Thursday, May 7News That Matters

बड़ी खबर

गढ़ी कैंट क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात भारतीय सेना के जवानों से भेंट कर उन्हें दीपावली की बधाई देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

गढ़ी कैंट क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात भारतीय सेना के जवानों से भेंट कर उन्हें दीपावली की बधाई देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात भारतीय सेना के जवानों से भेंट कर उन्हें दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने जवानों को मिष्ठान वितरण कर उनके उत्साह और देश सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं और सुरक्षा की रक्षा करने वाले हमारे सैनिक ही सच्चे अर्थों में दीपावली के असली नायक हैं। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश दीपावली के त्योहार को अपने परिवारों के साथ मना रहा है, तब हमारे जवान सीमाओं पर और ड्यूटी पर रहकर देश की रक्षा में जुटे हुए हैं। यही भावना राष्ट्र को सशक्त बनाती है। मंत्री जोशी ने कहा कि सैनिकों की सेवा और त्याग राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।...
उत्तराखंड: दीपावली पर 108 एंबुलेंस सेवा ‘फुल अलर्ट’ पर, 272 एंबुलेंस मुस्तैद; महानिदेशक ने की तैयारियों की समीक्षा

उत्तराखंड: दीपावली पर 108 एंबुलेंस सेवा ‘फुल अलर्ट’ पर, 272 एंबुलेंस मुस्तैद; महानिदेशक ने की तैयारियों की समीक्षा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड में आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। कैंप 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा मुख्यालय देहरादून में आज जी0ए0 प्राजेक्ट्स अनिल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में त्योहारों के दौरान सेवा की तैयारियों की समीक्षा की गई। ​अनिल शर्मा ने बताया कि दीप पर्व दीपावली के मद्देनज़र प्रदेश भर में तैनात समस्त 272 एंबुलेंस को 'हार्ड अलर्ट' पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपातस्थिति में तत्काल सेवाएँ प्रदान की जा सकें। ​जाम से निपटने की विशेष तैयारी ​दीपावली के दौरान संवेदनशील स्थानों पर एंबुलेंस जाम लगने की संभावना को देखते हुए व्यापक स्तर पर तकनीकी तैयारी की गई है। जाम, भीड़-भाड़ आदि स्थिति की पूर्व सूचना देहरादून स्थित केंद्रीय कॉल सेंटर को मिलेगी, जिससे एंबुलेंस को वैकल्पिक मार्गों से तुरंत रवाना किया जा स...
मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त सहायक समीक्षा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र — बोले, सरकारी सेवा को जनसेवा का माध्यम बनाएं

मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त सहायक समीक्षा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र — बोले, सरकारी सेवा को जनसेवा का माध्यम बनाएं

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में राजस्व परिषद में नव-चयनित सहायक समीक्षा अधिकारी एवं समीक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली से पूर्व यह नियुक्ति पत्र प्राप्त होना नवनियुक्त कार्मिको और उनके परिवारजनों के लिए विशेष प्रसन्नता का अवसर है। मुख्यमंत्री ने उनके परिवारजनों को भी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते चार वर्ष में राज्य में 26,500 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि राज्य में पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर भर्ती प्रक्रिया को अभियान के रूप में निरंतर आगे बढ़ाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ समय पूर्व हरिद्वार में हुई परीक्षा से संबंधित एक प्...
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी की छवि धूमिल करने की ‘नाकाम कोशिश’, DG ने SSP देहरादून को लिखा पत्र

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी की छवि धूमिल करने की ‘नाकाम कोशिश’, DG ने SSP देहरादून को लिखा पत्र

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
​उत्तराखंड के महानिदेशक सूचना एवं लोक जनसंपर्क, बंशीधर तिवारी की छवि को जानबूझकर धूमिल करने की हो रही कथित कोशिशों पर डीजी (DG) ने कड़ा रुख अपनाया है। महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए SSP देहरादून को पत्र लिखा है। ​बताया जा रहा है कि महानिदेशक बंशीधर तिवारी के संज्ञान में कुछ ऐसे मामले आए हैं, जिनमें असामाजिक तत्वों द्वारा उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने की मंशा से भ्रामक और गलत जानकारी का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ​डीजी ने इसे गंभीरता से लेते हुए, इस तरह के दुर्भावनापूर्ण प्रयासों पर रोक लगाने और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध करते हुए एसएसपी देहरादून को आवश्यक पत्र भेजा है। ​यह कदम दर्शाता है कि महानिदेशक सूचना जनसंपर्क विभाग के मुखिया के रूप में अपनी छवि और विभाग की गरिमा को बनाए रखने के लिए पूरी तरह गंभीर हैं। मामले में एसएसपी ...
दीपावली पर हाई अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 24 घंटे सक्रिय रहेंगी सभी स्वास्थ्य सेवाएँ

दीपावली पर हाई अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 24 घंटे सक्रिय रहेंगी सभी स्वास्थ्य सेवाएँ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
दीपावली पर्व के अवसर पर उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को पूरी तरह सक्रिय और सतर्क बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दिशा-निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के प्रशासन और चिकित्सा संस्थानों को अलर्ट मोड पर रखा है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्वों की खुशियाँ तभी सार्थक हैं जब हर नागरिक सुरक्षित और स्वस्थ हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपावली के दौरान आग, सड़क दुर्घटनाओं या अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए चौबीसों घंटे स्वास्थ्य सेवाएँ तैयार रहें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि सभी अस्पतालों, एम्बुलेंस सेवाओं और आपात चिकित्सा इकाइयों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। विभाग ने पर्याप्त चिकित्सा कर्मियों की तैनाती, आवश्यक द...

केंद्र सरकार ने कहा खनन सुधारों में उत्तराखंड का बेहतर प्रदर्शन

केंद्र सरकार ने कहा खनन सुधारों में उत्तराखंड का बेहतर प्रदर्शन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। केंद्रीय खनन मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी राज्य खनन तत्परता सूचकांक (State Mining Readiness Index – SMRI) में उत्तराखंड ने ‘सी’ कैटेगरी में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि राज्य सरकार के खनन क्षेत्र में पारदर्शिता, दक्षता, सतत विकास और तकनीकी उन्नयन के प्रति किए जा रहे सतत प्रयासों का परिणाम है। केंद्रीय बजट 2025–26 में की गई घोषणा के अनुरूप तैयार किया गया यह सूचकांक देश के विभिन्न राज्यों का मूल्यांकन खनन सुधारों, नीतिगत पारदर्शिता, पर्यावरणीय संतुलन, खनिज अन्वेषण क्षमता और प्रशासनिक दक्षता जैसे अनेक मापदंडों के आधार पर करता है। इस सूचकांक में मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान को ‘ए’ कैटेगरी में, गोवा, उत्तर प्रदेश और असम को ‘बी’ कैटेगरी में तथा उत्तराखंड को पंजाब और त्रिपुरा के साथ ‘सी’ कैटेगरी में अग्रणी स्थान प्रदान किया गया है। खनन मंत्रालय के अनुसार,...
पूर्व सैनिकों और आश्रितों को केंद्र से बड़ी सौगात — वित्तीय सहायता दोगुनी करने पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जताया आभार

पूर्व सैनिकों और आश्रितों को केंद्र से बड़ी सौगात — वित्तीय सहायता दोगुनी करने पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जताया आभार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
केंद्र सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को मिलने वाली वित्तीय सहायता राशि को दोगुना करने के निर्णय पर उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय देश के उन वीर सपूतों के प्रति केंद्र सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने निराश्रयता अनुदान को 4,000 रुपये से बढ़ाकर 8,000 रुपये, शिक्षा अनुदान को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये तथा विवाह अनुदान को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया है। मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड को “सैन्य भूमि” कहा जाता है और यहां के प्रत्येक घर से कोई न...
मुख्यमंत्री ने खटीमा में किया 215 ऊँचे तिरंगे का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने खटीमा में किया 215 ऊँचे तिरंगे का लोकार्पण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कंजाबाग तिराहा खटीमा में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत कार्यदायी संस्था लघु सिंचाई विभाग द्वारा 47.42 लाख की लागत से स्थापित किए गए 215 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत पूजा अर्चना कर फीता काटकर व ध्वजारोहण कर लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह ध्वज यहां खड़ा होगा और हर नागरिक को देशभक्ति की भावना से प्रेरित करेगा। इस अवसर पर लघु सिंचाई विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सोलर प्रदर्शनी भी लगाकर किसानों व जनता को योजना की विस्तृत जानकारियां भी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जामंत्री फरज...
दीपावली सिर्फ़ रोशनी का नहीं, आत्मनिर्भरता का पर्व है,खटीमा में ‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान के तहत पारंपरिक दियों और स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने दिया वोकल फॉर लोकल का संदेश।

दीपावली सिर्फ़ रोशनी का नहीं, आत्मनिर्भरता का पर्व है,खटीमा में ‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान के तहत पारंपरिक दियों और स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने दिया वोकल फॉर लोकल का संदेश।

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने गृह क्षेत्र खटीमा में ‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान के तहत पारंपरिक मिट्टी के दियों और स्थानीय रूप से निर्मित वस्तुओं की खरीदारी की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की कि दीपावली के पर्व पर स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और स्वदेशी उत्पाद निर्माताओं को प्रोत्साहित करें, जिससे न केवल आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को बल मिलेगा, बल्कि गांवों और कस्बों की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी, उत्साह और आनंद का पर्व नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भरता, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा “ *जब हम अपने गाँव-कस्बों में बने दीये या अन्य स्वदेशी वस्तुएँ खरीदते हैं, तो हम किसी परिवार की आजीविका, उसकी मेहनत और उसकी उम्मीद को सम्मान देते हैं।”* मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री  नरेन्...