नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत लिया है। जैवलिन थ्रो (भाला फेंक प्रतियोगिता) मेें उन्होंने 87.58 मीटर की थ्रो के साथ भारत की झोली में पहला गोल्ड मेडल डाल दिया। चोपड़ा की जीत के साथ ही भारत के टोक्यो ओलंपिक में 7 मेडल हो गए हैं, यह किसी एक ओलंपिक खेल में सबसे अधिक पदक लाने का भारत का नया रिकॉर्ड है। भारत ने इससे पहले 2012 लंदन ओलंपिक में छह पदक जीते थे।
नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। चोपड़ा ने 87.58 मीटर जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) के साथ भारत की पहला गोल्ड मेडल दिलाया है। नीरज ने अपने पहले प्रयास में 87.03 मीटर, दूसरे में 87.58 व तीसरे प्रयास में 76.79 मीटर जैवलिन फेंका। प्रतिस्पर्धा में दूसरे व तीसरे स्थान पर चेक गणराज्य के खिलाड़ी रहे। नीरज चोपड़ा की इस जीत के साथ ही भारत के टोक्यो ओलंपिक में 7 पदक हो गए हैं। किसी एक ओलंपिक खेल में सबसे अधिक पदक लाने का भारत का यह नया रिकॉर्ड है।नीरज की जीट्से देशभर में खुशी का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीरज को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।