Friday, October 23News That Matters

Day: September 4, 2026

रायपुर में वृद्ध महिला की अंधी हत्या का 12 घंटे में खुलासा, नौकर ही निकला कातिल; कड़ा बरामद

रायपुर में वृद्ध महिला की अंधी हत्या का 12 घंटे में खुलासा, नौकर ही निकला कातिल; कड़ा बरामद

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून:थाना रायपुर पुलिस ने क्षेत्र में हुई 72 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या (ब्लाइंड मर्डर) की गुत्थी को महज 12 घंटे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के पास से घटना के दौरान मृतका से लूटा गया सोने का कड़ा, हमले में प्रयुक्त अभियुक्त का कड़ा और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। ​क्या था पूरा मामला? ​3 सितंबर 2026 को दिनेश बंसल (निवासी रायपुर) ने 112 कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उनकी 72 वर्षीय पत्नी रेखा बंसल घर में अचेत अवस्था में पड़ी हैं और उनके चेहरे पर चोट के निशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और 108 आपातकालीन सेवा ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। ​घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून ने खुद मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। एफएसएल (FSL) की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई। वादी दिनेश बंसल की तहरीर के आधार पर थाना राय...
मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन,147 करोड़ 5 लाख रुपये की पेंशन धनराशि लाभार्थियों के खातों में भेजी गई

मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन,147 करोड़ 5 लाख रुपये की पेंशन धनराशि लाभार्थियों के खातों में भेजी गई

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत माह अगस्त 2026 की पेंशन किस्त का वन-क्लिक के माध्यम से भुगतान किया। इसके माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में 147 करोड़ 05 लाख रुपये की पेंशन धनराशि भेजी गई। अगस्त माह में विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन भी स्वीकृत की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के कमजोर, जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सरलता एवं समयबद्धता से मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। मुख्यमंत...
देहरादून में तीन घंटे ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर

देहरादून में तीन घंटे ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर

उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून में तीन घंटे ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर मौसम विभाग ने शुक्रवार को जनपद देहरादून के कई क्षेत्रों के लिए तीन घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 10ः21 बजे से दोपहर 1ः21 बजे तक छिद्दरवाला, डोईवाला, सेलाकुई, रायवाला और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से तीव्र एवं अति तीव्र वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी डाॅ. आशीष चैाहान ने सभी संबंधित लाइन विभागों, उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) और तहसील स्तर पर तैनात त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी) को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन और टीमें तैयार रखने को कहा गया है। प्रशासन ने वृक्ष गिरने, टहनियां टूटने, जलभराव और सड़क अवरुद्ध होने जैसी परिस्थितियों प...
उत्तराखंड महिला आयोग की सदस्य वैशाली नरूला का स्वरा भास्कर पर तीखा हमला: कहा— “इतिहास के ज्ञान से शून्य हैं स्वरा, सार्वजनिक रूप से माँगें माफी”

उत्तराखंड महिला आयोग की सदस्य वैशाली नरूला का स्वरा भास्कर पर तीखा हमला: कहा— “इतिहास के ज्ञान से शून्य हैं स्वरा, सार्वजनिक रूप से माँगें माफी”

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
​देहरादून: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की सदस्य वैशाली नरूला ने बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के एक कथित बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए उनके खिलाफ अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वैशाली नरूला ने कहा कि रानी पद्मावती और जौहर करने वाली 16,000 (या सैकड़ों) अन्य वीरांगनाओं को 'कायर' कहना बेहद शर्मनाक है और स्वरा भास्कर का इतिहास का ज्ञान पूरी तरह से शून्य है। ​वैशाली नरूला ने कहा कि भारत के इतिहास, संस्कृति और समाज की रक्षा में राजपूत समुदाय तथा महान योद्धाओं—जैसे महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, महाराणा सांगा और छत्रपति शिवाजी महाराज—का अतुलनीय योगदान रहा है। ​ उन्होंने कहा कि रानी पद्मावती ने अपनी आन-बान-शान की रक्षा के लिए जौहर का मार्ग चुना था, जो कायरता नहीं बल्कि अपार साहस और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। ​नरूला ने कहा कि देवी स्वरूपा रानी पद्मावती और वीरांगनाओं का अपमान करके न केवल रा...