Thursday, March 5News That Matters

Day: July 3, 2023

टिहरीः नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया पदभार ग्रहण, दिए ये निर्देश…

टिहरीः नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया पदभार ग्रहण, दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
टिहरी से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि जिले के नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण कर उन्होंने आज जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में स्टाफ के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कई मुद्दों पर चर्चा कर कई बड़े निर्देश दिए है। मिली जानकारी के अनुसार  नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में वर्तमान में संचालित निर्माण कार्यों , कार्मिकों का विवरण , कांवड़ यात्रा रूट आदि का बैठक कर फीडबैक लिया । इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारी आपदाग्रस्त / निर्माण कार्यों का प्रतिकर संबंधितों को तत्काल दें। साथ ही तीन धारा में प्लास्टिक आदि की साफ – सफाई करने के निर्देश दिये गये । बताया जा रहा है कि बैठक में ने डीएम को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पुनर्वास , जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज , नई टिहरी में सीवरेज , विभिन्न प्रतिकर...
‘सौंग बांध पेयजल परियोजना’ सहित इन मुद्दों को लेकर सीएम धामी ने की वित्त मंत्री से बात…

‘सौंग बांध पेयजल परियोजना’ सहित इन मुद्दों को लेकर सीएम धामी ने की वित्त मंत्री से बात…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों नई दिल्ली में हैं। दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट कर उत्तराखंड राज्य से संबंधित विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से सौंग बांध पेयजल परियोजना के लिए 1774 करोड़ की धनराशि का वित्त पोषण भारत सरकार से विशेष सहायता के अन्तर्गत कराने का अनुरोध किया। केंद्रीय वित्त मंत्री ने मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी को हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से उत्तराखंड की विशेष परिस्थितियों और सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए बाह्य सहायतित परियोजनाओं की ऋण राशि पर लगाई गई सीलिंग को हटाए जाने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून की बढ़ती हुई आबादी के कारण पेयजल की मांग निरन्तर तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके दृष्टिगत व भविष्य में सतत् पेयजल की सुविधा प्रदान क...
उत्तराखंडः सैन्य धाम के अमर जवान ज्योति की CDS ने रखी आधारशिला, यहां से आया जल…

उत्तराखंडः सैन्य धाम के अमर जवान ज्योति की CDS ने रखी आधारशिला, यहां से आया जल…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड के पांचवे धाम यानि सैन्य धाम से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान आज देहरादून पहुंचे है। सीडीएस ने यहां गुनियाल गांव में बन रहे सैन्य धाम के अमर जवान ज्योति की आधारशिला रखी। जिसे कई मायनों में अहम माना जा रहा है। इसके लिए प्रदेश की प्रमुख नदियों से जहां एकत्रित पवित्र जल लाया गया है तो वहीं मिट्टी भी शरीदों की मातृभूमि की है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंंड के पंचम धाम यानी सैन्य धाम में 3 जुलाई को शहीदों के आंगन की पवित्र माटी को अमर जवान ज्योति के निर्माण में प्रतिस्थापन किया गया है। इसके अतिरिक्त सैन्य धाम में निर्मित होने वाले अमर जवान ज्योति के निर्माण में 1734 शहीदों के आंगन की पवित्र मिट्टी के साथ-साथ प्रदेश की सभी प्रमुख नदियों से एकत्रित पवित्र जल भी अमर जवान ज्योति के मुख्य स्तंभ की आधारशिला में अर्प...
भारत की दोपहिया वाहन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए काम की खबर…

भारत की दोपहिया वाहन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए काम की खबर…

उत्तराखण्ड
भारत की दोपहिया वाहन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि हीरो मोटोकॉर्प कंपनी ने आज यानी 3 जुलाई से मोटरसाइकिल और स्कूटर के दामों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने अपने खास मॉडल्स के दामों में बढ़ोतरी इनपुट कॉस्ट बढ़ने और कामर्शियल जरूरतों को पूरा करने के लिए कीमतों में लगभग 1.5 फीसदी की बढ़ोतरी की है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हीरो मोटोकॉर्प कंपनी की मोटरसाइकिल और स्कूटर की खरीद पर एक्स शोरूम कीमत में 2 फीसदी का इजाफा ग्राहकों को देना होगा। कंपनी का कहना है कि ये बढ़त काफी कम की गई है और बदलाव के कारण लगातार आ रहे आर्थिक भार को कम करने का प्रयास है। बताया जा रहा है कि बीएस 6 स्टेज 2 यानि ओबीडी 2 के मानकों के हिसाब से 1 अप्रैल 2023 के बाद बनाई गई सभी बाइक्स और स्कूटर में कुछ बदलाव किए गए हैं जिसके चलते कीमतों में भी इजाफा हुआ है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले हीरो ने अपने इ...
31 जुलाई है ITR फाइलिंग की लास्ट डेट, वरना लगेगा विलंब शुल्क…

31 जुलाई है ITR फाइलिंग की लास्ट डेट, वरना लगेगा विलंब शुल्क…

उत्तराखण्ड
Income Tax Return: अगर आपने अभी तक इनकम टैक्स नहीं भरा है तो आपके लिए जरूरी खबर है। 31 जुलाई तक ITR फाइलिंग की जा सकती है। अगर आपने आखिरी तारीख तक आईटीआर नहीं जमा किया तो आपकों ये चूक भारी पड़ सकती है। जी हां अगर कोई आयकरदाता दी गई अंतिम तिथि तक आईटीआर दाखिल करने से चूक जाता है, तो उस स्थिति में आयकर विभाग के पास कुछ शर्तों के तहत अभियोजन कार्यवाही शुरू करने का अधिकार भी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए आइटीआर फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 है। 60 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों के लिए मूल छूट सीमा 3 लाख रुपये निर्धारित की गई है। यानी 3 लाख सालाना कमाई करने वालों को आइटीआर फाइल करना चाहिए। आईटीआर अंतिम तिथि के बाद भी भरी जा सकती है। लेकिन करदाता को आईटीआर फाइलिंग के समय पांच हजार तक का विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा बताया जा रहा है कि आयकर देयता होने के बाव...
गढ़वाल विवि के महाविद्यालयों को असंबद्ध करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक…

गढ़वाल विवि के महाविद्यालयों को असंबद्ध करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड हाईकोर्ट से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने युवाओं को राहत देते हुए हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के महाविद्यालयों को असंबद्ध करने के फैसले पर रोक लगा दी है। कोर्ट के इस फैसले से जहां हजारों विद्यार्थियों को राहत मिली है। वहीं कॉलेजों ने भी सुकून की सांस ली है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार डीएवी कॉलेज प्रबंधन ने दस अशासकीय महाविद्यालयों को असंबद्ध करने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। सोमवार को मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने गढ़वाल विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद के असंबद्धता के फैसले पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि डीएवी सहित 10 अशासकीय डिग्री कॉलेजों को इसी सत्र से विश्वविद्यालय कार्यपरिषद ने असंबध करने का निर्णय लिया गया था। जिसके बाद जहां हजारों छात्रों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई थी तो वहीं विवि से जुड़े 72 प्राइवेट कॉले...
उत्तराखंडः इन सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, बरते सावधानी…

उत्तराखंडः इन सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, बरते सावधानी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बारिश से कई सड़के बाधित हो गई है। प्रदेश में जहां सड़कों को खोलने का काम जारी है। तो वहीं मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए 7 जिलों में भारी बारिश का आशंका जताई है। जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।  6 जुलाई तक प्रदेशभर में भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट है। गढ़वाल से ज्यादा बारिश की आशंका कुमाऊं क्षेत्र में है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चमोली, चंपावत के इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। तो वहीं पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है वहीं मैदानी इलाकों में भी कुछ जगह बारिश के आसार हैं। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ ही बारिश के आसार हैं, जबकि देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं।...
आईएएस सौरभ गहरवार कल संभालेंगे रुद्रप्रयाग डीएम का चार्ज…

आईएएस सौरभ गहरवार कल संभालेंगे रुद्रप्रयाग डीएम का चार्ज…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी है। तबादलों के बीच टिहरी जिलाधिकारी सौरभ गहरवार का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। उनके अचानक हुए ट्रांसफर के बाद उनके इस्तीफे की चर्चाएं हो रही थी। लेकिन इसे अफवाह बताया जा रहा है। अब आईएएस गहवार चार जुलाई को अपनी नई जिम्मेदारी संभालने वाले है। उन्हें रुद्रप्रयाग डीएम की कुर्सी दी गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  उत्तराखंड शासन ने टिहरी और रुद्रप्रयाग के डीएम का अचानक ट्रांसफर कर दिया थ। जिसके बाद आईएएस सौरभ गहरवार नाराज बताये जा रहे थे। उन्होंने अपना चार्ज टिहरी के सीडीओ मनीष कुमार को दे दिया। उनकी नाराजगी और इस्तीफे की चर्चाओं के बीच बताया जा रहा है कि कमिश्नर विनय शंकर पांडे टिहरी पहुंचे। उन्होंने इस मामले पर सौरभ गहरवार से विस्तार से बात की। बताया जा रहा है कि सौरभ गहरवार अब 4 जुलाई को सौरभ गहरवार रुद्रप्रयाग जाकर अपना चार्ज संभालेंगे। जबकि मयूर दीक्षित ...
हरिद्वार में दिल्ली-यूपी से आने वाले भारी वाहनों की इन दिनों में रहेगी नो एंट्री, पढ़ें डिटेल्स…

हरिद्वार में दिल्ली-यूपी से आने वाले भारी वाहनों की इन दिनों में रहेगी नो एंट्री, पढ़ें डिटेल्स…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में कांवड यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। रूट डायवर्ट प्लान भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप हरिद्वार आने का प्लान बना रहे है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। जी हां नौ से 17 जुलाई तक हरिद्वार में दिल्ली-यूपी से आने वाले भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। तो वहीं कई रूट डायवर्ट रहेंगे। अलग-अलग तिथियों में यातायात प्लान की व्यवस्था बदलती रहेगी। देखें रूट प्लान.. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांवड़ मेले को लेकर यातायात प्लान जारी कर दिया गया है। मेले में भीड़ के मद्देनजर अलग-अलग दिन के हिसाब से प्लान तैयार किया गया है। दो जुलाई से आठ जुलाई तक आवश्यक सेवाओं में प्रयुक्त होने वाले वाहनों के अतिरिक्त सभी भारी वाहनों का सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। नौ से 17 जुलाई तक आवश्यक सेवाओं में प्रयुक्त वाहनों के अतिरिक्त सभी भारी वाहनों का...
प्रयोगशाला सहायक पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें ऐसे आवेदन…

प्रयोगशाला सहायक पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें ऐसे आवेदन…

उत्तराखण्ड
Job Update: युवाओं के लिए बड़ी खबर है। लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती प्रयोगशाला सहायक पदों पर निकली है। इच्छुक युवा इस भर्ती के लिए 18 जुलाई तक आयोग की https://psc.uk.gov.in/ वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है। आइए जानते है भर्ती से जुड़ी पूरी डिटेल्स.. बताया जा रहा है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला में प्रयोगशाला सहायक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती  प्रयोगशाला सहायक के कुल 11 पदों के लिए निकाली गई है। इसमें (जनरल-छह, एससी-दो, ओबीसी-दो, ईडब्ल्यूएस-एक) का एक पद है। जिसमें संशोधन हो सकता है। परीक्षा के लिए सभी जिलों में केंद्र बनाए जाएंगे। शैक्षिणिक योग्यता और आयु सीमा भर्ती के लिए आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त विवि से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी या फोरेंसिक साइंस में से किसी एक में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीएससी पास ...