Saturday, May 2News That Matters

बड़ी खबर

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश,स्वास्थ्य आयुक्त बनाने पर विचार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री ने मांगा स्वास्थ्य विभाग से विस्तृत प्रस्ताव

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश,स्वास्थ्य आयुक्त बनाने पर विचार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री ने मांगा स्वास्थ्य विभाग से विस्तृत प्रस्ताव

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रदेश में हाल में घटित घटनाओं का संज्ञान लेते हुए, प्रदेश सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था में आमूल-चूल बदलाव करने की तैयारी कर रही है। सरकार स्वास्थ्य आयुक्त से लेकर मेडिकल कॉलेजों में एम्स की तर्ज पर डिप्टी डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन पद सृजित करने की कार्यवाही पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शनिवार को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आर.के. सुधांशु ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव और उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर, हाल में घटित घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए, किसी प्रकार की लापरवाही और अव्यस्था के लिए सर्वसंबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने सभी जिला चिकित्सालयों सहित महत्वपूर्ण चिकित्सालयों में एक हेल्पडेस्क बनाने के निर्देश दिए। इन हेल्पडेस्क पर अनिवार्य रूप से पीआरओ की उपस्थिति रहेगी, जो मरीजों और उनके तीमारदारों को सहा...
प्रधानमंत्री ने पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी की, उत्तराखंड के 8.28 लाख किसानों को मिले 184.25 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री ने पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी की, उत्तराखंड के 8.28 लाख किसानों को मिले 184.25 करोड़ रुपये

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के तहत देश के 09 करोड़ 71 लाख से अधिक किसानों के खातों में कुल 20 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण किया। इसके तहत उत्तराखण्ड के 08 लाख 28 हजार 787 लाभार्थी किसान परिवारों को 184.25 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ीकैंट, देहरादून से इस कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी अन्नदाताओं की आय को दोगुना करने तथा उनके जीवन स्तर को उठाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। योजना की 20वीं किस्त जारी किए जाने के साथ ही उत्तराखंड के किसानों को करीब 3300 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के किसानो...
उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर आरक्षण सूची जारी, जानिए किस जिले को मिला कौन-सा कोटा

उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर आरक्षण सूची जारी, जानिए किस जिले को मिला कौन-सा कोटा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर आरक्षण सूची जारी, जानिए किस जिले को मिला कौन-सा कोटा उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पंचायती राज विभाग के सचिव चंद्रेश यादव ने आज जिलेवार आरक्षण सूची जारी कर दी है। इस सूची में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की स्थिति स्पष्ट की गई है। यह रही जिलेवार आरक्षण की स्थिति: देहरादून – जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित अल्मोड़ा – सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित बागेश्वर – अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित चंपावत – सीट अनारक्षित चमोली – सीट अनारक्षित नैनीताल – सीट अनारक्षित पौड़ी गढ़वाल – सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित पिथौरागढ़ – सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रुद्रप्रयाग – सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित टिहरी – सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित ...
उत्तराखंड पंचायत चुनाव: बागेश्वर के क्षेत्र पंचायत जैसर सीट पर 3.5 फीट हाइट के पहाड़ी लच्छू जीते

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: बागेश्वर के क्षेत्र पंचायत जैसर सीट पर 3.5 फीट हाइट के पहाड़ी लच्छू जीते

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की काउंटिग जारी है। बीते दिन से जारी पंचायत चुनाव के नतीजों की तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। इस बार पंचायत चुनाव में कड़ी टक्कर देकर प्रत्याशी जीत हासिल करते दिखाई दिए। अलग-अलग इलाकों में इस बार बेहद कम उम्र के जहां युवा ग्राम प्रधान बने हैं तो वहीं बागेश्वर के गरुड़ में क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में पहाड़ी डांसर लच्छू ने भी जीत दर्ज की है। उनकी हाइट महज 3.5 फीट है। भले ही उनकी हाइट कम हो, लेकर बतौर प्रतिनिधि के रूप में छलांग लंबी लगाई है। लच्छू अब बीडीसी मेंबर यानी क्षेत्र पंचायत सदस्य बन गए हैं. जिस पर लोग कह रहे हैं कि वाह भाई लच्छू कमाल कर दिया। अपने प्रतिद्वंदियों को 300 वोटो से हराने पर लच्छू भाई ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी मुझे मिलेगी। लेकिन मेरे गांव वालों ने मुझ पर भरोसा किया, और मैंने ठान लिया था कि उनके लिए कुछ ...
मुख्यमंत्री ने सारकोट की नव निर्वाचित युवा प्रधान प्रियंका को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने सारकोट की नव निर्वाचित युवा प्रधान प्रियंका को दी बधाई

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले में गैरसैंण के निकट सारकोट ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान 21 वर्षीय प्रियंका नेगी को बधाई दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार सारकोट को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित कर रही है, अन्य जिलों में भी इसी तरह आदर्श ग्राम बनाए जाएंगे। जल्द ही सभी मुख्य विकास अधिकारी सारकोट का अध्ययन करने के लिए आएंगे। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को फोन पर प्रियंका नेगी को बधाई देते हुए कहा कि, जिस तरह सारकोट के ग्रामीणों ने एक पढ़ी लिखी युवा लड़की को अपना प्रधान चुना है, उसके लिए सभी ग्रामीण बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने प्रियंका से कहा कि अब हमें सारकोट को और विकसित करना है, गांव में कृषि, पशुपालन के साथ ही महिला स्वरोजगार से जुड़े सभी कार्य तेजी से आगे बढ़ाए जाएंगे। सरकार सारकोट को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित कर रही है। इसी की तर्ज पर अन्य ...
मसूरी जाने से पहले अब जरूरी होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 1 अगस्त से लागू होगी नई व्यवस्था

मसूरी जाने से पहले अब जरूरी होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 1 अगस्त से लागू होगी नई व्यवस्था

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड के प्रसिद्ध हिल स्टेशन मसूरी की ओर जाने की योजना बना रहे पर्यटकों के लिए अब एक नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। पर्यटन विभाग ने भारी भीड़ और ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने के लिए 1 अगस्त 2025 से मसूरी आने वाले सभी पर्यटकों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। पर्यटन विभाग के अनुसार, अब मसूरी आने से पहले सभी पर्यटकों को पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आधार कार्ड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन के मसूरी में एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस निर्णय का उद्देश्य मसूरी में पर्यटकों की संख्या का उचित प्रबंधन करना और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है। विशेषकर सप्ताहांत और छुट्टियों में मसूरी में अत्यधिक भीड़ उमड़ती है, जिससे स्थानीय निवासियों और पर्यटकों दोनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पर्यटन विभाग ने स्पष्ट किया है...
रजत जयंती वर्ष में स्वतंत्रता दिवस का हो भव्य आयोजनः मुख्य सचिव

रजत जयंती वर्ष में स्वतंत्रता दिवस का हो भव्य आयोजनः मुख्य सचिव

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरूवार को सचिवालय में स्वतन्त्रता दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। *राज्य एवं जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं हों आयोजित* मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य एवं जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन के साथ ही ब्लड डोनेशन कैंप, हाई एल्टीट्यूड साहसिक गतिविधियां, मैराथन, साईकिल, बाईक या कार रैली जैसे विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी की तर्ज पर विषय आधारित रन और वॉक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकते हैं। *प्रदेशभर के मुख्य शहरों में पुलिस, आर्मी, पैरामिलिट्री के बैण्ड द्वारा संगीतमय कार्यक्रम होगा आयोजित* मुख्य सचिव ने प्रदेशभर के मुख्य शह...
दून पुलिस ने नशे में हंगामा करने वाली महिला पर की कार्रवाई, दुकान से दो अंगूठियां बरामद

दून पुलिस ने नशे में हंगामा करने वाली महिला पर की कार्रवाई, दुकान से दो अंगूठियां बरामद

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
झब्बालाल ज्वेलर्स, धामावाला में एक नशे की हालत में महिला द्वारा हंगामा और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। महिला पर दुकान से अंगूठी चोरी का भी संदेह जताया गया था। सूचना मिलने पर कोतवाली नगर से महिला पुलिसकर्मियों सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और महिला को हिरासत में लिया गया। व्यापार मंडल धामावाला की ओर से पुलिस को दूरभाष पर सूचना दी गई कि एक महिला, जो नशे में प्रतीत हो रही थी, ज्वेलरी की दुकान में हंगामा कर रही है और उस पर चोरी का संदेह भी है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने महिला की तलाशी ली, जिसमें उसके पास से दो अंगूठियां बरामद हुईं। हालांकि, दुकान स्वामी ने महिला के छोटे बच्चे का हवाला देते हुए उस पर कोई कानूनी कार्यवाही करने से इनकार कर दिया और केवल चेतावनी देने की बात कही। लेकिन महिला द्वारा की गई अभद्रता और सार्वजनिक स्थान पर हंगामे को देखते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में लेते हुए थान...
उत्तराखंड: उद्योगपति 550 सरकारी स्कूलों को लेंगे गोद, शिक्षा विभाग ने किया एमओयू साइन

उत्तराखंड: उद्योगपति 550 सरकारी स्कूलों को लेंगे गोद, शिक्षा विभाग ने किया एमओयू साइन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राजभवन में आयोजित ‘‘भविष्य के लिए तैयार स्कूलों के निर्माण’’ (बिल्डिंग फ्यूचर रेडी स्कूल्स थ्रू सीएसआर) कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उनकी उपस्थिति में उत्तराखण्ड के सरकारी विद्यालयों में आधुनिकीकरण एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिये सीएसआर निधि से होने वाले विकास हेतु शिक्षा विभाग और उद्योग जगत के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग द्वारा आईजीएल, रिलैक्सो फुटवियर, कन्विजीनियस, ताज ग्रुप एवं गोंडवाना रिसर्च के साथ एमओयू किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने और नए युग की शुरूआत हेतु यह एक निर्णायक कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आरंभ की गई यह अभिनव योजना दूरगामी प्रभाव डालने वाल...
02 अगस्त को आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त: कृषि मंत्री गणेश जोशी

02 अगस्त को आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त: कृषि मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आगामी 02 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 20 वीं किश्त जारी किए जाने के संबंध में प्रेस वार्ता की। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 02 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि की 20 वीं किश्त बनारस, उत्तर प्रदेश के बनोली गाँव से वितरित कर रहे हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 20वीं किश्त के रूप में उत्तराखण्ड के 8,28,787 लाभार्थियों को कुल 184. 25 करोड़ की धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को 19 किश्तों में कुल 3111.49 करोड़ की धनराशि अभी तक वितरित की जा चुकी है। मंत्री जोशी ने 02 अगस्त को राज्य स्तरीय कार्यक्रम गढ़ी कैंट स्थित हरवंश कपूर मेमोरियल हॉल देहरादून से आयोजित किया जायेगा। यह कार्यक्रम प्रदेश स्...