Wednesday, September 9News That Matters

Day: September 9, 2026

हल्द्वानी: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में 17 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

हल्द्वानी: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में 17 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई नहीं हो सकी। अब मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर 2026 को होने की जानकारी सामने आई है। इससे पहले मामले को 9 सितंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया था। सुप्रीम कोर्ट में चल रहे इस मामले को लेकर हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की थी। इलाके को विभिन्न जोन और सेक्टर में बांटकर अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई थी। ड्रोन के जरिए भी निगरानी की व्यवस्था की गई। यह मामला हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित गफूर बस्ती, ढोलक बस्ती और इंदिरा नगर क्षेत्र की रेलवे भूमि से जुड़ा है। सुप्रीम कोर्ट में रेलवे भूमि पर कथित अतिक्रमण हटाने और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास से जुड़े मुद्दों पर सुनवाई चल रही है। फरवरी 2026 के आदेश में भी रेलवे परियोजना के...
​उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर कड़े कदम: दिसंबर 2026 तक लीगेसी वेस्ट के निस्तारण का लक्ष्य

​उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर कड़े कदम: दिसंबर 2026 तक लीगेसी वेस्ट के निस्तारण का लक्ष्य

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
बुधवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। उन्होंने बताया कि 01 अप्रैल 2026 से देशभर में लागू इस नियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उत्तराखंड में शहरी एवं ग्रामीण स्थानीय निकायों के स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। नए नियमों में कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन के साथ-साथ सर्कुलर इकोनॉमी, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, रिसाइक्लिंग एवं संसाधनों के पुनः उपयोग पर विशेष जोर दिया गया है। इस मौके पर सहायक निदेशक पीआईबी देहरादून से श्री संजीव सुन्दिरयाल एवं निदेशक शहरी विकास श्री प्रवीण कुमार भी मौजूद रहें। डॉ. धकाते ने बताया कि वर्ष 2016 के नियमों में कचरा पृथक्करण की तीन श्रेणियां निर्धारित थीं, वहीं नए नियमों में चार श्रेणियों यथा गीला कचरा, सूखा कचरा, सैनिटरी कच...
देहरादून में लायंस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

देहरादून में लायंस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
6 सितंबर 2026 को होटल स्टर्लिंग एक्सोटिका (निरंजनपुर) में लायंस क्लब देहरादून पश्चिम के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। ​समारोह में एमजेएफ लायन रवि गुप्ता ने नए अध्यक्ष के रूप में अपने बोर्ड सदस्यों के साथ पद की शपथ ली। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष (321-सी1) पीएमजेएफ लायन सीए आदित्य गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। ​इसके अलावा समारोह में पूर्व मल्टीपल काउंसिल चेयर पर्सन पीएमजेएफ लायन पंकज बिजलवान, प्रथम उपाध्यक्ष पीएमजेएफ लायन नवनीत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष पीएमजेएफ लायन अशोक कुमार मित्तल सहित पदाधिकारी एमजेएफ लायन आशुतोष गोयल, एमजेएफ लायन निकुंज गुप्ता और एमजेएफ लायन रविंदर जैन विशेष रूप से मौजूद रहे। क्लब के सभी सदस्यों ने अपने परिवारों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।  ...