Friday, March 6News That Matters

Month: July 2023

उत्तराखंड में दो जिलों में कार खाई में गिरी, तीन की मौत, दो गंभीर घायल…

उत्तराखंड में दो जिलों में कार खाई में गिरी, तीन की मौत, दो गंभीर घायल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में हादसो का सिलसिला जारी है। बड़े हादसों की खबर उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ से आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों ही जिलों में कार खाई में गिरी है। हादसे में मां बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घायल का इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पहला हादसा उत्तरकाशी के बड़ेथी बनचोरा मोटर मार्ग पर हुआ है। यहां 500 मीटर नीचे गहरी खाई में कार जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको 108 की मदद से सीएचसी चिन्यालीसौड़ में भर्ती करवाया गया। मृतकों की शिनाख्त पवना देवी (48) पत्नी रुकम सिंह, विकास सिंह (22) पुत्र रुकम सिंह, ग्राम इंद्रा, चिन्यालीसौड़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वहीं दूसरा हादसा पिथौरागढ़ में हुआ ...
अगर आपको बैंक से जरूरी काम है तो उसे जल्द निपटा लें, इस दिन बंद रहेंगे बैंक…

अगर आपको बैंक से जरूरी काम है तो उसे जल्द निपटा लें, इस दिन बंद रहेंगे बैंक…

उत्तराखण्ड
Bank Holidays: अगर आपको बैंक से जरूरी काम है तो उसे जल्द निपटा लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2023 के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। जुलाई महीने में बैंकों में 15 दिन कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको कुछ काम है तो बैंक की छुट्टी की ये लिस्ट देखकर ही जाएं। हालांकि लोगों के लिए वर्किंग डे की तरह नॉन वर्किंग डे पर भी ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस, एटीएम से ट्रांजेक्शन की सुविधा उपल्ध रहेंगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जुलाई में कुल 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि सभी राज्यों के सभी बैंक 15 दिन बंद नहीं रहेंगे। 5 रविवार और 2 शनिवार यानी 7 दिन बैंक बंद रहेंगे। वहीं अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग कारणों से 8 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। लिस्ट के हिसाब से अलग अलग राज्यों की छुट्टियों के आधार पर बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में यहां हम जुलाई में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे उसकी लिस्ट...
उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, 13 जुलाई तक इन पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन…

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, 13 जुलाई तक इन पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन…

उत्तराखण्ड
UKPSC Update: उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की ओर से ड्राफ्ट्समैन के पदों पर भर्ती की डेट बढ़ा दी गई है। अब इन पदों पर इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर 13 जुलाई तक आवेदन कर सकते है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं और आवेदन नहीं कर सके थे वे अब निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। यूकेपीएससी की ओर से भर्ती के लिए पुनः आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही पदों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। इसकी जानकारी यूकेएपीएससी की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दी गयी है। यह भर्ती पहले कुल 64 पदों के लिए थी जिसमें अब 13 पदों को और जोड़ा गया है। इस प्रकार से अब ड्राफ्ट्समैन के कुल 77 पदों पर भर्ती की जाएगी। जारी आदेश में लिखा है कि मानचित्रकार / मानचित्रक / प्रारूपकार परीक्षा- 2023 एतद्वारा सूचित कि...
सीएम धामी ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट, इस कार्यक्रम के लिए किया आमन्त्रित…

सीएम धामी ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट, इस कार्यक्रम के लिए किया आमन्त्रित…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें बाबा नीब करौरी जी का चित्र और उत्तराखण्ड का बासमती चावल भेंट किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण इन्फ्रा प्रोजेक्ट, देहरादून-टिहरी टनल परियोजना एवं पन्तनगर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण के कार्यों में तेजी लाने के लिए भी प्रधानमंत्री से अनुरोध किया। और पीएम मोदी को  “वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023” में बतौर मुख्य अतिथि आमन्त्रित किया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को दिसम्बर 2023 के द्वितीय सप्ताह में देहरादून में आयोजित होने वाले “वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023” में बतौर मुख्य अतिथि आमन्त्रित करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में निवेशक सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न होगा। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री से किच्छा-खटीमा रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट की संपूर्ण लागत केंद्र सर...
बीजेपी संगठन में किया बड़ा बदलाव, इन्हें सौंपी बड़ी कमान…

बीजेपी संगठन में किया बड़ा बदलाव, इन्हें सौंपी बड़ी कमान…

उत्तराखण्ड
भाजपा ने जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। हाईकमान ने मंगलवार को बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव किया है। कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले गए है। पार्टी ने चार राज्यों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति का ऐलान किया है। इनमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड और पंजाब शामिल हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीजेपी ने आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी, झारखंड में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, पंजाब में सुनील जाखड़ और तेलंगाना में जी किशन रेड्डी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसके अतिरिक्त राजेंद्र एटीला को चुनाव प्रबंधन संमिति का अध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी आलाकमान ने एनटीआर की बेटी और तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू की रिश्तेदार डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति...
हरिद्वार में गंगा पूजन के साथ कांवड़ मेले का शुभारंभ, इस बार सावन में ये खास संयोग…

हरिद्वार में गंगा पूजन के साथ कांवड़ मेले का शुभारंभ, इस बार सावन में ये खास संयोग…

उत्तराखण्ड
चार जुलाई यानी आज से सावन की शुरुआत हो गई है। सावन की शुरूआत होते ही हरिद्वार में कांवड़ यात्रा का आगाज हो गया है। हरिद्वार में गंगा पूजन के साथ कांवड़ मेले का शुभारंभ किया गया है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गबर्याल और एसएसपी अजय सिंह ने हरकी पैड़ी पर मां गंगा का पूजन कर दुग्धाभिषेक किया और मेले के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की है। वहीं शिवभक्तों का सैलाब मंदिरों में देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि सावन की शुरुआत से कांवड़ यात्रा भी शुरू हो चुकी है, जो सावन शिवरात्रि तक चलेगी। अधिकमास पड़ने की वजह से इस बार सावन में चार नहीं बल्कि आठ सोमवार का व्रत किया जाएगा, जिससे शिव भक्तों में काफी उत्साह का माहौल है। सावन मास 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा। वहीं इस दौरान 18 जुलाई से 16 अगस्त तक अधिकमास रहेगा। सावन मास दो महीनों का होने की वजह से भक्तों को ज्यादा शिव की पूजा अर्चना करने ...
युवाओं के लिए बडा अपडेट, UKSSSC ने किए इस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी…

युवाओं के लिए बडा अपडेट, UKSSSC ने किए इस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी…

उत्तराखण्ड
UKSSSC Update: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से युवाओं के लिए बडा अपडेट आ रहा है। आयोग ने 9 जुलाई को स्नातक स्तरीय पद की लिखित प्रतियोगी परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in अपने आवेदन पत्र डाउनलोड व प्रिंट कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा दिनांक 09 जुलाई 2023 को प्रातः 11.00 बजे से 01:00 बजे अपरान्ह तक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। ये परीक्षा छात्रावास अधीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, मैट्रन केयर सह हॉस्टल इन्चार्ज, सहायक चकबन्दी अधिकारी, सहायक प्रबंधक उद्योग, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, सहायक स्वागती, संरक्षक कम डाटा एण्ट्री ऑरेटर, संवीक्षक, सुपरवाईजर (केवल महिलाओं के लिए) पदों पर की जाएगी। परीक्षा प्रदेश के 12 जनपदों के 442 परीक्षा...
दो विधायक शरद पवार गुट में लौटे, पढ़िए पूरी खबर

दो विधायक शरद पवार गुट में लौटे, पढ़िए पूरी खबर

देश-विदेश
मुंबई,  अजित पवार के बगावत के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में जोड़-तोड़ का खेल जारी है। अजित पवार रविवार को शिंदे सरकार में 40 एनसीपी विधायकों के दावे के साथ शामिल हुए थे। इसी बीच, दो विधायक अजित पवार के खेमे से शरद पवार के पास लौट आए हैं। दो विधायक शरद पवार गुट में लौटे अजित पवार के शपथ लेने के दो दिनों के भीतर ही सतारा के विधायक मकरंद पाटिल और उतरी कराड के विधायक बालासाहेब पाटिल ने उनका साथ छोड़ दिया। शरद पवार ने बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा की थी। साथ ही उन विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए विधानसभा अध्यक्ष के पास क्रॉस-याचिकाएं दायर कीं गई है। शरद पवार ने लिया एक्शन इधर, अजित पवार के बगावत के बाद शरद पवार ने सांसद प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को पार्टी से बर्खास्त कर दिया। इसके जवाबी कदम में, अजीत के समूह ने एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर जयंत...
जसवंत गढ़ रखने के प्रस्ताव के विरोध में क्षेत्रीय जन न्यायालय की शरण लेने का मन बना रहे

जसवंत गढ़ रखने के प्रस्ताव के विरोध में क्षेत्रीय जन न्यायालय की शरण लेने का मन बना रहे

उत्तराखण्ड
लैंसडौन:  लैंसडौन का नाम बदल कर जसवंत गढ़ रखने के प्रस्ताव के विरोध में अब क्षेत्रीय जन न्यायालय की शरण लेने का मन बना रहे हैं। जनता समेत होटल एसोसिएशन ने इसके लिए जल्द हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने के लिए लामबंद शुरू कर दी है। छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में लैंसडौन का नाम यथावत रखने के साथ ही इसके विकल्प के तौर पर जसवंत गढ़ करने का प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को भेजा गया है। प्रस्ताव में कैंट की ओर से रक्षा मंत्रालय को साफ किया कि लोग लैंसडौन का नाम बदलने के पक्ष में नही हैं। रक्षा मंत्रालय के साथ केंद्र सरकार को लेना है अंतिम निर्णय हालांकि, इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय रक्षा मंत्रालय के साथ केंद्र सरकार को लेना है। लैंसडौन में होटल एसोसिएशन के साथ जल्द ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व नागरिकों की बैठक की तैयारी है, जिसमें लैंसडौन का नाम बदलने के प्रस्ताव का पुर...
बदमाशाें की मुठभेड़ के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर

बदमाशाें की मुठभेड़ के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर

उत्तरप्रदेश
चांदपुर-बिजनौर। चांदपुर- नहटौर मार्ग पर सोमवार आधी रात को पुलिस की कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो साथी फरार हो गए । पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया। एक बदमाश मुरादाबाद और दूसरा बिहार का रहने वाला है। बदमाशों ने चांदपुर में लूट और चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चेकिंग के दौरान भाग निकले थे कार सवार बदमाश सोमवार रात शुगर मिल पुलिस चौकी के सामने पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कस्बे की ओर से आ रही एक कार को पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया। कार में सवार बदमाश पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को दी। थाना प्रभारी और शुगर मिल पुलिस चौकी इंचार्ज पुलिस टीम को लेकर बदमाशों के पीछे लग गए। पुलिस को पीछे से आता देख...