उत्तराखंड : पार्किंग की समस्या को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में पेश हुए एसएसपी, कोर्ट ने दिए जरूरी निर्देश
उत्तराखंड : पार्किंग की समस्या को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में पेश हुए एसएसपी, कोर्ट ने दिए जरूरी निर्देश
नैनीताल हाईकोर्ट ने शहर के अंदरूनी मार्ग स्नोव्यू, बिडला, जू रोड, सीआरएसटी स्कूल, हेड पोस्ट आफिस, सूखाताल, तल्लीताल धर्मशाला सहित अन्य मार्गों पर स्थित होटल स्वामियों और स्थानीय लोगों की ओर से सड़क पर वाहन पार्क करने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की।
कोर्ट ने एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि वह होटल व्यवसायियों, स्थानीय लोगों, अधिवक्ताओं और अन्य के साथ एक बैठक करें। स्थानीय लोगों के हितों को देखते हुए समस्या का समाधान निकालें, नई पार्किंग के लिए जगह का चयन करें।
हाईकोर्ट के पूर्व आदेश के क्रम में एसएसपी नैनीताल शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुए हुए। उन्होंने कोर्ट को बताया कि उन्होंने सड़र के किनारे पार्क हुए वाहनों का चालान करना शुरू कर दिया है। सभी लोंगो को हिदायत दी है कि वाहनों...








