धामी कैबिनेट की बैठक वन्यजीव हमले में जनहानि पर सहायता राशि समेत इन 8 बिंदुओं पर लिए फैसले
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा मौजूद रहे। कैबिनेट बैठक के दौरान कैबिनेट द्वारा उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर इनको श्रद्धांजलि दी गई। कैबिनेट द्वारा राज्य के निर्माण और विकास में दिवाकर भट्ट के योगदान को भी याद किया गया। धामी मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान मानव वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण निधि नियमावली- 2025 (संशोधन) को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत अब मानव वन्यजीव संघर्ष में मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
उत्तराखण्ड जैव विविधता बोर्ड की वित्तीय वर्ष 2024-25 के क्रियाकलापों के संपूर्ण लेखे-जोखे को राज्य विधान मण्डल के पटल पर रखे जाने की स्वीकृति।...








