Tuesday, February 17News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड: प्राची के रचित भजन ‘आ रहे भगवान हैं’ को जुबिन ने दी आवाज, देशभर में मचाया धमाल

उत्तराखंड: प्राची के रचित भजन ‘आ रहे भगवान हैं’ को जुबिन ने दी आवाज, देशभर में मचाया धमाल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: प्राची के रचित भजन 'आ रहे भगवान हैं' को जुबिन ने दी आवाज, देशभर में मचाया धमाल उत्तराखंड की बेटी प्राची के रचित भजन 'आ रहे भगवान हैं' ने आजकल देशभर में धमाल मचा रखा है। इस भजन को उत्तराखंड के गायक जुबिन नौटियाल ने स्वर दिए हैं। रविवार को प्राची ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके आवास पर काव्य रचना की प्रति भेंट की। मुख्यमंत्री ने लेखिका को शुभकामनाएं देते हुए कहा, उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल पर उत्तराखंड की बेटी प्राची द्वारा रचित एवं उत्तराखंड के ही बेटे जुबिन नौटियाल के गाए भजन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। प्राची ने कहा, एक सामान्य गृहिणी के लिए इससे अधिक गौरवमयी क्षण क्या हो सकता है जब देश दुनिया के सभी सनातनियों तक मेरी भावनाएं एवं श्री राम के प्रति आगाध आस्था लेखन...
उत्तराखंड: शीत दिवस को लेकर येलो अलर्ट जारी, इस दिन बदलेगा मौसम

उत्तराखंड: शीत दिवस को लेकर येलो अलर्ट जारी, इस दिन बदलेगा मौसम

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: शीत दिवस को लेकर येलो अलर्ट जारी, इस दिन बदलेगा मौसम उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच कड़ाके की ठंड जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने से सुबह-शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। वहीं, मैदानी क्षेत्र कोहरे की मार से बेहाल हैं। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी सोमवार को भी मैदानी क्षेत्रों में कोहरा दुश्वारियां बढ़ा सकता है। हालांकि, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के आगामी 25 जनवरी तक उत्तराखंड पहुंचने की उम्मीद है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं। इसके बाद प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना रह सकता है। देहरादून में रविवार को सुबह धुंध व कोहरे की चादर बिछी रही। हालांकि, दोपहर बाद धूप खिल गई, लेकिन दिनभर सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। दून...
उत्तराखंड: सज गई देवभूमि प्रदेशभर में निकाली जाएंगी श्रीराम की शोभायात्राएं घर-घर अयोध्या जैसा उल्लास

उत्तराखंड: सज गई देवभूमि प्रदेशभर में निकाली जाएंगी श्रीराम की शोभायात्राएं घर-घर अयोध्या जैसा उल्लास

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: सज गई देवभूमि प्रदेशभर में निकाली जाएंगी श्रीराम की शोभायात्राएं घर-घर अयोध्या जैसा उल्लास श्रीराम के अपने धाम में विराजने की खुशी में देवभूमि का कण-कण उल्लासित है। शहर और गांव रंग-विरंगी रोशनी से जगमग हैं। घर और मंदिर सज गए हैं। आज रामलला विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमित्त घाटी से लेकर पहाड़ की चोटी और शहर से लेकर सीमांत तक दीपोत्सव मनाया जाएगा। प्रदेशभर में श्रीराम की शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, सुंदरकांड व रामचरित मानस पाठ होंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। साथ में स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। इसके उपरांत भक्तों को राम हलवे का विशेष प्रसाद बांटा जाएगा। राज्य में विभिन्न स्थानों पर एलईडी लगाकर अयोध्या में होने वाले समारोह का सजीव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई है। वहीं, चारों धाम के शीतकालीन गद्दीस्थलों च...
उत्तराखंड : श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर सीएम धामी ने किया श्री रामचरितमानस का पाठ, गौ माता की सेवा

उत्तराखंड : श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर सीएम धामी ने किया श्री रामचरितमानस का पाठ, गौ माता की सेवा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर सीएम धामी ने किया श्री रामचरितमानस का पाठ, गौ माता की सेवा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः काल मुख्यमंत्री आवास स्थित देवालय में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर श्री रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ किया। इसके उपरांत उन्होंने आवास परिसर में स्थित गौशाला पहुंचकर गौ माता की सेवा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में श्री राम मंदिर के रुप में सनातन संस्कृति के वैभव की पुनर्स्थापना का साक्षी बनना हम सभी के लिए परम सौभाग्य का क्षण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष व अनेक रामभक्तों के बलिदानों के बाद इस भव्य व दिव्य महोत्सव का साक्षी बनकर अत्यंत प्रफुल्लित व हर्षित हूँ। राम जन-जन के हैं, राम हर कण में हैं। इस पावन अवसर पर चहुँदिशि आनंद,...
उत्तराखंड : कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग की विभागीय समीक्षा दिए आवश्यक दिशा निर्देश

उत्तराखंड : कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग की विभागीय समीक्षा दिए आवश्यक दिशा निर्देश

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग की विभागीय समीक्षा दिए आवश्यक दिशा निर्देश देहरादून,17 जनवरी। सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि सहित जिला कृषि उद्यान अधिकारियों तक ग्राउंड पर उतरकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।कृषि मंत्री ने अधिकारियों को कृषि एवं उद्यान में वित्तीय वर्ष 2023-24 के आवंटित बजट को ससमय खर्च करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभाग द्वारा स्वीकृत बजट को समय पर खर्च न करने पर सचिव कृषि को अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। कृषि मंत्री गणेश गणेश जोशी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं के क्रियान्वयन में लेटलतीफी करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। बुधवार को कैंप कार्यालय में विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग की संयुक्त बैठक की गई...
अमर्यादित बोल और अनूठे ज्ञान का वाचन कर माहरा कर रहे पद की गरिमा के विरुद्ध आचरण: चौहान

अमर्यादित बोल और अनूठे ज्ञान का वाचन कर माहरा कर रहे पद की गरिमा के विरुद्ध आचरण: चौहान

उत्तराखण्ड, देहरादून
अमर्यादित बोल और अनूठे ज्ञान का वाचन कर माहरा कर रहे पद की गरिमा के विरुद्ध आचरण: चौहान देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर सवाल उठाते और भाजपा विरोध के चलते कांग्रेस बौखला गयी है और कांग्रेस अध्यक्ष सार्वजनिक जीवन मे मर्यादाओं को ताक पर रखते हुए अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे है। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के महेंद्र भट्ट को लेकर निजी टिप्पणी पर पलटवार करते हुए चौहान ने इसे निम्न स्तर की राजनीति और हताशा मे दिया बयान बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को अपनी जानकारी दुरस्त करने की जरूरत है क्योंकि भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने श्रीनगर से कभी चुनाव नही लड़ा और वह सबसे पहले ऋषिकेश छात्र संघ चुनाव लड़े। वह पहली बार नंद प्रयाग से विधायक बने और फिर बद्रीनाथ से निर्वाचित हुए। कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार रेणी की घटना...
उत्तराखंड : रोडवेज के पांच हजार कार्मिकों को मिलेगी वर्दी, परिवहन निगम ने जारी किया आदेश, मिलेंगे 1650 रुपये

उत्तराखंड : रोडवेज के पांच हजार कार्मिकों को मिलेगी वर्दी, परिवहन निगम ने जारी किया आदेश, मिलेंगे 1650 रुपये

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : रोडवेज के पांच हजार कार्मिकों को मिलेगी वर्दी, परिवहन निगम ने जारी किया आदेश, मिलेंगे 1650 रुपये उत्तराखंड परिवहन निगम के चालक और परिचालक अब नई वर्दी में नजर आएंगे। निगम मुख्यालय ने प्रदेश के 5005 चालक और परिचालकों को वर्दी दिलाए जाने के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें करीब 82.58 लाख रुपये का खर्च होगा। निगम के परिचालक, कार्यशाला कर्मचारियों और सभी यातायात निरीक्षकों को वर्दी दी जानी है। 1650 रुपये प्रति ड्रेस तय की गई है। निगम की तय श्रेणी में 452 नियमित चालक, 493 संविदा चालक, 790 विशेष श्रेणी चालक, 627 नियमित परिचालक, 186 संविदा परिचालक, 1544 विशेष श्रेणी परिचालक, 57 पीआरडी परिचालक, 68 प्रवर्तन कार्मिक, 297 नियमित तकनीकि कार्मिक, 491 न्यूनतम दरों के बाह्यस्रोत के तकनीकी कार्मिक शामिल हैं। उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन के अनुसार, करीब 5005 ...
उत्तराखंड : साइबर सिक्योरिटी के लिए प्रदेश में स्थापित होगा सेंटर ऑफ एक्सिलेंस

उत्तराखंड : साइबर सिक्योरिटी के लिए प्रदेश में स्थापित होगा सेंटर ऑफ एक्सिलेंस

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : साइबर सिक्योरिटी के लिए प्रदेश में स्थापित होगा सेंटर ऑफ एक्सिलेंस साइबर सिक्योरिटी के लिए प्रदेश में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस (सीसीओई) की स्थापना की जाएगी। यह निर्णय मंगलवार को अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में हुई बैठक में लिया गया। अपर मुख्य सचिव ने पुलिस के लंबित प्रस्तावों पर निर्णय लेने के लिए गृह विभाग से बेहतर समन्वय स्थापित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो भी प्रकरण जिस भी स्तर पर लंबित हैं उनका परस्पर संवाद से निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में अपर मुख्य सचिव के सामने उत्तराखंड पुलिस से संबंधित वर्तमान और भविष्य की कार्ययोजनाओं की प्रस्तुति दी। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि हम सभी को एक टीम के रूप में काम करने का संकल्प लेना है। पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग में आपसी समन्वय स्थापित हो इसी के लिए यह बैठक बुलाई गई है। इस दौरान डीजीपी...
उत्तराखंड : देहरादून-मसूरी रोड के सालों पुराने भूस्खलन जोन का उपचार शुरू, विधायक गणेश जोशी ने भूमि पूजन के साथ कार्य को किया आरंभ

उत्तराखंड : देहरादून-मसूरी रोड के सालों पुराने भूस्खलन जोन का उपचार शुरू, विधायक गणेश जोशी ने भूमि पूजन के साथ कार्य को किया आरंभ

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : देहरादून-मसूरी रोड के सालों पुराने भूस्खलन जोन का उपचार शुरू, विधायक गणेश जोशी ने भूमि पूजन के साथ कार्य को किया आरंभ आखिरकार वह घड़ी भी आ ही गई, जब देहरादून-मसूरी रोड पर गलोगी पावर हाउस के पास के भूस्खलन जोन का उपचार शुरू कर दिया गया है। सोमवार को काबीना मंत्री व मसूरी क्षेत्र के विधायक गणेश जोशी ने भूमि पूजन के साथ कार्य को आरंभ करवाया। यह भूस्खलन जोन न सिर्फ अतिसंवेदनशील था, बल्कि लोग सालों से इसके निराकरण की बाट जोह रहे थे। मसूरी रोड पर भारी भूस्खलन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो सितंबर, 2021 को भूस्खलन जोन का निरीक्षण किया था। तब उन्होंने इसके उपचार के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश लोनिवि को दिए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद लोनिवि निर्माण खंड ने तत्काल उपचार की डीपीआर तो तैयार कार्रवाई, लेकिन वह भारीभरकम बजट के चलते लंबे समय तक ...
उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों को 31 दिन उपार्जित अवकाश, बाल्य देखभाल छुट्टी में भी मिलेगी राहत

उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों को 31 दिन उपार्जित अवकाश, बाल्य देखभाल छुट्टी में भी मिलेगी राहत

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों को 31 दिन उपार्जित अवकाश, बाल्य देखभाल छुट्टी में भी मिलेगी राहत सरकारी कर्मचारियों को 300 उपार्जित अवकाश के अलावा अब साल में दो बार कुल 31 दिन का उपार्जित अवकाश मिलेगा। सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को 85 प्रतिशत सचिवालय विशेष भत्ता मिलेगा। वाहन चालकों को भी इस भत्ते के लाभ में शामिल किया गया है। वहीं, महिलाकर्मियों से बाल्य देखभाल अवकाश के दौरान वेतन से 20 प्रतिशत कटौती भी नहीं होगी। सीएम ने सचिवालय में कार्यरत राज्य संपत्ति विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को सचिवालय विशेष भत्ते को ग्रेड वेतन का 50 प्रतिशत को पुनरीक्षित करते हुए 85 प्रतिशत करने पर स्वीकृति दे दी। इसके अलावा राज्य सरकार के कार्मिक 300 दिन का उपार्जित अवकाश अर्जित करने के बाद भी अनुवर्ती वर्ष में एक जनवरी को 16 दिन व एक जुलाई को 15 दिन के उपार्जित अवकाश (कुल 31 दिन) का संबंधित...