Tuesday, April 14News That Matters

Tag: #cm dhami news

उत्तराखंड : जोत सिंह बिष्ट ने थामा बीजेपी का दामन, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

उत्तराखंड : जोत सिंह बिष्ट ने थामा बीजेपी का दामन, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : जोत सिंह बिष्ट ने थामा बीजेपी का दामन, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। रविवार को पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट समेत कई पदाधिकारियों ने प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। आज सोमवार को आप नेता रहे जोत सिंह बिष्ट ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोत सिंह बिष्ट को पार्टी का पटका और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। रविवार को जोत सिंह बिष्ट के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट, आरपी रतूड़ी, हिम्मत बिष्ट, प्रवक्ता कमलेश रमन, संगठन सचिव हेम आर्य, सचिव चंद्रशेखर पांडे, बलवंत पंवार ने इस्तीफा दिया था। जोत सिंह बिष्ट ने दावा किया कि उनके साथ प्रदेशभर से 200 कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उनका कहना ...
कैनाल रोड के पास 12 वर्षीय बच्चे पर गुलदार के हमले में घायल निखिल थापा को अस्पताल देखने पहुंचे मंत्री गणेश जोशी!

कैनाल रोड के पास 12 वर्षीय बच्चे पर गुलदार के हमले में घायल निखिल थापा को अस्पताल देखने पहुंचे मंत्री गणेश जोशी!

उत्तराखण्ड
कैनाल रोड के पास 12 वर्षीय बच्चे पर गुलदार के हमले में घायल निखिल थापा को अस्पताल देखने पहुंचे मंत्री गणेश जोशी! कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के कैनाल रोड के पास 12 वर्षीय बच्चे पर गुलदार के हमले में घायल निखिल थापा का जाना हाल चाल, चिकित्सकों को दिए उचित उपचार के निर्देश। देहरादून, 15 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजकीय दून अस्पताल पहुंचकर बीती रात देहरादून के कैनाल रोड के पास दोस्तों के साथ खेल रहे 12 वर्षीय बच्चे पर गुलदार के हमले में घायल दून अस्पताल में भर्ती निखिल थापा का हाल चाल जाना। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चिकित्सकों को उचित उपचार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित वन विभाग के अधिकारियों को पिंजरा बढ़ने और जल्द से जल्द गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर गुलदार को पकड़ने के निर्देशित किया। उन्होंने कहा सरकार द्वारा घायल को...
उत्तराखण्ड कांग्रेस ने किया  प्रदेश प्रभारी  शैलजा  का देहरादून में स्वागत !

उत्तराखण्ड कांग्रेस ने किया प्रदेश प्रभारी शैलजा का देहरादून में स्वागत !

उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड कांग्रेस ने किया प्रदेश प्रभारी शैलजा का देहरादून में स्वागत ! उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के प्रभारी के रूप में प्रथम बार देहरादून आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रिस्पना पुल पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। सुबह नौ बजे ही कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में रिस्पना के पास विधानसभा तिराहे पर जमा हो गए थे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से शहर में लगभग साढ़े ग्यारह बजे कुमारी शैलजा तथा प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित वरिष्ठ नेताओं ने प्रवेश किया जिनका उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी ने सभी कार्यकर्ताओं की ओर से कुमारी शैलजा का स्वागत, अभिनंदन तथा माल्यार्पण किया। गोगी ने कहा कि कुमारी शैलजा जी केंद्र में कैबिनेट मंत्री तथा संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर रही हैं। उनके व्य...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने की वर्चुअल बैठक, प्रदेश में 14 से 22 जनवरी तक होगा सांस्कृतिक उत्सव

उत्तराखंड : सीएम धामी ने की वर्चुअल बैठक, प्रदेश में 14 से 22 जनवरी तक होगा सांस्कृतिक उत्सव

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने की वर्चुअल बैठक, प्रदेश में 14 से 22 जनवरी तक होगा सांस्कृतिक उत्सव प्रदेश में 14 से 22 जनवरी तक सांस्कृतिक उत्सव के तहत प्रदेश में भव्य आयोजन होंगे। इन कार्यक्रमों में जनभागीदारी होगी। इसके अलावा 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन प्रदेश में शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। सीएम ने कहा, राज्य सचिवालय में जिलाधिकारियों से वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी प्रमुख मंदिरों, घाटों, प्रतिष्ठानों, शहरों में बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा, यह कार्यक्रम केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रहे। इसमें महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों और आम जन की सहभागिता से दीपोत्सव, रामचरितमानस पाठ, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण, स्वच्...
उत्तराखंड : इस बार राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ ग्रामीण होम स्टे को भी मिलेगा पुरस्कार, आवेदन तिथि 31 जनवरी तक

उत्तराखंड : इस बार राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ ग्रामीण होम स्टे को भी मिलेगा पुरस्कार, आवेदन तिथि 31 जनवरी तक

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : इस बार राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ ग्रामीण होम स्टे को भी मिलेगा पुरस्कार, आवेदन तिथि 31 जनवरी तक राष्ट्रीय स्तर पर इस बार श्रेष्ठ ग्रामीण होम स्टे को पुरस्कार दिया जाएगा। पर्यटन मंत्रालय ने श्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता में ग्रामीण होम स्टे की श्रेणी को शामिल किया है। पर्यटन गांव और होम स्टे के लिए 31 जनवरी तक आवेदन करने की तिथि निर्धारित है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बीते वर्ष से केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता शुरू की थी। जिसमें पिथौरागढ़ जिले के सरमोली गांव को श्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार दिया गया। वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिता शुरू हो गई है। गांवों को पर्यटन से जोड़ने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने अभिनव पहल की है। होम स्टे प्रतियोगिता के लिए 14 श्रेणियां राष्ट्रीय प्रतिय...
उत्तराखंड : जल्द ही समान नागरिक संहिता कानून लागू करने जा रही है धामी सरकार

उत्तराखंड : जल्द ही समान नागरिक संहिता कानून लागू करने जा रही है धामी सरकार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : जल्द ही समान नागरिक संहिता कानून लागू करने जा रही है धामी सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को तराई में नारी शक्ति का वंदन किया। रोड शो के माध्यम से हजारों महिलाओं पर फूल बरसाकर आधी आबादी की साधना की और स्पष्ट किया कि महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस दौरान सीएम धामी ने समान नागरिक संहिता को लेकर बड़ी बात कह दी। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के जरिये महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर हो रही हैं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार भी दे रही हैं। मातृशक्ति ने ही उत्तराखंड निर्माण से लेकर राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की है और अब पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 22 जनवरी को भव्य दीपोत्सव भी मनाएंगी। सीएम बोले सरकार जल्द ड्राफ्ट मिलते ही समान नागरिक संहिता कानून लागू करने जा रही है। सीएम धामी ने गांधी पार्क रुद्रपुर में आयोजित नारी शक्ति व...
उत्तराखंड : सीएम धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

उत्तराखंड : सीएम धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में होगी। बैठक अपराह्न तीन बजे से शुरू होगी। बैठक में विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी पर ऋण दिए जाने का प्रस्ताव आ सकता है। नए उच्चीकृत विद्यालयों में शिक्षकों के पद बढ़ाए जाने पर निर्णय होगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाने और सेवा क्षेत्र की नीति के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। कैबिनेट में राजस्व, विधायी, कार्मिक, वित्त विभाग से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। कर्मचारियों की सेवा नि...
उत्तराखंड : गूंजी और कालसी समेत प्रदेश में पांच एयरफील्ड तैयार करेगा बीआरओ

उत्तराखंड : गूंजी और कालसी समेत प्रदेश में पांच एयरफील्ड तैयार करेगा बीआरओ

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : गूंजी और कालसी समेत प्रदेश में पांच एयरफील्ड तैयार करेगा बीआरओ सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) प्रदेश में गूंजी व कालसी समेत पांच स्थानों पर एयरफील्ड तैयार करेगा। इसकी योजना तैयार हो रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में एक मुलाकात के दौरान बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, बीआरओ गूंजी, कालसी, टनकपुर, घनसाली और नाविढ़ांग को एयरफील्ड के रूप में विकसित करने की योजना बना रहा है। उन्होंने बीआरओ द्वारा पिथौरागढ़ में बनाई जा रही बलुआकोट से तवाघाट और लिपुलेख से जोलिंगकोंग सड़क मार्ग की प्रगति के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने सीएम से अनुरोध किया कि जोशीमठ से औली सड़क मार्ग जिसकी लंबाई 13.40 किमी है। उसके 2.25 किमी पर भारतीय सेना द्वारा रखरखाव किया जा रहा है। उन्होंने सामरिक महत्व के मार्ग के अवशेष भाग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का ...
उत्तराखंड : प्रदेश भर में मनाया जाएगा सांस्कृतिक उत्सव,नौ दिनों तक रहेगी श्रीराम की गूंज

उत्तराखंड : प्रदेश भर में मनाया जाएगा सांस्कृतिक उत्सव,नौ दिनों तक रहेगी श्रीराम की गूंज

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश भर में मनाया जाएगा सांस्कृतिक उत्सव,नौ दिनों तक रहेगी श्रीराम की गूंज उत्तराखंड में उत्तरायणी पर्व से लेकर नौ दिनों तक श्रीराम गूंज रहेगी। 14 से 22 जनवरी तक प्रदेश भर में सांस्कृतिक उत्सव मनाया जाएगा। इस संबंध में संस्कृति एवं धर्मस्व सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल आयुक्त को आदेश जारी किए। जिला व ब्लाक स्तर पर महिला और युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूहों समेत आम लोगों की सहभागिता से कलश यात्रा और झांकी निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देश पर संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग ने प्रदेश भर में सांस्कृतिक उत्सव का निर्णय लिया है। 14 जनवरी को उत्तरायणी पर्व है। इसी दिन से 22 जनवरी तक अयोध्या में श्रीराम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तक उत्सव मनाया जाएगा। इसमें विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें शहरी निकाय, जिला पंचायत, ग्राम प...
उत्तराखंड : पार्टी दिग्गजों ने लिया संकल्प, हर लोकसभा सीट पर पांच लाख के अंतर से जीतने का लक्ष्य

उत्तराखंड : पार्टी दिग्गजों ने लिया संकल्प, हर लोकसभा सीट पर पांच लाख के अंतर से जीतने का लक्ष्य

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पार्टी दिग्गजों ने लिया संकल्प, हर लोकसभा सीट पर पांच लाख के अंतर से जीतने का लक्ष्य भाजपा ने प्रदेश की हर लोकसभा सीट पांच लाख वोटों के अंतर से जीतने का लक्ष्य बनाया है। पार्टी बी श्रेणी की सीटों को एक श्रेणी में लाएगी। रविवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में हुई पार्टी दिग्गजों की बैठक में यह संकल्प लिया गया। संकल्प को पूरा करने के लिए चलाए जाने वाले अभियानों में पन्ना प्रमुख से लेकर सांसद तक को मैदान में डटने के निर्देश दिए गए। बैठक के बाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि लोकसभा चुनाव का अभियान प्रांतों में आ गया है। रविवार को चार सत्रों में चर्चा हुई। पहले सत्र में प्रदेश के राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक परिदृश्य पर संगठन और सरकार की भूमिका तय की गई। दूसरा सत्र संगठनात्मक तैयारी पर हुआ। इसमें तय हुआ कि प्रदेश में पन्ना प्रमुख से लेकर सांसद तक अभियान चला...