Wednesday, April 22News That Matters

उत्तराखण्ड

फेमस यू टूबर सौरभ जोशी से मांगी दो करोड़ की फिरौती

फेमस यू टूबर सौरभ जोशी से मांगी दो करोड़ की फिरौती

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के फेमस यूट्यूबर सौरभ जोशी को लौरेंस विश्नोई गैंग ने पत्र भेजकर नकद दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है, पांच दिन में पैसा नहीं देने पर परिवार के एक सदस्य को जान से मार देने की भी धमकी दी गई है, इस मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं, लौरेंस विश्नोई गैंग द्वारा जोशी को धमकी मिलने के बाद पुलिस में हड़कंप म चा हुआ है, पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुट गयी हैं, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि सौरभ जोशी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र बताया कि ओलिविया रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी यूट्यूब सौरभ जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्हें एक धमकी भरा पत्र प्राप्त मिला है जिसमें 2 करोड रुपए की रंगदारी मांगी गयी है और रकम नहीं देने पर परिवार के एक सदस्य को जान से मारने की धमकी दी गई है, सौरभ ...
मुख्य सचिव की बैठकों में अपेक्षित सचिवों की गैर मौजूदगी पर सीएस  राधा रतूड़ी सख्त

मुख्य सचिव की बैठकों में अपेक्षित सचिवों की गैर मौजूदगी पर सीएस  राधा रतूड़ी सख्त

उत्तराखण्ड
सशक्त उत्तराखण्ड @25 से सम्बन्धित बैठक सहित सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित सभी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकों में सचिव स्तर के अधिकारियों की गैर मौजूदगी तथा बैठकों को गम्भीरता से ना लेने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने बैठकों में सचिवों की अनिवार्यतः उपस्थिति हेतु निर्देश जारी किए हैं। सीएस  राधा रतूड़ी ने भविष्य में सभी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकों में अपेक्षित सचिवों के अनुपस्थिति पर उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठकों में अपेक्षित सचिवों द्वारा अपने स्थान पर अपर सचिव या अन्य अधीनस्थ अधिकारियों को भेजने की प्रवृति व गैर जिम्मेदाराना रवैये पर मुख्य सचिव ने आज सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड @25 से सम्बन्धित तकनीकी समीक्षा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहे सभी सचिवों को अपने कार्यालय में ...
ऋषिकेश नगर निगम ने दिखाई प्लास्टिक कूड़ा प्रबंधन की राह  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिड्यूस, रियूज और रिसाइकल के सिद्धांत को आगे बढ़ाया सीएम धामी ने

ऋषिकेश नगर निगम ने दिखाई प्लास्टिक कूड़ा प्रबंधन की राह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिड्यूस, रियूज और रिसाइकल के सिद्धांत को आगे बढ़ाया सीएम धामी ने

उत्तराखण्ड
प्लास्टिक कूड़ा प्रबंधन, हमारे शहरी जीवन के सामने एक चुनौती बनकर उभर रहा है। ऐसे में ऋषिकेश नगर निगम ने प्लास्टिक कूड़े का प्रबंधन कर नगर निकायों के सामने उदाहरण पेश किया है। नगर निगम प्लास्टिक कूड़े को ना सिर्फ सफलता पूर्वक एकत्रित कर रहा है, बल्कि इसे रीसाइकिल के जरिए फिर कई तरह से इस्तेमाल भी कर रहा है। तीर्थनगरी के साथ ही राफ्टिंग- कैम्पिंग का प्रमुख केंद्र होने के कारण ऋषिकेश में वर्षभर श्रद्धालुओं और पयर्टकों की भीड़ भाड़ लगी रहती है। इस कारण यहां प्लास्टिक कूड़ा का प्रबंधन चुनौतीपूर्ण काम है। नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी की पहल पर इसके लिए ऋषिकेश नगर निगम ने सबसे पहले आईएसबीटी, त्रिवेणी घाट और वीरभद्र में प्लास्टिक बैंक की स्थापना की, प्लास्टिक बैंक के बॉक्स बनाने के लिए पुरानी प्लास्टिक बोतलों को ही इस्तेमाल किया गया। जिसमें लोग खुद खाली बोतलें या अन्य प्लास्टिक कचरा डालते हैं, इ...
पौड़ी-गुलदार के शावक का शव मिलने पर गांव में मचा हड़कंप

पौड़ी-गुलदार के शावक का शव मिलने पर गांव में मचा हड़कंप

उत्तराखण्ड
विकासखंड कोट के कोट गांव के समीप एक गुलदार के शावक के मृत अवस्था में पाए जाने पर गांव में हड़कंप मच गया। आनन फानन में ग्राम प्रधान कोट रीना देवी द्वारा सूचना पर वन विभाग को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार के शावक के शव को कब्जे में लेकर उसे नागदेव रेंज पौड़ी लाया गया। गांव के समीप पर गुलदार का शावक मृत अवस्था में मिला। जिसकी सूचना उनके द्वारा ग्राम प्रधान को दी गई। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीण इकट्ठा हो गए। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार के शावक के शव को रेस्क्यू कर नागदेव रेंज पौड़ी लाया गया। रेंजर दिनेश नौटियाल ने बताया कि गुलदार के शावक की आयु लगभग 1 साल है। प्रथम दृष्टया आपसी संघर्ष में गुलदार के शावक का मृत होना प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम के बाद ही गुलदार के शावक के मृत होने के कारणों का पता चल पाएगा।...
हर साल ‘जनजातीय विज्ञान महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा

हर साल ‘जनजातीय विज्ञान महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ओ.एन.जी.सी स्टेडियम, कौलागढ़ रोड देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान द्वारा आयोजित 'आदि गौरव महोत्सव' कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विज्ञान में क्षेत्र में जनजातीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिये प्रतिवर्ष 'जनजातीय विज्ञान महोत्सव' आयोजित कराए जाने की घोषणा की। जिसके लिये उत्तराखण्ड जनजातीय शोध संस्थान को आवश्कता अनुसार धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने आदि गौरव महोत्सव में विभिन्न राज्य से आए जनजातीय समाज के लोगों से मुलाकात कर उनकी संस्कृति को जाना। देशभर से प्रतिभाग कर रहे विभिन्न जनजातियों के कलाकारों ने लोक नृत्यों की प्रस्तुति की। मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का भी अवलोकन किया, एवं जनजातीय समाज के लोक नृत्य में भी सम्मलित हुए। मुख्यमंत्री ने बिरसा मुंडा जी की प्रति...
पीएम स्वनिधि में उत्तराखंड ने हासिल किया शत – प्रतिशत लक्ष्य

पीएम स्वनिधि में उत्तराखंड ने हासिल किया शत – प्रतिशत लक्ष्य

उत्तराखण्ड
सड़क किनारे रेहड़ी ठेली लगाकर आजीविका कमाने वाले हजारों छोटे कारोबारियों के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना, वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत उत्तराखंड ने शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करते हुए, 40 हजार से अधिक छोटे व्यापारियों को कारोबार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना, मुख्य रूप से कोविड काल में प्रभावित छोटे कारोबारियों को फिर से स्वरोजगार में मदद के लिए प्रांरभ की गई थी। उत्तराखंड में शहरी विकास विभाग इस योजना के लिए नोडल एजेंसी की भूमिका निभाता है। योजना के तहत छोटे कारोबारियों को बिना किसी गारंटी के सुगम ऋण अवधि में कार्यशील पूंजी के रुप में प्रथम चरण में 10 हजार, दूसरे चरण में 20 हजार और तीसरे चरण में 50 हजार रुपए का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। योजना के तहत पहली बार का ऋण...
गंगा सहित सभी नदियों को स्वच्छ रखने का संकल्प लें , चमोली को स्वच्छ एवं आदर्श जनपद बनाने की दिशा में सभी विभाग मिलकर काम करें : सीएम

गंगा सहित सभी नदियों को स्वच्छ रखने का संकल्प लें , चमोली को स्वच्छ एवं आदर्श जनपद बनाने की दिशा में सभी विभाग मिलकर काम करें : सीएम

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद चमोली को एक स्वच्छ एवं आदर्श जनपद के रूप में विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद चमोली में बद्रीनाथ, हेमकुंड, गोपीनाथ समेत अनेक देवस्थल मौजूद है। देश का प्रथम गांव माणा भी चमोली में ही है। इस सीमांत जनपद को स्वच्छ बनाना हम सब का नैतिक दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद चमोली से बहने वाली सभी नदियों को स्वच्छ रखा जाए। नदियों में जाने वाले कूड़ा, करकट एवं गंदे नालों का ट्रीटमेंट किया जाए। नदी किनारे लोगों को जागरूक किया जाए। उदगम स्थल से लेकर संपूर्ण उत्तराखंड राज्य में हमारी नदियां स्वच्छ और निर्मल होकर बहे, इसके लिए सभी लोग इसको अपनी कार्य संस्कृति लाते हुए मिलकर काम करे...
धामी सरकार के मंत्री सतपाल महाराज ने किया कमाल ,भाजपा के चुनाव कार्यालय के बजाय कांग्रेस कार्यालय पहुँच कर मचाया बवाल।

धामी सरकार के मंत्री सतपाल महाराज ने किया कमाल ,भाजपा के चुनाव कार्यालय के बजाय कांग्रेस कार्यालय पहुँच कर मचाया बवाल।

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के केदारनाथ में एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज चुनाव प्रचार के लिए केदारनाथ विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार में पहुंचे थे । सतपाल महाराज भाजपा कार्यालय जाने के बजाय कांग्रेस के कार्यालय में पहुंच गए और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी सतपाल महाराज का माला पहनाकर स्वागत कर दिया । थोड़ी देर के बाद सतपाल महाराज को समझ में आया कि वह भाजपा कार्यालय में नहीं कांग्रेस के कार्यालय में पहुंच गए हैं तो तेज कदमों के साथ गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए ।। फिलहाल इस घटना का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है...
देहरादून दर्दनाक कार एक्सीडेंट में 6 लोगों की मौत और एक घायल

देहरादून दर्दनाक कार एक्सीडेंट में 6 लोगों की मौत और एक घायल

उत्तराखण्ड
देर रात्रि देहरादून के ONGC चौक के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक एक ईनोवा और कंटेनर की भीषण टक्कर हुई है। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं वाहन दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना कैंट पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक मौके पर एक कंटेनर व एक इनोवा गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त स्थिति मै मिली। कार कंटेनर के पिछली हिस्से में टकराई  हुई थी।  मौके पर इनोवा कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मिली, जिसमें कुल 07 लोग सवार थे, जिनमें से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल अवस्था में मौके पर मिला। मौके पर सभी मृत 06 व्यक्तियों को 108 के माध्यम से कोरोनेशन, दून अस्पताल और इंद्रेश अस्पताल के मोर्चरी भेजा गया है, वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियो से घटन...
केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी, डोर टू डोर जनसंपर्क पर निकले सौरभ बहुगुणा

केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी, डोर टू डोर जनसंपर्क पर निकले सौरभ बहुगुणा

उत्तराखण्ड
केदारनाथ में विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार प्रसार तेज हो चला है। मतदान को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसी के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के कार्यकर्ता जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। राज्य के सबसे युवा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा पर बड़ा दारोमदार है। ऐसे में उन्होंने भी सोमवार को डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा केदारनाथ क्षेत्र के अंतर्गत नारायण कोटी, ऊखीमठ में डोर टू डोर जनसंपर्क करने गए तो लोगों के मध्य उनका क्रेज देखने लायक था। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में ऊखीमठ के फाटा गांव में भी लोगों से मुलाकात कर वोट की अपील की। इसके अलावा उन्होंने जामू गांव, बड़ासू गांव में आम जनमानस के साथ भेंट वार्ता की तथा फाटा बाजार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग कर कार्यकर्ताओं से भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों के ...