Monday, November 23News That Matters

Day: September 14, 2026

अल्मोड़ा में ‘पोर्टल’ के चक्कर में थमा विकास, 2027 के चुनाव पर मंडराया ‘डिजिटल ग्रहण’, प्रधानों ने दी चेतावनी

अल्मोड़ा में ‘पोर्टल’ के चक्कर में थमा विकास, 2027 के चुनाव पर मंडराया ‘डिजिटल ग्रहण’, प्रधानों ने दी चेतावनी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
​उत्तराखंड के चौखुटिया विकासखंड के गांवों में इन दिनों विकास की गाथा नेटवर्क की खोज में रुकी हुई है। आलम यह है कि ग्राम पंचायतों का गठन हुए पूरा एक साल बीत गया है, लेकिन सरकारी 'पोर्टल' है कि खुलने का नाम ही नहीं ले रहा। पोर्टल बंद, तो बजट बंद  और बजट बंद, तो गांव की खड़ंजा, नहर और पानी की टंकियां भी जस की तस ठप पड़ी हैं। ​परेशान होकर क्षेत्र के प्रधानों ने सीधे मुख्यमंत्री दरबार की ओर पत्रों का रुख किया है, लेकिन इन चिट्ठियों में समस्याओं से ज्यादा 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए तीखे 'सियासी चेतावनी के सुर' गूंज रहे हैं। ​तीन पत्र, एक दर्द और 2027 का डर ​नौनाँ बेकिया के प्रधान जसवन्त सिंह बिष्ट का कहना है कि पूरे साल से पोर्टल न खुलने की वजह से गांव में एक भी विकास कार्य शुरू नहीं हो पाया है। गांव वालों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है और अगर समय रहते पोर्टल नहीं ...
यूएसडीएमए पहुंचे अग्निशमन विभाग के 21 प्रशिक्षु, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की ली जानकारी

यूएसडीएमए पहुंचे अग्निशमन विभाग के 21 प्रशिक्षु, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की ली जानकारी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखण्ड अग्निशमन विभाग के अग्निशमन सेकेंड ऑफिसर का छह माह का प्रशिक्षण उड़ीसा से पूर्ण करने के उपरांत वर्तमान में एक माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण ले रहे 21 प्रशिक्षुओं ने सोमवार को यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान वे उत्तराखंड की आपदा प्रबंधन व्यवस्था, आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए। इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन  प्रकाश चंद्र ने कहा कि उत्तराखंड जैसे आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य में अग्निशमन विभाग की भूमिका केवल आग की घटनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी भी आपदा या आपातकालीन परिस्थिति में यह महत्वपूर्ण प्रथम प्रतिक्रिया बल के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि भूकंप, भूस्खलन, सड़क दुर्घटना, भवन दुर्घटना, आगजनी अथवा अन्य आपातकालीन घटनाओं के दौरान प्रभावित लोगों तक तत्...
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

देहरादून
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान जनपद को नशा मुक्त बनाने और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सोमवार से ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ (एनएमबीए) का आगाज हो गया। 14 से 30 सितंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत पूरे जिले में बड़े पैमाने पर ऑनलाइन और ऑफलाइन शपथ दिलाई जाएगी। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) के.के. मिश्रा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। विभागों को दी गई अहम जिम्मेदारी शैक्षणिक संस्थान व कोचिंग सेंटरों में मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशन में जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12), कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और हॉस्टलों में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए...
हरिद्वार में 12वें गणपति महोत्सव का विधिवत शुभारंभ

हरिद्वार में 12वें गणपति महोत्सव का विधिवत शुभारंभ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
हरिद्वार। भाटिया भवन में कर्तव्य संस्था की ओर से आयोजित 12वें गणपति महोत्सव-2026 का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के दौरान कर्तव्य संस्था के अध्यक्ष मनोज मंत्री ने विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की मूर्ति का पूजन कर स्थापना की। इस अवसर पर मनोज मंत्री ने कहा कि भगवान श्री गणेश की सच्चे मन से आराधना करने वाले श्रद्धालुओं के सभी कार्य सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी शुभ कार्य या पूजा की शुरुआत सर्वप्रथम भगवान गणेश की वंदना से की जाती है, क्योंकि उन्हें विघ्नहर्ता माना जाता है और उनकी आराधना से सभी विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं। गणपति महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं और आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में शिवम मिश्रा, अरुण कुमार, अर्जुन सिंह, आराध्य शर्मा, भारत अरोड़ा, किशन बर्थवाल (नन्ना ...
टिहरी: बाथरूम करने सड़क किनारे गया युवक खाई में गिरा, गंभीर घायल

टिहरी: बाथरूम करने सड़क किनारे गया युवक खाई में गिरा, गंभीर घायल

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
टिहरी। आगराखाल क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक सड़क से नीचे खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया और युवक को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। हरदोई, उत्तर प्रदेश निवासी 23 वर्षीय रामखिलावन अपने साथी विकास के साथ मोटरसाइकिल से हरिद्वार से कनाताल-चंबा की ओर जा रहा था। आगराखाल क्षेत्र में वाहन रोकने के बाद रामखिलावन सड़क किनारे बाथरूम करने गया। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही आगराखाल चौकी पुलिस और आपदा कर्मी मौके पर पहुंचे। टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल युवक को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद उसे 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय अस्पताल नरेंद्रनगर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथ...