उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने शहीदों का आशीर्वाद लेकर यात्रा का शुभारंभ किया
मुजफ्फरनगर, रामपुर तिराहा स्थित उत्तराखंड शहीद स्मारक पर सोमवार को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट व उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने शहीदों का आशीर्वाद लेकर यात्रा का शुभारंभ किया। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि शहीदों की वजह से उत्तराखंड राज्य मिला है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने उन शहीदों को नमन किया। साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद के बिना सरकार आगे नही बढ़ सकती है। जनता ने हमें सांसद चुना और इसके बाद हमारी केंद्र में सरकार बनी। बिना जन आशीर्वाद के कुछ नहीं हो सकता था। उन्होंने आगे भी जनता से आर्शीवाद बनाएं रखने की अपील की।
केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा के सभी सांसद व मंत्री जगह-जगह पूरे देश में जनता का आशीर्वाद लेने जा रहे है। ताकि भवि...








