Sunday, April 19News That Matters

Sample Page

डीएलएड प्रशिक्षित शंखनाद व थाली पीटकर करेंगे नियुक्ति के लिए आंदोलन का आगाज

डीएलएड प्रशिक्षित शंखनाद व थाली पीटकर करेंगे नियुक्ति के लिए आंदोलन का आगाज

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। डीएलएड संघ प्रशिक्षितों की नियुक्ति के लिए कल यानी 9 अगस्त से शिक्षा निदेशालय में धरना प्रदर्शन शुरू करने जा रहा है। संघ के सह मीडिया प्रभारी प्रकाश दानू ने बताया कि कल आंदोलन की शुरूआत शंखनाद व थालियां पीटकर की जाएगी। दानू ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 पूर्ण करने को लेकर सरकार के विरोध में डायट डीएलएड संघ अब सीधी लड़ाई लड़ेगा। कोविड की तीसरी लहर के आने की संभावना लगातार तेज हो रही है, इसलिए धरना-प्रदर्शन भी उग्र होगा। डायट डीएलएड संघ के साथ इस लड़ाई में मंच साझा करने अन्य संघ (स्टेट रेगुलर डीएलएड संघ, पूर्व बैच डीएलएड संघ) भी शामिल हो रहे हैं। इस बार की लड़ाई आर-पार होगी। तरफ सरकार अपनी नाकामयाबी छिपाने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं, उसी समय भावी शिक्षकों का एक मंच पर आकर सीधी लड़ाई करना सरकार की छवि को और धूमिल करेगा। दानू ने कहा कि कल मीडिया के...
सरहद पर खड़े रखवालों को दिल से सलाम: धामी

सरहद पर खड़े रखवालों को दिल से सलाम: धामी

उत्तराखण्ड
-आईटीबीपी एकेडमी मसूरी में आज आईटीबीपी के 42 सहायक सेनानी (जी.डी.) व 11 सहायक सेनानी (अभियन्ता) की पासिंग आउट परेड समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईटीबीपी के अधिकारियों की पासिंग आउट परेड में प्रतिभाग किया। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईटीबीपी एकेडमी मसूरी में आईटीबीपी के 42 सहायक सेनानी (जी.डी.) व 11 सहायक सेनानी (अभियन्ता) की पासिंग आउट परेड समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने सभी 53 प्रशिक्षणार्थी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें आईटीबीपी जैसे उत्कृष्ट बल में सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। जिसके हिमवीर लद्दाख के कराकोरम पास से अरुणाचल प्रदेश के जेचप ला तक 3488 किमी की अति दुर्गम सीमा की सुरक्षा पूरी मुस्तैदी के साथ कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश के वीर स...
जल जीवन यात्रा शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई हरी झंडी

जल जीवन यात्रा शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान की ओर से जन जागरण अभियान के तहत शुरू की जा रही जल जीवन यात्रा को हरी झंडी दिखाई रवाना किया। यात्रा का आयोजन सामाजिक संगठन महादेव सेना व ग्राम स्वराज संस्थान की ओर से किया जा रहा है। 16 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा में शिवालयों में जलाभिषेक कर स्वच्छता, नशामुक्त व जल संरक्षण की शपथ कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान की स्वच्छता, नशामुक्ति व जल संरक्षण की दिशा में यह अच्छी पहल है। जल संरक्षण की दिशा में अनेक प्रयासों की जरूरत है। स्वच्छ भारत अभियान की दिशा में सबको मिलकर आगे बढ़ना होगा। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, जल जीवन यात्रा के संयोजक राजेंद्र सेमवाल शास्त्री, गीता बिष्ट, गोविन्द भट्ट, ललित मनराल, कुसुम कंडवाल, सूरज लोहनी, मीरा बजा...
कवि वीरेंद्र डंगवाल “पार्थ” की एक हिंदी ग़ज़ल… तेरी यादों का समंदर विशाल होता है…

कवि वीरेंद्र डंगवाल “पार्थ” की एक हिंदी ग़ज़ल… तेरी यादों का समंदर विशाल होता है…

राष्ट्रीय
वीरेंद्र डंगवाल "पार्थ" देहरादून, उत्तराखंड ----------------------------------------- हिंदी ग़ज़ल -------------------------------- तेरी यादों का समंदर विशाल होता है घेर लेता है तम, तब मशाल होता है। उम्र दर उम्र की कहानियां, फसाने भी सोलहवां साल मगर बेमिसाल होता है। प्रीत की पंखुड़ियां कब से हुई फागुन हैं देखना ये है कि वो कब गुलाल होता है। नाप ली प्रीत की धरती गगन भी नाप लिया पल की मुस्कान को जीवन बेहाल होता है। बेरुखी चांद की अनजान बना फिरता है चकोर प्रीत में प्रतिदिन हलाल होता है।। ------------------------------------------------------------- कवि परिचय वीरेंद्र डंगवाल “पार्थ” कवि/गीतकार संप्रति – पत्रकारिता शिक्षा- एमकॉम, बीएड, पीजी डिप्लोमा इन कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग एवं मैनेजमेंट। प्रदेश महामंत्री – राइटर्स एंड जर्नलिस्ट एसोसियेशन (वॉजा इंडिय...
प्रतिभा की कलम से.. जितना बंगाल में, उससे रत्तीभर भी कम लोकप्रिय नहीं गुरुदेव देश.. विदेश में…

प्रतिभा की कलम से.. जितना बंगाल में, उससे रत्तीभर भी कम लोकप्रिय नहीं गुरुदेव देश.. विदेश में…

राष्ट्रीय
प्रतिभा की कलम से देहरादून, उत्तराखंड ---------------------------------------- 'गुरुदेव' (7 अगस्त पुण्यतिथि ) 'टैगोर' कोई एक परिचय में सीमित होने वाला नाम नहीं है। वह भारत और बांग्लादेश के नागरिकों के लिए 'जन गण मन' और 'आमार सोनार बांग्ला' जैसे राष्ट्रगान के रचयिता हैं। टैगोर शांति निकेतन के संस्थापक हैं। वह जोड़ासांको के जमींदार देवेंद्र नाथ ठाकुर के कनिष्ठ पुत्र भी हैं। बंगाल वालों के लिए रविंद्रसंगीत के प्रणेता हैं तो सारे भारत के गुरुदेव भी हैं। विश्व की बात की जाए तो "गीतांजलि" पर साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार जीतने वाले प्रथम भारतीय भी वही हैं। इन सबसे परे किसी भी शिक्षक और विद्यार्थी के बीच शिक्षा के आदान-प्रदान का सबसे सहज और कोमल सेतु का नाम भी है 'गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर'। टैगोर के शांति निकेतन में शिक्षा व्यवस्था का क्रम क्या था? विद्यार्थियों को पढ़ाने का तरीक...
वरिष्ठ कवि डॉ ब्रम्हानन्द तिवारी “अवधूत” एक गीत…. बरखा ऋतु तुम बिन नहीं भाती हमें…

वरिष्ठ कवि डॉ ब्रम्हानन्द तिवारी “अवधूत” एक गीत…. बरखा ऋतु तुम बिन नहीं भाती हमें…

राष्ट्रीय
डॉ ब्रम्हानन्द तिवारी "अवधूत" मैनपुरी, उत्तर प्रदेश ------------------------------------- ये घटा घनघोर तड़पाती हमें। बरखा ऋतु तुम बिन नहीं भाती हमें। मोर ,दादुर और पपीहे बोलते, अब बो धरा में नित्य अमृत घोलते विरह अगिन हरपल जलाती है हमें बरखा ऋतु तुम बिन नहीं भाती हमें। आ जाओ पुरबैया का अब तो जोर है अम्बर-धरा का ये मिलन चहुँओर है याद परदेशी की तड़पाती हमें बरखा ऋतु तुम बिन नहीं भाती हमें। राह तकते दिन गुजरता है नहीं ले जाओ हमको अब यहाँ से तुम कहीं, हर बूँद सावन की जलाती है हमें बरखा ऋतु तुम बिन नहीं भाती हमें। दामिनि दमकती तो धड़कता दिल मेरा, बिरहा अगिन का ख्याल है साजन मेरा ब्रम्हानन्द तड़पाती जुदाई अब हमें। बरखा ऋतु तुम बिन नहीं भाती हमें।।...
जो बातें अहितकर हों उन्हें न अपने मुख में रखें न भीतर जाने दें… पचा जाएँ शिवजी की तरह

जो बातें अहितकर हों उन्हें न अपने मुख में रखें न भीतर जाने दें… पचा जाएँ शिवजी की तरह

आध्यात्मिक
भगवद चिन्तन... श्रावण मास शिवतत्व भगवान् शिव का एक नाम नीलकंठ भी है। समुद्र मंथन के समय निकले विष को लोक कल्याणार्थ भगवान शंकर पान कर गए। विष को न उन्होंने अपने भीतर जाने दिया और न ही मुख में रखा, कंठ में रख लिया। जीवन है तो पग-पग पर बुराइयों का सामना भी करना पड़ता है। जीवन को आनन्दपूर्ण बनाने के लिए आवश्यक है कि जो बातें हमारे लिए अहितकर हों हम उन्हें न अपने मुख में रखें और न अपने भीतर जाने दें। शिवजी की तरह पचा जाएँ। विषमता रुपी विष अगर आपके भीतर प्रवेश कर गया तो यह आपके जीवन की सारी खुशियों को जलाकर भस्म कर देगा। इसलिए इसे कंठ तक ही रहने देना, चित (मन) तक मत ले जाना। कल का दिन किसने देखा है, आज अभी की बात करो। ओछी सोचों को त्यागो मन से, सत्य को आत्मसात करो। हिम्मत कभी न हारो मन की, स्वयं पर अटूट विश्वास रखो। मंजिल खुद पहुंचेगी तुम तक, मन में सोच कुछ खास रखो।...
उत्तराखंड में गंगा के साथ यमुना व सरयू नदी की भी होगी आरती

उत्तराखंड में गंगा के साथ यमुना व सरयू नदी की भी होगी आरती

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की और रामायण-महाभारत सर्किट के बारे में विस्तृत चर्चा की। महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में रामायण व महाभारत से जुड़ी कई चीजें हैं, उन्हें विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में स्थित सरयू ताल से सरयू नदी निकलती है। हम गंगा आरती के साथ-साथ यमुना व सरयू नदी के की आरती भी उत्तराखंड में उतारेंगे। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ रामायण-महाभारत सर्किट के विकास को लेकर प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय ...
उत्तराखंड में चार महीने के अंदर होगा 100 प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन: धामी

उत्तराखंड में चार महीने के अंदर होगा 100 प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन: धामी

हेल्थ
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में चार महीने के अंदर 100 प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बात मेगा वैक्सीनैशन कैम्प का शुभारंभ पर कही। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विश्व का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के दूरस्थ स्थानों तक कैम्प लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने टीकाकरण के लिए आए लोगों से मिलकर उनका हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्यागी रोड स्थित संत निरंकारी भवन में मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि संत निरंकारी भवन में आज 01 हजार व प्रदेश में डेढ़ लाख कोविड वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 750 कैम्प लगाए गए हैं। इस अवसर पर स्वास्थ...
उत्तराखंड सरकार वंदना कटारिया को देगी 25 लाख रुपए, मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा

उत्तराखंड सरकार वंदना कटारिया को देगी 25 लाख रुपए, मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा

हेल्थ
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से टोकियो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाली भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया से बात की। मुख्यमंत्री ने शानदार प्रदर्शन के लिए वंदना व महिला हॉकी टीम में प्रतिभाग करने वाली सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मनोबल बनाए रखने को कहा। मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय महिला हाॅकी टीम की खिलाङी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए दिये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वंदना कटारिया को तीलू रोतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने वंदना कटारिया के भाई सौरभ कटारिया से भी फोन से बात कर वंदना के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदना कटारिया के शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड और भारत देश का मान-सम्मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने वंदना को टोकियाे से वापस आते ही मुख्यमंत्री आ...