हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, मुख्यमंत्री आवास कूच में उमड़ा जनसैलाब
देहरादून। हल्द्वानी में कांग्रेस के कार्यक्रम स्थल के कथित ‘शुद्धिकरण’ की घटना के विरोध में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार “हल्ला बोल” किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर परेड ग्राउंड से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस के कार्यक्रम स्थल का ‘शुद्धिकरण’ केवल कांग्रेस का अपमान नहीं, बल्कि उत्तराखंड की उस साझा संस्कृति, सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक परंपरा का अपमान है, जिसके लिए देवभूमि जानी जाती है। राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी राजनीतिक दल के कार्यक्रम स्थल को ‘अशुद्ध’ बताकर उसका शुद्धिकरण करना समाज में नफरत और विभाजन की मानसिकता को बढ़ावा देना है।
कांग्रेस ने सवाल उठाया कि यदि भाजपा सरकार वास्तव...
