Monday, April 20News That Matters

Sample Page

आपदा प्रभावित 133 परिवारों का होगा पुनर्वास: धन सिंह

आपदा प्रभावित 133 परिवारों का होगा पुनर्वास: धन सिंह

उत्तराखण्ड
शासन स्तर पर 09 आपदा प्रभावित गांवों की सूची तैयार, वित्तीय वर्ष 2021-22 में 336 प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की कार्रवाही पूर्ण, शासन ने पुनर्वास के लिए जारी किये रू0 13 करोड़ 36 लाख की धनराशि शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। सूबे में विभिन्न दैवीय आपदाओं से प्रभावित सात जनपदों के 133 परिवारों का शीघ्र पुनर्वास किया जायेगा। आपदा प्रभावित इन परिवारों की शासन स्तर पर कार्रवाही गतिमान है। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा राज्य सरकार विस्थापन एवं पुनर्वास नीति के अंतर्गत आपदा प्रभावित परिवारों का पुनर्वास करने में जुटी है। पुनर्वास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतर्गत अब तक 31 गांवों के 336 परिवारों का पुनर्वास कर दिया गया है। इनके पुनर्वास के लिए राज्य सरकार द्वारा रू0 13 करोड़ 35 लाख 30 हजार की धनराशि जारी की गई है। डॉ धन सिंह रावत ने मीडिया को ज...
बच्चा न होने पर सास व पति के तानों से परेशान महिला टिहरी गढ़वाल से लापता, ऋषिकेश ने गंगा किनारे मिला सामान

बच्चा न होने पर सास व पति के तानों से परेशान महिला टिहरी गढ़वाल से लापता, ऋषिकेश ने गंगा किनारे मिला सामान

उत्तराखण्ड, क्राइम
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड के जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना घनसाली क्षेत्र से गत बुधवार को घर से लापता विवाहिता का सामान व सुसाइड नोट ऋषिकेश त्रिवेणी घाट गंगा किनारे से बरामद हुआ है। विवाहिता ने सुसाइड नोट में लिखा है कि बच्चा न होने के कारण उसकी सास और पति उसे तंग करते थे, इसलिए वह सबको छोड़कर जा रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के साथ ही गंगा में सर्च आपरेशन शुरू किया है। ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पुलिस चौकी प्रभारी उत्तम रमोला ने बताया कि मंजू पंवार (24 वर्ष) पत्नी दीपक निवासी ग्राम तुंग पोस्ट बाजियाल गांव (थाना घनसाली टिहरी गढ़वाल) बुधवार की सुबह करीब छह बजे घर से लापता हो गई थी। उसकी गुमशुदगी उसके पति ने थाना घनसाली में दर्ज कराई थी। घनसाली पुलिस ने विवाहिता की लोकेशन पता करने के लिए मोबाइल सर्विलांस पर लगाया। गुरुवार की सुबह करीब 6:30 बजे म...
शिक्षकों की काउंसलिंग में बवाल, दिया धरना, डिमरी ने लिखी चिट्ठी

शिक्षकों की काउंसलिंग में बवाल, दिया धरना, डिमरी ने लिखी चिट्ठी

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए आज काउंसलिंग शुरू हुई। लेकिन, काउंसिलिंग के पहले दिन ही बवाल हो गया। काउंसिलिंग के लिए आए शिक्षक धरने पर बैठ गए। वहीं, राजकीय शिक्षक संघ ने प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी ने शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर सभी शिक्षकों को काउंसलिंग में शामिल करने की मांग की है। राजकीय नवोदय विद्यालय देहरादून में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए दो दिवसीय काउंसलिंग आज शुरू हुई। काउंसिलिंग में बताया गया कि जो शिक्षक वर्तमान में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में तैनात हैं, वह काउंसलिंग में भाग नहीं ले सकते। इस पर काउंसिलिंग के लिए आए शिक्षक भड़क गए। उन्होंने कहा कि आवेदन जारी होने के दौरान यह बात नहीं बताई गई थी, अब जब शिक्षक दूर दराज से काउंसिलिंग के लिए पहुंच गए हैं, तब इस तरह के नियम बनाना सरासर गलत है। शिक्षकों ने ध...
नौकरी के लिए ताली, थाली व नारेबाजी के साथ पहुंचे सचिवालय

नौकरी के लिए ताली, थाली व नारेबाजी के साथ पहुंचे सचिवालय

राष्ट्रीय
नियुक्ति की मांग को लेकर आक्रोशित डायट डीएलएड प्रशिक्षितों ने निकाली रैली, किया सचिवालय घेराव। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति की मांग को लेकर डीएलएड प्रशिक्षितों ने आज सचिवालय का घेराव किया। प्रशिक्षितों ने जूते- चप्पलों से ताली व थाली बजाकर नारेबाजी करते हुए परेड ग्राउंड से सचिवालय तक प्रदर्शन किया। इसके बाद सचिवालय में शिक्षा सचिव राधिका झा से प्रशिक्षितों की वार्ता हुई। झा ने डायट प्रशिक्षितों की मांग स्वीकार करते हुए कहा कि आगामी 16 अगस्त को कोर्ट में केस की पैरवी की जाएगी। जल्द से जल्द कोर्ट में लम्बित केस को निपटाते हुए प्राथमिक शिक्षक भर्ती पूरी की जाएगी। नियुक्ति की मांग को लेकर गत 6 अगस्त से शिक्षा निदेशालय में धरने पर बैठे डायट डीएलएड प्रशिक्षितों ने सरकार की बेरुखी व बार-बार दिए जा रहे झूठे आश्वाशनो और विभागीय अधिकारियों की उद...
उत्तराखंड में आज मिले 24 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कोई मौत नहीं

उत्तराखंड में आज मिले 24 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कोई मौत नहीं

उत्तराखण्ड, हेल्थ
-राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 342526 हो गया है। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में आज 24 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, 37 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 342526 हो गया है। पौड़ी गढ़वाल में आज सबसे ज्यादा 04 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 418 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 7369 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही देहरादून में 03, अल्मोड़ा 00, बागेश्वर 03, चमोली में 01, चम्पावत में 02, हरिद्वार में 01, नैनीताल में 02, पौड़ी गढ़वाल में 04, पिथौरागढ़ में 03, रुद्रप्रयाग में 02, टिहरी गढ़वाल में 00, ऊधमसिंहनगर 00 और उत्तरकाशी में 03...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वंदना कटारिया को घर जाकर दिया 25 लाख रुपए का चेक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वंदना कटारिया को घर जाकर दिया 25 लाख रुपए का चेक

उत्तराखण्ड
ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री ने वंदना कटारिया को तीलू रौतेली पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और 31 हजार रुपए का चेक भी दिया। वंदना कटारिया को महिला सशक्तीकरण के तहत ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वन्दना कटारिया के रोशनाबाद, हरिद्वार स्थित आवास पर जाकर टोकियो ओलंपिक में वंदना के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने वन्दना कटारिया को 25 लाख रूपये का चेक प्रदान किया। साथ ही उन्हें तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया। इसके तहत 31 हजार रूपये का चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। वंदना कटारिया को महिला सशक्तीकरण के तहत ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्दना कटारिया ने टो...
कपिल सिब्बल ने बढ़ाई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की टेंशन

कपिल सिब्बल ने बढ़ाई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की टेंशन

राजनीतिक, राष्ट्रीय
संसद का हंगामेदार मानसून सत्र बुधवार को खत्म हो गया। सत्र के दौरान विपक्ष ने सरकार को संसद में रोकने की हरसंभव कोशिश की जो कामयाब होती भी दिखी। इस बीच जानकारी आ रही है कि विपक्ष की एकता को और मजबूत बनाए रखने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी खुद सियासी मैदान में उतरेंगी। इसके लिए सोनिया विपक्ष के बड़े नेताओं के संग बैठक भी करेंगी। इनमें शरद पवार, उद्धव ठाकरे, एमके स्टालिन समेत कई अन्य नेताओं का नाम है। हालांकि, तारीख अभी तय नहीं है। दावा किया जा रहा है कि लंच या डिनर, नेताओं की उपलब्धता पर निर्भर है। सबसे खास बात यह है कि सोनिया के मीटिंग बुलाने की खबरें ऐसे वक्त में आई हैं, जब हाल ही में कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने अपने जन्मदिन के मौके पर दी गई डिनर पार्टी में कई विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया था। इस दौरान विपक्षी एकता और संयुक्त मोर्चा को लेकर चर्चा हुई थी। लेकिन, उ...
राहुल गांधी को समर्थन पर ट्विटर ने हरीश रावत को किया क्या ब्लॉक

राहुल गांधी को समर्थन पर ट्विटर ने हरीश रावत को किया क्या ब्लॉक

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्‍तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष गणेश गोदियाल के बाद अब ट्विटर इंडिया ने पूर्व मुख्‍यमंत्री व कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव हरीश रावत का ट्वीटर अकाउंट ब्‍लॉक कर दिया है। इसकी जानकारी खुद हरीश रावत ने फेसबुक पोस्‍ट पर दी है। रावत ने लिखा है कि लोकतंत्र में मुझे चुप कराने की कोशिश की जा रही है। मैंने एक मुहिम के तहत 'मैं भी राहुल हूं'... को लेकर एक दलित परिवार का जिक्र करते हुए ट्वीट किया था। ट्विटर इंडिया ने मेरा अकाउंट ब्लॉक इस शर्त के साथ किया है कि आप मैं भी राहुल वाले ट्वीट को डिलीट करें.. फिर आपका अकाउंट एक्टिव किया जाएगा। गौरतलब है कि ट्विटर ने कुछ दिन पहले उत्‍तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष गणेश गोदियाल का ट्विटर अकाउंट सस्‍पेंड कर दिया गया था।, अब हरदा का अकाउंट ब्&...
सेंट जोजफ़्स स्कूल के गार्ड का शव पेड़ पर लटका मिला, पुलिस कर रही जांच

सेंट जोजफ़्स स्कूल के गार्ड का शव पेड़ पर लटका मिला, पुलिस कर रही जांच

क्राइम
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। देहरादून के प्रतिष्ठित स्कूल सेंट जोजफ़्स अकेडमी राजपुर के गार्ड जसवंत सिंह का शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा किया। फिलवक्त पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। घटनाक्रम के अनुसार आज सुबह थाना कैंट पुलिस को कंट्रोल रूम (112) के माध्यम से सूचना मिली कि नया गांव अनारवाला देहरादून में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर सर्किट हाऊस चौकी प्रभारी पंकज महिपाल चीता कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर मृतक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर परिजनों के सामने पंचायतनामा भरा। सर्किट हाऊस चौकी प्रभारी पंकज ने बताया कि मृतक की पहचान जसवंत सिंह (41 वर्ष) पुत्र कलम बहादुर निवासी वार्ड नंबर 2 नया गांव अनारवाला के रूप हुई है। मृतक जसवंत सिंह सेंट जोजफ़्स अकेडमी में सिक्योरिटी गार्ड थ...
लड़की ने मनचले को धुना लेकिन, कॉल करने पर भी नहीं आई धारा चौकी पुलिस

लड़की ने मनचले को धुना लेकिन, कॉल करने पर भी नहीं आई धारा चौकी पुलिस

क्राइम
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। दिन दहाड़े सड़क पर छेड़छाड़ करने वाले मनचले की युवती ने जमकर धुनाई कर दी। लेकिन, धारा चौकी पुलिस की मदहोशी का आलम यह रहा कि कॉल करने के बाद भी चौकी पुलिस ने चंद क़दमों की दूरी के धरनास्थल पर जाने की जहमत नहीं उठाई। ऐसे में लड़की मनचले को ऑटो में लेकर चौकी पहुंची। घटना घंटाघर के पास दर्शनलाल चौक की है। एक लड़की किसी काम में वहां आई थी। वहां उसने देखा कि एक मनचला किसी लड़की से छेड़छाड़ कर रहा है। उसने लड़की से छेड़छाड़ कर रहे मनचले को विरोध किया, तो मनचला उसी से छेड़खानी करने लगा। मनचले की हरकत देखकर लड़की ने शोर मचा दिया और मनचले युवक की जमकर पिटाई कर दी। लकड़ी का साहस देखकर आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। उन्होंने मनचले युवक को पकड़कर चौक पर तैनात पुलिसकर्मी के हवाले कर दिया। चौक पर तैनात पुलिसकर्मी ने धारा चौकी पुलिस को कॉल कर घटना कि जानक...