पौड़ी-मृत बकरी का मांस खाने से सिरोला गांव में हड़कंप, 25 से अधिक लोग बीमार; कई बच्चे और महिलाएं श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड के श्रीनगर क्षेत्र के पास स्थित कीर्तिनगर ब्लॉक के सिरोला गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मृत बकरी का मांस खाने से 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। बीमारों में महिलाओं और छोटे बच्चों की संख्या अधिक बताई जा रही है।
मांस खाते ही बिगड़ी तबीयत
मिली जानकारी के अनुसार, सिरोला गांव में हाल ही में एक बकरी की मौत हो गई थी। इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने मृत बकरी का मांस पकाकर खा लिया। सेवन करने के कुछ ही घंटों भीतर लोगों को तेज पेट दर्द, उल्टी-दस्त और घबराहट की शिकायत होने लगी।
अस्पताल में चल रहा इलाज
स्थानीय निवासियों की मदद से बीमार पड़े लोगों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों और श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चों की हालत अधिक नाजुक होने के कारण उन्हें श्रीनगर बेस अस्पताल क...
