अगर आपको बैंक से जरूरी काम है तो उसे जल्द निपटा लें, इस दिन बंद रहेंगे बैंक…
Bank Holidays: अगर आपको बैंक से जरूरी काम है तो उसे जल्द निपटा लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2023 के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। जुलाई महीने में बैंकों में 15 दिन कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको कुछ काम है तो बैंक की छुट्टी की ये लिस्ट देखकर ही जाएं। हालांकि लोगों के लिए वर्किंग डे की तरह नॉन वर्किंग डे पर भी ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस, एटीएम से ट्रांजेक्शन की सुविधा उपल्ध रहेंगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जुलाई में कुल 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि सभी राज्यों के सभी बैंक 15 दिन बंद नहीं रहेंगे। 5 रविवार और 2 शनिवार यानी 7 दिन बैंक बंद रहेंगे। वहीं अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग कारणों से 8 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। लिस्ट के हिसाब से अलग अलग राज्यों की छुट्टियों के आधार पर बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में यहां हम जुलाई में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे उसकी लिस्ट...








