Sunday, April 19News That Matters

Sample Page

युवाओं के लिए बंपर नौकरियां, आयोग ने जारी की विज्ञप्ति

युवाओं के लिए बंपर नौकरियां, आयोग ने जारी की विज्ञप्ति

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। अभ्यर्थियों की ऑनलाइन आवेदन करना है। आवेदन 9 अगस्त से शुरू हो जाएंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त है। 29 अगस्त को ही फीस जमा करने की भी अंतिम तिथि है। अति महत्वपूर्ण निर्देश : अभ्यर्थी अपने ऊर्ध्वाधर एवं क्षैतिज आरक्षण से सम्बन्धित धारित सभी श्रेणी / उप श्रेणी का अंकन ऑनलाइन आवेदन पत्र में अवश्य करें। आरक्षण का दावा न किये जाने की दशा में रिट याचिका (स्पेशल अपील) संख्या: 79 / 2010 राधा मित्तल बनाम उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में मा० उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा पारित आदेश दिनांक 08.06.2010 तथा विशेष अनुज्ञा याचिका (सिविल) नं० (एस ) 19532 / 2010 में मा० उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश के क्रम में अभ्यर्थी को आरक्षण का लाभ कदापि अनुमन्य नहीं होगा। आरक्षण विषयक प्रमाण पत...
वरिष्ठ कवि पागल फ़क़ीरा की एक ग़ज़ल… मुझको पत्थर दिल से मोहब्बत हुई है…

वरिष्ठ कवि पागल फ़क़ीरा की एक ग़ज़ल… मुझको पत्थर दिल से मोहब्बत हुई है…

राष्ट्रीय
पागल फ़क़ीरा मुझको पत्थर दिल से मोहब्बत हुई है, मुझसे इश्क़ में थोड़ी सी शरारत हुई है। मुझ पर लगी तोहमत की ख़ातिर ही तो, मोहब्बतों के दुश्मन से बग़ावत हुई है। तुम्हारी ग़म-ए-जुदाई में तड़पता रहता हूँ, मुझे ख़ुद अपने आप से नफ़रत हुई है। प्रेमियों के जुदाई का दर्द दूर करने को, मुक़द्दस रूह से थोड़ी सी शराफ़त हुई है। मोहब्बत को भूल गई तू गैर की ख़ातिर, मुझको दिल जलाने की आदत हुई है। तुम्हारे नाम कर चुका था ज़िन्दगी सारी, इश्क़ में मेरे नाम की फ़जीहत हुई है। इश्क़ को फ़क़ीरा ने अपना ख़ुदा बनाया, उस ख़ुदा की थोड़ी सी इबादत हुई है।  ...
चिन्तन करें कि शिवजी की सवारी नंदी (बैल) का क्या अभिप्राय है?

चिन्तन करें कि शिवजी की सवारी नंदी (बैल) का क्या अभिप्राय है?

आध्यात्मिक
भगवद चिन्तन.. श्रावण मास शिव तत्व भगवान शिव की आराधना के पवित्र श्रावण मास में चिन्तन करें कि शिवजी की सवारी नंदी (बैल) का क्या अभिप्राय है? बैल अर्थात धर्म, बैल धर्म का स्वरूप है। बैल की सवारी करना अर्थात प्रत्येक कर्म धर्मानुसार करना। जिस मनुष्य के जीवन में धर्म नहीं वह साधन सम्पन्न रहने पर भी दुखी ही रहता है, जहाँ धर्म रुपी साधना है वहाँ साधनों के अभाव में भी सुख और शांति है। प्रसन्नता भीतर की स्थिति है। धर्माचरण करने से नव संकल्पों का सृजन होता है और भीतर तृप्ति बनी रहती है। महादेव प्रत्येक क्षण इसलिए प्रसन्न नहीं रहते कि उनके पास साधन हैं बल्कि इसलिए प्रसन्न रहते हैं कि उनके पास धर्म रुपी साधना है। शिव धर्म पर सवार हैं इसीलिए वो महादेव हैं। हमें ये समझना होगा कि सुख धन नहीं धर्म से ही प्राप्त होगा।...
22 महिलाओं को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार, अगले वर्ष से पुरस्कार राशि होगी 51 हजार रुपये

22 महिलाओं को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार, अगले वर्ष से पुरस्कार राशि होगी 51 हजार रुपये

उत्तराखण्ड, राष्ट्रीय
-सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागर में आज तीलू रौतेली पुरस्कार व आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार प्रदान किए गए। तीलू रौतेली पुरस्कार के रूप में 31 हजार रुपये की सम्मान धनराशि, प्रशस्ति पत्र व आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार के तहत 21 हजार रुपये की सम्मान राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि अगले वर्ष से तीलू रौतेली पुरस्कार व आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की धनराशि बढ़ाकर 51 हजार रुपये की जाएगी। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वन्दना कटारिया को महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ब्रांड एम्बेसेडर बनाने की भी घोषणा की। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागर में तीलू रौतेली पुरस्कार व आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार के लिए चयनित राज्य की महिलाओं को सम्मानित किया। इस वर्ष...
दोस्तों के साथ शिकार खेलने गए युवक की मौत, दोस्त गिरफ्तार

दोस्तों के साथ शिकार खेलने गए युवक की मौत, दोस्त गिरफ्तार

उत्तराखण्ड, क्राइम
बागेश्वर। बागेश्‍वर जनपद के जंगल में दोस्तों के साथ शिकार करने गए युवक की संदिग्ध मौत हो गई है। मृतक के चेहरे व सीने पर छर्रों के निशान मिले हैं। पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। युवक की मौत को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाए हैं। मिली जानकारी के अनुसार गत शनिवार देर शाम धपोलासेरा गांव निवासी 35 वर्षीय रविंद्र सिंह अपने दो साथी संजय नगरको​टी भदौरा गांव निवासी पवन धपोला के साथ भद्रकाली कपूरी जंगल में नदी किनारे सूअर का शिकार करने गया था। लेकिन, वहां रविंद्र सिंह की मौत हो गई। पुलिस को उसका शव संदिग्ध अवस्था में मिला। कांडा थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद ने बताया कि मृतक के चेहरे और सीने छर्रे के निशान हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। स...
उत्तराखंड से होगा टीबी का खात्मा, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया लक्ष्य

उत्तराखंड से होगा टीबी का खात्मा, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया लक्ष्य

उत्तराखण्ड, हेल्थ
-चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज अपने कैम्प कार्यालय में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत राज्य टी.बी. अनुभाग व सूचना विभाग के सहयोग से बनाई गई ‘टी.बी. उपचार एवं समाधान’ लघु फिल्म का आनलाइन अनावरण किया। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड को क्षय रोग से मुक्त करने व जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निर्मित लघु फिल्म का चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज  अनावरण किया गया। लघु फिल्म में टी.बी. के उपचार व समाधान की जानकारी दी गई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2025 तक टी.बी. मुक्त भारत की परिकल्पना के क्रम में उत्तराखंड से टीवी रोग के खात्में के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रावत ने बताया कि सरकार की ओर से निःक्षय पोषण योजना के तहत इलाज की अवधि तक टीबी के रोगियों को पोषाहार के लिए प्रत्येक महीने डीबीटी के माध्यम से 500 रुप...
वंदना कटारिया बनी “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” कार्यक्रम की ब्रांड एम्बेसडर

वंदना कटारिया बनी “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” कार्यक्रम की ब्रांड एम्बेसडर

उत्तराखण्ड, खेल
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। शिक्षा व खेल मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के हरिद्वार (ग्राम रोशनाबाद) स्थित घर जाकर उनकी माता व परिवारजनों से मुलाकात की पांडेय ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर व फूलगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। पाण्डेय ने वंदना कटारिया को खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के फलस्वरुप 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' कार्यक्रम के तहत 2020-21 के लिए हरिद्वार जनपद का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया। खेल मंत्री ने ग्राम रोशनाबाद में मार्ग की स्थिति का संज्ञान लेते हुए सड़क को जल्द ठीक करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क का नाम 'वंदना कटारिया' रखने को कहा।। खेल मंत्री ने वंदना कटारिया के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि टोक्यो ओलंपिक्स में वंदना कटारिया ने ...
राहत: उत्तराखंड में आज मिले मात्र 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कोई मौत नहीं

राहत: उत्तराखंड में आज मिले मात्र 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कोई मौत नहीं

उत्तराखण्ड, हेल्थ
-राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 342392 हो गया है। शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में आज मात्र 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, कोरोना संक्रमित किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, 46 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 342392 हो गया है। देहरादून में आज सबसे ज्यादा 06 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 463 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 7367 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही देहरादून में 06, अल्मोड़ा 01, बागेश्वर 00, चमोली में 00, चम्पावत में 01, हरिद्वार में 02, नैनीताल में 02, पौड़ी गढ़वाल में 01, पिथौरागढ़ में 00, रुद्रप्रयाग में 02, टिहरी गढ़वाल में 01, ऊधमसिंहनगर 01 और उत्तरकाशी में...
आरएसएस केशव नगर शाखा ने आयोजित किया गुरु दक्षिणा कार्यक्रम

आरएसएस केशव नगर शाखा ने आयोजित किया गुरु दक्षिणा कार्यक्रम

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की केशव नगर शाखा ने रविवार को गुरु नानक बालक इंटर कॉलेज चुख्खूवाला में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया। उत्तरी महानगर देहरादून के संघ चालक चंद्रगुप्त विक्रम ने कहा कि सभी स्वयंसेवक गुरु दक्षिणा कार्यक्रम के लिए अपने आसपास के लोगों को जोड़ने का प्रयास करें। साथ ही भाईचारा बनाए रखें। परिवार प्रबोधन प्रमुख स्वामी एस. चंद्रा ने बताया की गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी भाईचारा बनाने, गुरु के प्रति श्रद्धा भाव उत्पन्न करना व सामाजिक बुराइयों से दूरी बनाना है। उन्होंने बताया आगामी 15 अगस्त को इंदिरा कॉलोनी स्थित पंचायती मंदिर में शाम पांच से आठ बजे तक गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बाल स्वयं सेवक व उनके परिवार को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से समाज में एकता बनी र...
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के बाद.. अब बदलेगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष?

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के बाद.. अब बदलेगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष?

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
वीरेंद्र डंगवाल "पार्थ" उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने के बाद अब भाजपा संगठन में भी नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले गढ़वाल से ब्राह्मण चेहरे की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर ताजपोशी होगी। अभी कुछ समय पहले भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के दौरे के बाद इस तरह की खबर को बल मिला। ऐसे में कुर्सी के लिए भाजपा नेताओं की दिल्ली दौड़ शुरू हो गई है। कई नेता दिल्ली में डेरा जमाये हुए हैं। दरअसल, भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष कौशिक चुनाव लड़ना चाहते हैं। जबकि, भाजपा की नीति के अनुसार अध्यक्ष चुनाव नहीं लड़ता। ऐसे में अध्यक्ष को लेकर नया चेहरा ढूंढा जा रहा है। फिलवक्त यह भी हो सकता है कि किसी को अभी कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया जाय। जब कौशिक चुनाव लड़ें तो उन्हें अध्यक्ष पद से हटाकर कार्यकारी को पूर्ण अध्यक्ष बाब...