित वन चेतना केंद्र स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया लोकार्पण

राष्ट्रीय खेलों से पहले प्रदेश को मिली बड़ी सौगात,मुख्यमंत्री ने चकरपुर, खटीमा में नव निर्मित वन चेतना केंद्र स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया लोकार्पण

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को चकरपुर, खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 1615.62 लाख की लागत नव निर्मित वन चेतना केंद्र स्पोर्ट्स स्टेडियम का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित स्टेडियम के उद्घाटन पर सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामना देते हुए कहा कि 2017 में खटीमा के विधायक के रूप में उन्होंने इस स्टेडियम की घोषणा की थी। हालांकि, कई बाधाओं के चलते उनके विधायक रहते हुए इस स्टेडियम का कार्य पूर्ण नहीं हो सका था। लेकिन प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में उन्हें इसका शुभारंभ करने का सुअवसर प्राप्त हुआ, जो उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा ये स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं को खेल का मंच प्रदान करेगा, जहाँ वे अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे और उसके माध्यम से राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खटीमा सहित पूरे राज्य का गौरव बढ़ा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनिर...
मुख्यमंत्री धामी ने बरेली में किया 29 वें उत्तरायणी मेले का शुभारंभ

मुख्यमंत्री धामी ने बरेली में किया 29 वें उत्तरायणी मेले का शुभारंभ

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बरेली पुलिस लाइन में 29 वें उत्तरायणी मेले में प्रतिभाग करते हुए मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उत्तरायणी मेले का प्राचीन समय से ही व्यापक सांस्कृतिक,व्यापारिक और ऐतिहासिक महत्व रहा है। प्राचीन समय में जब संचार और आवागमन के साधन सीमित थे तो उस समय मेल- मिलाप, व्यापार, सूचना के आदान-प्रदान हेतु मेलों का बड़ा महत्व था। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में आज भारत सांस्कृतिक पुनर्जागरण के दौर से गुजर रहा है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण, उज्जैन महाकाल मंदिर कॉरिडोर निर्माण, राम मंदिर निर्माण तथा विश्व पटल पर योग और भारत की प्राचीन विरासत का गुणगान इस बात के सुस्पष्ट प्रमाण हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी संस्कृति और विरासत के संरक्षण और संवर्धन में बहुत बड़े कार्य हो रहे हैं। केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण, बद्र...
मुख्यमंत्री धामी ने 28 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने जा रहे 72 प्रतिभागियों को फ्लैग ऑफ किया

मुख्यमंत्री धामी ने 28 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने जा रहे 72 प्रतिभागियों को फ्लैग ऑफ किया

उत्तराखण्ड
10 से 12 जनवरी के मध्य भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 28 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखंड के 72 सदस्यीय दल को आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा फ्लैग ऑफ किया गया। इस दौरान युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या भी उपस्थित थीं। उक्त दल में सांस्कृतिक कार्यक्रम से संबंधित 30 प्रतिभागी तथा विकसित भारत से संबंधित 42 यंग लीडर्स राष्ट्रीय युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 72 सदस्यीय दल में 40 महिला प्रतिभागी महिला सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय युवा उत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रदर्शन करने का एक बड़ा मंच है। मुख्यमंत्री तथा युवा कल्याण मंत्री ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने हेतु शुभकामनाएं दी तथा यह भी आशा प्रकट की कि ये सभी प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर...
पर्यटक स्थल चोपता-तुंगनाथ ट्रैक पर शराब व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने वालो पर पुलिस की पैनी नजर

पर्यटक स्थल चोपता-तुंगनाथ ट्रैक पर शराब व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने वालो पर पुलिस की पैनी नजर

उत्तराखण्ड
जनपद रुद्रप्रयाग में आजकल उच्च हिमालयी क्षेत्रों एंव पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी व प्रकृति का आनन्द लेने सैलानियों का निरन्तर आना जाना लगा है। बता दें कि जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चोपता, जिसे मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से भी जाना जाता है,यहाँ हर रोज पर्यटक प्रकृति के सुंदर नजारों का लुप्त उठाने पहुँच रहे हैं। मगर कुछ शरारती लोग इन खूबसूरत वादीयों में शराब, नशीले पदार्थों के सेवन से यहाँ की आबोहवा को बिगाड़ने का भी काम कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में "ऑपरेशन मर्यादा" के तहत जनपद पुलिस की टीमें चोपता-तुंगनाथ क्षेत्र में लगातार चैकिंग अभियान चला रही, साथ ही अवैध शराब व नशे का सेबन करने वालों पर सख्त कार्यवाही भी की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने कहा कि चोपता-तुंगनाथ ट्रैक पर आने वाले कुछ पर्यटकों द्वारा इस धार्म...
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए खुशखबरी, रिटायरमेंट के बाद पेंशन देने की योजना

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए खुशखबरी, रिटायरमेंट के बाद पेंशन देने की योजना

उत्तराखण्ड
जल्द प्रदेश में कार्यरत हजारों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को पेंशन तोहफा मिल सकता है। सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को रिटायरमेंट के बाद पेंशन देने की तैयारी कर रही है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को जल्द से जल्द इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। प्रदेश में अभी लगभग 40000 आंगनबाड़ी और सहायिका कार्य कर रही है, जबकि कुछ पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। उत्तराखंड सरकार पहले से ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को बढ़ा हुआ मानदेय दे रही है, अब सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को रिटायरमेंट के बाद सामाजिक, आर्थिक सुरक्षा के मद्देनजर पेंशन देने की तैयारी कर रही है । मंत्री रेखा आर्या ने बैठक ने कहा कि प्रदेश रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है और इस समय महिलाओं को सशक...