Thursday, October 8News That Matters

Day: September 3, 2026

मसूरी-देहरादून मार्ग पर पलटी बस: 2 घंटे ठप रहा यातायात, आपदा प्रबंधन के दावों की खुली पोल

मसूरी-देहरादून मार्ग पर पलटी बस: 2 घंटे ठप रहा यातायात, आपदा प्रबंधन के दावों की खुली पोल

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मसूरी-देहरादून मार्ग के गलोगीधार में गुरुवार सुबह रोडवेज बस के सड़क पर पलटने से यातायात व्यवस्था ठप हो गई। बस को समय रहते सड़क किनारे नहीं किए जाने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और पर्यटकों व स्थानीय लोगों को करीब दो घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। बस को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई, लेकिन कई घंटे की मशक्कत के बाद भी सफलता नहीं मिली। आखिरकार पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने क्रेन की मदद से बस को सीधा कर सड़क किनारे किया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। घटना ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून में मसूरी मार्ग पर दुर्घटनाएं और भूस्खलन आम हैं, ऐसे में सड़क से बाधा हटाने के लिए त्वरित और प्रभावी व्यवस्था होनी चाहिए। लोगों ने कहा कि सरकार आपदा प्रबंधन को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन एक बस को सड़क से हटाने में घंटों लगना ...
चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर प्रस्ताव पर उचित विचार का दिया आश्वासन

चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर प्रस्ताव पर उचित विचार का दिया आश्वासन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर चम्पावत में ईसीएचएस (Ex-Servicemen Contributory Health Scheme) पॉलीक्लिनिक स्थापित किए जाने के प्रस्ताव पर उचित विचार किए जाने की जानकारी दी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पूर्व में चम्पावत में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक स्थापित किए जाने का अनुरोध किया गया था। रक्षा मंत्री ने बताया कि इस मामले की जांच कराई गई है। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के केंद्रीय संगठन को चम्पावत, उत्तराखंड में भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ‘टाइप डी’ पॉलीक्लिनिक की स्थापना ...
देहरादून। यमुनोत्री के बनचैारा क्षेत्र की पाँच सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 17 दिनों से चल रहा धरना मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।

देहरादून। यमुनोत्री के बनचैारा क्षेत्र की पाँच सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 17 दिनों से चल रहा धरना मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।

उत्तरकाशी
देहरादून। यमुनोत्री के बनचैारा क्षेत्र की पाँच सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 17 दिनों से चल रहा धरना मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। चैाहान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों की मांगों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना तथा आवश्यक कार्यवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने संवाद और सकारात्मक पहल के माध्यम से धरना समाप्त करवाने के लिए मुख्यमंत्री जी का हदय से आभार जताया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री को बनचैारा में विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम हेतु आमंत्रित भी किया गया। चैाहान ने कहा कि 17 दिनों का संघर्ष बनचैारा की एकजुटता, धैर्य और अपने हक के लिए आवाज उठाने के संकल्प का प्रतीक रहा। आज धरना समाप्त हुआ है, लेकिन उम्मीद और प्रयास जारी हैं। विश्वास है कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के अनुरूप पाँच सूत्रीय मांगों पर शीघ्र कार्रवाई होगी और विकास कार्य धरातल पर द...
संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण से ही देवभूमि का देवत्व रहेगा सुरक्षित: घनश्याम शर्मा

संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण से ही देवभूमि का देवत्व रहेगा सुरक्षित: घनश्याम शर्मा

राष्ट्रीय
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी धर्म-संस्कृति मठ धर्मशाला प्रकोष्ठ की ओर से जंगम शिवालय, पलटन बाजार में एक भव्य धर्म सभा का आयोजन किया गया। टपकेश्वर महादेव मंदिर के श्री महंत 108 कृष्ण गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य और प्रकोष्ठ के संयोजक आचार्य शिव प्रसाद ममगाई की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में देहरादून के प्रमुख मंदिरों के पुजारी, धर्माचार्य और संतजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का कुशल संयोजन प्रकोष्ठ के सह संयोजक योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने किया। ​धर्म सभा को संबोधित करते हुए धर्म-संस्कृति मठ धर्मशाला प्रकोष्ठ के सह संयोजक घनश्याम शर्मा ने सनातन परंपराओं के संरक्षण पर विशेष बल दिया। सह संयोजक घनश्याम शर्मा ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पहचान यहाँ के देवत्व, समृद्ध धर्म और प्राचीन संस्कृति से है। घनश्याम शर्मा ने आह्वान किया कि समाज के प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर धार्मिक स्थलों...
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र

पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी एवं 13 गन्ना पर्यवेक्षक शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना युवाओं के परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। आज से वे उत्तराखण्ड सरकार का अभिन्न हिस्सा बनने के साथ ही जनसेवा की महत्वपूर्ण यात्रा प्रारंभ कर रहे हैं। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से अपने ज्ञान, ऊर्जा और नए विचारों के माध्यम से शासकीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अपनी कार्यशैली से उदाहरण प्रस्तुत करने की अपेक्षा की। ...