Wednesday, April 22News That Matters

उत्तराखण्ड

जनता के लिए खुलेगा देहरादून के राजपुर रोड स्थित ‘राष्ट्रपति आशियाना’

जनता के लिए खुलेगा देहरादून के राजपुर रोड स्थित ‘राष्ट्रपति आशियाना’

उत्तराखण्ड
देहरादून। देहरादून के राजपुर रोड पर स्थित एतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना आगामी अप्रैल माह से आम लोगों के लिए खुल जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्देश पर शनिवार को राष्ट्रपति सचिवालय के अधिकारियों ने देहरादून पहुंच, राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक कर, आशियाना में जनता के लिए आवश्यक सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्देश पर अब देहरादून स्थित 186 साल पुराने, राष्ट्रपति आशियाना को आम लोगों के लिए खोला जा रहा है। 21 एकड़ क्षेत्रफल में फैले इस परिसर का इस्तेमाल अभी राष्ट्रपति बाडीगॉर्ड (पीबीजी) द्वारा किया जा रहा है। परिसर को आम जन के लिए खोलने से पहले आवश्यक तैयारी के लिए शनिवार को आशियाना परिसर में राष्ट्रपति सचिवालय में अपर सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने उच्च स्तरीय बैठक मे उत्तराखंड सरकार के उच्चाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। तय किया गया कि आम ल...
पिथौरागढ़ में सीएम  धामी ने विकास कार्यों की समीक्षा, लंबित विकास कार्यों  कार्यों पर नाराजगी   व्यक्त करते हुए दिए सख्त निर्देश

पिथौरागढ़ में सीएम धामी ने विकास कार्यों की समीक्षा, लंबित विकास कार्यों कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दिए सख्त निर्देश

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में जिला कार्यालय सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान विभागों द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निर्माण प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा बेस चिकित्सालय से उल्का मंदिर के लिए शॉर्टकट मार्ग बनाने की बात रखी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए 15 दिन के भीतर डीपीआर शासन को उपलब्ध करने की निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जनपद में निर्माणाधीन पार्किंग की समीक्षा के दौरान जाखनी तिराहा में मल्टी लेवल कार पार्किंग निर्माण की जानकारी लेते हुये कहा कि पार्किंग निर्माण कार्यों के अलावा जो भी विकास कार्य किए जा रहे हैं उन्हें निर्धारित समय के अंतर्गत पूर्ण करें। मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान धारचूला से तवाघाट राष...
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 55वें संस्करण में उत्तराखंड नई फिल्म नीति 2024 की खूब हुई सराहना

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 55वें संस्करण में उत्तराखंड नई फिल्म नीति 2024 की खूब हुई सराहना

उत्तराखण्ड
गोवा। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 55वें संस्करण में उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद द्वारा गोवा स्थित फ़िल्म बाजार में प्रतिभाग किया गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नॉलेज सीरीज में उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई नई फिल्म नीति 2024 पर चर्चा की गई। नॉलेज सीरीज का शीर्षक बिल्डिंग फ़िल्म फ्रेंडली उत्तराखण्ड - इनिशिएटिव्स - इनसेंटिव्स - एंड द रोल ऑफ़ स्टेकहोल्डर्स था। चर्चा करते हुए मंच पर उपस्थित फ़िल्म अभिनेता एवं निर्देशक अनंत महादेवन नारायण ने कहा कि उत्तराखण्ड में सरल शूटिंग प्रक्रिया है, जिसकी सराहना की जानी चाहिए। श्री अनंत महादेवन ने उत्तराखंड में अपनी फिल्म की शूटिंग अनुमति से लेकर शूटिंग कम्पलीट होने तक तक के अपने अनुभव को साझा किया और स्थानीय लोगो द्वारा की गई हर प्रकार की सहायता के बारे में भी प्रशंसा की गई। उन्होंने बताया कि अभी एक माह पूर्व ही उन्होंने अपनी...
केदारनाथ विधान सभा का उप निर्वाचन सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से हुआ संपन्न जिसमें 58.89 फीसदी रहा मतदान प्रतिशत

केदारनाथ विधान सभा का उप निर्वाचन सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से हुआ संपन्न जिसमें 58.89 फीसदी रहा मतदान प्रतिशत

उत्तराखण्ड
कुशलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने निर्वाचन कार्य में तैनात सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों, सुरक्षा बलों सहित सभी मतदाताओं का किया आभार मतदान के बाद सभी पोलिंग पार्टियां लौटी वापस भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक विनोद शेषन की निगरानी में स्ट्रांग रूम किया गया है सील स्ट्रांग रूम में तीन लेयर सुरक्षा व्यवस्था जिसमें पुलिस और अर्धसैनिक बलों तथा तीसरी आंख की भी रहेगी निगरानी केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन कुशलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कर लिया गया है। जिसमें 173 पोलिंग बूथ बनाए गए थे तथा मतदान संपन्न कराने के उपरांत सभी पोलिंग पार्टियां सकुशल पहुंच चुकी हैं तथा निर्वाचन सामग्री एवं ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। जिसमें 166 पोलिंग पार्टियां देर सायं तक ही लौट गई ...
यात्रा और पर्यटन बना महिला समूहों की आर्थिकी का आधार ,110 ‘यात्रा आउटलेट्स’ के जरिए इस वित्तीय वर्ष में अक्तूबर तक ₹91.75 लाख की बिक्री हुई

यात्रा और पर्यटन बना महिला समूहों की आर्थिकी का आधार ,110 ‘यात्रा आउटलेट्स’ के जरिए इस वित्तीय वर्ष में अक्तूबर तक ₹91.75 लाख की बिक्री हुई

उत्तराखण्ड
देहरादून। चारधाम यात्रा और पर्यटन गतिविधियां, महिला स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी का आधार बनते जा रहे हैं। इस वित्तीय वर्ष में अक्तूबर माह तक महिला समूहों ने यात्रा मार्ग और प्रमुख पर्यटन केंद्रों पर खुले यात्रा आउटलेट्स के जरिए कुल ₹91.75 लाख की बिक्री करते हुए, ₹29.7 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। ग्राम्य विकास विभाग के अधीन संचालित उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा श्रद्धालुओं और पर्यटकों को उत्तराखंड की समृद्ध परंपरा और संस्कृति से परिचित कराने के साथ ही ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक में सुधार के लिए प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर 110 'यात्रा आउटलेट्स' स्थापित किए गए हैं। जो स्थानीय ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं । सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा के मुताबिक, यात्रा आउटलेट्स पर हस्तनिर्मित ऊनी वस्त्र, पहाड...
सार्वजनिक शौचालयों की साफ सफाई में उत्तराखंड को मिला तीसरा पुरस्कार

सार्वजनिक शौचालयों की साफ सफाई में उत्तराखंड को मिला तीसरा पुरस्कार

उत्तराखण्ड
देहरादून। सार्वजनिक शौचालयों के रख - रखाव और स्वच्छता के लिए केंद्र सरकार की ओर से आयोजित ‘क्लीन टॉयलेट चैलेंज – 2023’ प्रतियोगिता में उत्तराखंड को देश के सभी राज्यों के बीच तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। केंद्रीय आवासन और शहरी विकास मंत्रालय के अधीन संचालित स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की ओर से देशभर में सार्वजनिक शौचालयों की संख्या बढ़ाने के साथ ही सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके तहत सार्वजनिक शौचालयों को चालू हालत में रखने, इन तक पहुंच को आसान बनाने के साथ ही साफ सफाई और सुरक्षा पर फोकस किया जा रहा है। इसके लिए, गत वर्ष मिशन की ओर से क्लीन टॉयलेट चैलेंज – 2023 प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें विभिन्न राज्यों से प्राप्त आवेदनों के बाद उत्तराखंड को सौ से अधिक निकायों वाले राज्यों की सूची में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस लिस्ट में गुजरात प्रथम और उड़ीसा दूसरे स्...
नगर पंचायत बदरीनाथ ने यात्रा समापन के बाद चलाया धाम में सफाई अभियान

नगर पंचायत बदरीनाथ ने यात्रा समापन के बाद चलाया धाम में सफाई अभियान

उत्तराखण्ड
नगर पंचायत बदरीनाथ ने बदरीनाथ के कपाट बंद होने के बाद धाम में दो दिवसीय गहन स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान पंचायत की ओर से विभिन्न स्थानों से डेढ़ टन अजैविक कचरे का संग्रहण किया है। जबकि पूरे यात्रा काल के दौरान अजैविक कचरे का निस्तारण कर 8 लाख की आय अर्जित की है। नगर पंचायत की इस वर्ष बदरीनाथ नगर क्षेत्र के साथ ही मंदिर में सफाई की जिम्मेदारी निभाई गई। ऐसे में इस वर्ष बद्रीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के बाद यहां नगर पंचायत की ओर से 50 पर्यावरण मित्रों की तैनाती गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पंचायत की ओर से बद्रीनाथ मंदिर परिसर के साथ ही ब्रह्म कपाल, आस्था पथ, तप्त कुंड, मुख्य बाजार के साथ माणा गांव में भी सफाई अभियान चलाया गया। जिससे पर्यावरण मित्रों की ओर से डेढ़ टन अजैविक कचरे का संग्रहण किया किया है। वहीं इस वर्ष पूरे यात्रा काल में नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से यात्रा ...
मत्स्य पालन में उत्तराखंड सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चयनित

मत्स्य पालन में उत्तराखंड सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चयनित

उत्तराखण्ड
मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड को राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड हैदराबाद की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। उत्तराखंड को हिमायली और उत्तर पूर्व के राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चयनित किया गया है। यह पुरस्कार आगामी 21 नवंबर को नई दिल्ली में विश्व मत्स्य दिवस पर आयाजित होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन, डेयरी, पंचायतीराज राज्यमंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह द्वारा प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरस्कार के लिए विभाग और मत्स्य पालकों को बधाई देते हुए कहा कि, सरकार पशुपालकों के कल्याण के लिए हर तरह से सहायता प्रदान कर रही है। मैदान के साथ ही पहाड़ में मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। ---...
मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने सचिव परिवहन को 175 बसों के खरीद के प्रस्ताव के निर्णय पर उचित स्तर पर आज ही वार्ता हेतु निर्देश दिए

मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने सचिव परिवहन को 175 बसों के खरीद के प्रस्ताव के निर्णय पर उचित स्तर पर आज ही वार्ता हेतु निर्देश दिए

उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड परिवहन निगम की पुराने माॅडल की डीजल बसों पर दिल्ली पर लगे प्रतिबन्ध से आमजन की असुविधा के तत्काल समाधान को लेकर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने यूटीसी को तत्काल शाॅर्ट टर्म एक्शन प्लान पर कार्य करते हुए दिल्ली के लिए रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाने, विशेषकर वीकेंड पर बसों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए यूपी से भी समन्वय हेतु निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने सचिव परिवहन को 175 बसों के खरीद के प्रस्ताव के निर्णय पर उचित स्तर पर आज ही वार्ता हेतु निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएस ने निर्देश दिए हैं कि जिन 100 सीएनजी बसों की खरीद की टेण्डर प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं तथा 30 बसें प्राप्त हो चुकी हैं, उनका संचालन शीघ्र शुरू किया जाए। आमजन को फौरी राहत देने को लेकर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने परिवहन विभाग को यूटीसी की बसों का संचालन गाजियाबाद में मोहन नगर के स...
गैरसैंण के एतिहासिक गांव सारकोट पहुंच कर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सुनी जन समस्याएं, गांव के विकास के लिए की घोषणाएं।

गैरसैंण के एतिहासिक गांव सारकोट पहुंच कर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सुनी जन समस्याएं, गांव के विकास के लिए की घोषणाएं।

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय भ्रमण के दौरान मंगलवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के सारकोट गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री के सारकोट पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने गांव में पहुंचकर कोट भैरव मंदिर में पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। सारकोट गांव पहुंच कर मुख्यमंत्री ने शहीद वासुदेव सिंह के घर पर जाकर परिजनों से भी मुलाकात की। वहीं कार्यक्रम में दौरान मुख्यमंत्री ने सारकोट महिला मंगल दल को सांस्कृतिक सामग्री व अन्य सामना खरीदने के लिए एक लाख की धनराशि चैक के माध्यम से दी। सारकोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी देश के सभी गांवों को आर्दश ग्राम बनने का प्रयास कर रहे हैं। इसी दिशा में राज्य सरकार की ओर से गांवों को मजबूत करने और पलायन रोकने के प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। कहा कि ...