Wednesday, July 15News That Matters

उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय खेलों से पहले प्रदेश को मिली बड़ी सौगात,मुख्यमंत्री ने चकरपुर, खटीमा में नव निर्मित वन चेतना केंद्र स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया लोकार्पण

राष्ट्रीय खेलों से पहले प्रदेश को मिली बड़ी सौगात,मुख्यमंत्री ने चकरपुर, खटीमा में नव निर्मित वन चेतना केंद्र स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया लोकार्पण

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को चकरपुर, खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 1615.62 लाख की लागत नव निर्मित वन चेतना केंद्र स्पोर्ट्स स्टेडियम का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित स्टेडियम के उद्घाटन पर सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामना देते हुए कहा कि 2017 में खटीमा के विधायक के रूप में उन्होंने इस स्टेडियम की घोषणा की थी। हालांकि, कई बाधाओं के चलते उनके विधायक रहते हुए इस स्टेडियम का कार्य पूर्ण नहीं हो सका था। लेकिन प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में उन्हें इसका शुभारंभ करने का सुअवसर प्राप्त हुआ, जो उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा ये स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं को खेल का मंच प्रदान करेगा, जहाँ वे अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे और उसके माध्यम से राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खटीमा सहित पूरे राज्य का गौरव बढ़ा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनिर...
मुख्यमंत्री धामी ने बरेली में किया 29 वें उत्तरायणी मेले का शुभारंभ

मुख्यमंत्री धामी ने बरेली में किया 29 वें उत्तरायणी मेले का शुभारंभ

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बरेली पुलिस लाइन में 29 वें उत्तरायणी मेले में प्रतिभाग करते हुए मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उत्तरायणी मेले का प्राचीन समय से ही व्यापक सांस्कृतिक,व्यापारिक और ऐतिहासिक महत्व रहा है। प्राचीन समय में जब संचार और आवागमन के साधन सीमित थे तो उस समय मेल- मिलाप, व्यापार, सूचना के आदान-प्रदान हेतु मेलों का बड़ा महत्व था। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में आज भारत सांस्कृतिक पुनर्जागरण के दौर से गुजर रहा है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण, उज्जैन महाकाल मंदिर कॉरिडोर निर्माण, राम मंदिर निर्माण तथा विश्व पटल पर योग और भारत की प्राचीन विरासत का गुणगान इस बात के सुस्पष्ट प्रमाण हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी संस्कृति और विरासत के संरक्षण और संवर्धन में बहुत बड़े कार्य हो रहे हैं। केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण, बद्र...
मुख्यमंत्री धामी ने 28 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने जा रहे 72 प्रतिभागियों को फ्लैग ऑफ किया

मुख्यमंत्री धामी ने 28 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने जा रहे 72 प्रतिभागियों को फ्लैग ऑफ किया

उत्तराखण्ड
10 से 12 जनवरी के मध्य भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 28 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखंड के 72 सदस्यीय दल को आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा फ्लैग ऑफ किया गया। इस दौरान युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या भी उपस्थित थीं। उक्त दल में सांस्कृतिक कार्यक्रम से संबंधित 30 प्रतिभागी तथा विकसित भारत से संबंधित 42 यंग लीडर्स राष्ट्रीय युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 72 सदस्यीय दल में 40 महिला प्रतिभागी महिला सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय युवा उत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रदर्शन करने का एक बड़ा मंच है। मुख्यमंत्री तथा युवा कल्याण मंत्री ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने हेतु शुभकामनाएं दी तथा यह भी आशा प्रकट की कि ये सभी प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर...
पर्यटक स्थल चोपता-तुंगनाथ ट्रैक पर शराब व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने वालो पर पुलिस की पैनी नजर

पर्यटक स्थल चोपता-तुंगनाथ ट्रैक पर शराब व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने वालो पर पुलिस की पैनी नजर

उत्तराखण्ड
जनपद रुद्रप्रयाग में आजकल उच्च हिमालयी क्षेत्रों एंव पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी व प्रकृति का आनन्द लेने सैलानियों का निरन्तर आना जाना लगा है। बता दें कि जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चोपता, जिसे मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से भी जाना जाता है,यहाँ हर रोज पर्यटक प्रकृति के सुंदर नजारों का लुप्त उठाने पहुँच रहे हैं। मगर कुछ शरारती लोग इन खूबसूरत वादीयों में शराब, नशीले पदार्थों के सेवन से यहाँ की आबोहवा को बिगाड़ने का भी काम कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में "ऑपरेशन मर्यादा" के तहत जनपद पुलिस की टीमें चोपता-तुंगनाथ क्षेत्र में लगातार चैकिंग अभियान चला रही, साथ ही अवैध शराब व नशे का सेबन करने वालों पर सख्त कार्यवाही भी की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने कहा कि चोपता-तुंगनाथ ट्रैक पर आने वाले कुछ पर्यटकों द्वारा इस धार्म...
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए खुशखबरी, रिटायरमेंट के बाद पेंशन देने की योजना

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए खुशखबरी, रिटायरमेंट के बाद पेंशन देने की योजना

उत्तराखण्ड
जल्द प्रदेश में कार्यरत हजारों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को पेंशन तोहफा मिल सकता है। सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को रिटायरमेंट के बाद पेंशन देने की तैयारी कर रही है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को जल्द से जल्द इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। प्रदेश में अभी लगभग 40000 आंगनबाड़ी और सहायिका कार्य कर रही है, जबकि कुछ पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। उत्तराखंड सरकार पहले से ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को बढ़ा हुआ मानदेय दे रही है, अब सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को रिटायरमेंट के बाद सामाजिक, आर्थिक सुरक्षा के मद्देनजर पेंशन देने की तैयारी कर रही है । मंत्री रेखा आर्या ने बैठक ने कहा कि प्रदेश रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है और इस समय महिलाओं को सशक...
आईटीडीए और एन.आई.सी. द्वारा विकसित की गई विभिन्न डिजिटल परियोजनाओं का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

आईटीडीए और एन.आई.सी. द्वारा विकसित की गई विभिन्न डिजिटल परियोजनाओं का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और NIC द्वारा विकसित की गई विभिन्न डिजिटल परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर सुरक्षा और डेटा सुरक्षा की चुनौतियां तथा डिजिटल युग में सार्वजनिक सेवाओं को अधिक दक्ष, तीव्र और समावेशी बनाने के लिए नई तकनीकी को आत्मसात करते हुए आईटीडीए और NIC द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म विकसित किए हैं। जिससे आम जनमानस को *ऑल इन वन* की तर्ज पर एक ही प्लेटफार्म पर आसानी से विविध प्रकार की सेवाएं मिल सकेगी।  विभागों के कार्यों की प्रगति  ऑनलाइन देखी जा सकेगी; जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि S3WaaS (Secure, Scalable and Sugamya website as a Service)  फ्रेमवर्क में बनी समस्त विभागों की वेबसाइट साइबर सुरक्षा की दृष्टि से एक मील का पत्थर साब...
सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम हेतु सड़क सुधारीकरण की कवायद जारी  डीएम ने सड़क सुधारीकरण कार्य को युद्धस्तर पर करने हेतु रेखीय विभाग को दिए हैं कड़ी निर्देश

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम हेतु सड़क सुधारीकरण की कवायद जारी डीएम ने सड़क सुधारीकरण कार्य को युद्धस्तर पर करने हेतु रेखीय विभाग को दिए हैं कड़ी निर्देश

उत्तराखण्ड
जिलाधिकारी सविन बंसल ने शहर में जनमानस को आवागमन हेतु सुखद, सुरक्षित, सड़क सुविधा मुहैया कराने में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक कार्य को मानक के अनुरूप करवाने की कवायद शुरू की। उन्होंने रेखीय विभागों को चौक-चौराहा एवं सड़कों में अपने अपने निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर करने के कड़ी निर्देश दिए थे। जिसके क्रम में विभागो द्वारा तेजी से सड़क की सुधारीकरण कार्य किए गए, जिसके चलते आज शहर में तेजस रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों पर अंकुश लग गई है। साथ ही जनमानस को आवागमन की सुखद सुविधा मिल रही है। सड़क सुधारणीकरण के अवशेष कार्यों पर भी तेजी से निर्माण कार्य जारी है, जिसके तहत राजपुर रोड एवं दिलराम चौक में डिवाइडर के निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप बनाई जा रही है। अनियमित रूप से सड़क को क्रॉस करने वाले पब्लिक एवं वाहन से निजात मिल सकेंगे वही आवागमन करने वाली वाहनों को सुविधा मिल सकेंगे। जिससे द...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, राज्य विकास और शीतकालीन यात्रा पर हुई चर्चा  दिल्ली दौरे से लौटने के बाद प्रधानमंत्री से अपनी मुलाकात के बारे में मुख्यमंत्री ने जानकारी साझा की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, राज्य विकास और शीतकालीन यात्रा पर हुई चर्चा दिल्ली दौरे से लौटने के बाद प्रधानमंत्री से अपनी मुलाकात के बारे में मुख्यमंत्री ने जानकारी साझा की

उत्तराखण्ड
दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी मुलाकात के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस भेंट में राज्य के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा हुई और प्रधानमंत्री का बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड आने का औपचारिक निमंत्रण दिया। उन्होंने राज्य में खेलों के आयोजन के लिए चल रही तैयारियों और इससे युवाओं को मिलने वाले लाभों के बारे में भी चर्चा की। इसके साथ ही, उन्होंने राज्य में पर्यटन, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया और उनके लिए केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को शीतकालीन यात्रा के महत्व और इसे लेकर श्रद्धालुओं के उत्साह के बारे में भी अवगत कराया। उन्ह...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की केंद्रीय खेल मंत्री से मुलाकात, राष्ट्रीय खेल के आयोजन पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की केंद्रीय खेल मंत्री से मुलाकात, राष्ट्रीय खेल के आयोजन पर हुई चर्चा

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री  मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारियां साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण की मेजबानी का सौभाग्य उत्तराखण्ड को प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक चलने वाले राष्ट्रीय खेलों के इस महापर्व में भारत के विभिन्न प्रान्तों से आए लगभग 10 हजार से अधिक कुशल खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए काफी तैयारियां की गई हैं। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से उत्तराखंड में खेल संस्कृति का विकास होगा। प्रदेश में खेल अवस्थापनात्मक सुविधाओं का इस प्रकार विकास...
राष्ट्रीय खेलों के लिए पांडवाज बैंड ने तैयार किया मोटिवेशनल साॅंग ‘हल्ला धूम धड़क्का’  तीन मिनट के गीत में उत्तराखंडी लोक संस्कृति की झलक भी है

राष्ट्रीय खेलों के लिए पांडवाज बैंड ने तैयार किया मोटिवेशनल साॅंग ‘हल्ला धूम धड़क्का’ तीन मिनट के गीत में उत्तराखंडी लोक संस्कृति की झलक भी है

उत्तराखण्ड
'अडग अडग अगवाड़ी हिट/प्रीत बढ़ा, रीत बढ़ा' (अडिग होकर कदम आगे बढ़ा/प्यार, सौहार्द बढ़ा/परंपरा रीत बढ़ा)। राष्ट्रीय खेलों के मोटिवेशनल सांग 'हल्ला धूम धड़क्का' की यह शुरूआती पंक्तियां हैं। इसे उत्तराखंड के प्रख्यात पांडवाज बैंड ने तैयार किया है। अपने नाम के अनुरूप हल्ला घूम धडक्का गीत धूम मचाने के लिए तैयार है। इसे रिलीज कर दिया गया है। जाहिर तौर पर तीन मिनट के इस गीत का मिजाज खेलों और युवाओं को समर्पित है। चूंकि इसे राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार किया गया है, इसलिए इसका फलक बड़ा है। बावजूद इसके, उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक पूरी शान से गीत में मौजूद है। खास तौर पर, जब पारंपरिक वेशभूषा में गाते और ढोल-दमाऊ बजाते पांडवाज गु्रप के कलाकार दिखाई देते हैं। इस गीत को शिवानी भागवत, ईशान डोभाल और सुशांत भट्ट ने गाया है। विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा मानते हैं कि बहुत कम समय में पांडवाज ने एक बेहतरीन...