Saturday, March 7News That Matters

Month: July 2023

टिहरीः स्कूल जा रही छात्रा उफनाते गदेरे में बही, ग्रामीणों ने जान जोखिम में डाल बचाया…

टिहरीः स्कूल जा रही छात्रा उफनाते गदेरे में बही, ग्रामीणों ने जान जोखिम में डाल बचाया…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जहां बारिश कहर बनकर बरस रही है। बारिश से नदी नाले उफान पर है तो वहीं टिहरी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां घनसाली की बालगंगा तहसील में स्कूल जा रही छात्रा उफनाते गदेरे में बह गई। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनिमत रही कि छात्रा ग्रामीणों की मदद से मौत के मुंह से बचकर आ सकी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भिलंगना ब्लॉक के बासर पट्टी के ग्राम पंचायत कर्ण गांव के छातियारा तोक में शनिवार सुबह एक 10 वीं की छात्रा उफनाते गदेरे में बह गई। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब 15 वर्षीय काशिस पुत्री मनोज लाल सुबह तैयार होकर शहीद विनोदपाल सिंह इंटर कॉलेज कैपास स्कूल जा रही थी। इस दौरान वह गांव के पास छुवानी तोक में उफनते हुए गदेरे को पार करते समय बह गई। जिससे मौके पर कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान छात्रा की मौत से जंग चलती रही, छात्रा करीब 30 मीटर दूर नाले मे...
नैनीताल में शत्रु संपत्ति पर गरजा प्रशासन का बुल्डोजर, 134 भवन चिन्हित…

नैनीताल में शत्रु संपत्ति पर गरजा प्रशासन का बुल्डोजर, 134 भवन चिन्हित…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड के नैनीताल से बड़ी खबर आ रही है। यहां आज शनिवार को नैनीताल प्रशासन ने 134 भवनों पर बड़ी कार्यवाही की है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के आदेश  पर मेट्रोपोल क्षेत्र में शत्रु संपत्ति पर बने अवैध भवनों पर बुलडोजर चलाया गया है। जिससे सालों से रह रहे लोग बेघर हो गए। तो वहीं  इस दौरान मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही साथ ही अधिकारियों की फौज भी मौजूद रही। तो वहीं बेघर हुए लोगों का एक ही सवाल की वह अब कहां जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट  के अनुसार नैनीताल शहर के मल्लीताल में शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल में चिन्हित 134 अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई शुरू की गई। ये कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की गई। 24 जून को हाईकोर्ट द्वारा यहां रह रहे लोगों को भवन खाली करने के आदेश दे दिए गए थे जिसके खिलाफ स्थानीय लोगों ने हाई कोर्ट में अपील भी की थी लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिल सक...
चमोली करंट हादसे में बड़ी कार्रवाई, इन तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

चमोली करंट हादसे में बड़ी कार्रवाई, इन तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के चमोली जनपद में हुए भीषण हादसे के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि नमामि गंगे के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर हुई भीषण दुर्घटना में विद्युत उपकरणों के संचालन में घोर लापरवाही करने वाले एई सहित तीन आरोपियों को चमोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों  के खिलाफ आईपीसी धारा 304 व 13/31 खतरनाक मशीन विनियमन अधिनियम 1983 में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  मामले में जांच हेतु गठित की गई 3 टीमो द्वारा ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन में विद्युत उपकरण सुरक्षा मानकों, अनुबंध की शर्तों विद्युत सुरक्षा प्रमाणपत्र आदि बिंदुओं पर गहराई से विश्लेषण कर हादसे में एसटीपी प्लांट को चलाने वाली ज्वांइट वेंचर कम्पनी 1-ज0बी0एम व 2-कॉन्फिडेंट इंजीनियरिंग इण्डिया प्राईवेट लिमिलेट द्वारा नियुक्त सुपरवाईजर पवन चमोला तथा प्लांट के सं...
CBSE के सभी स्कूलों में भारतीय भाषाओं में पढ़ाया जाएगा पाठ्यक्रम, जानें अपडेट…

CBSE के सभी स्कूलों में भारतीय भाषाओं में पढ़ाया जाएगा पाठ्यक्रम, जानें अपडेट…

उत्तराखण्ड
CBSE  ने स्कूलों और सिलेबस के लिए बड़ा फैसला लिया है। CBSE बोर्ड की मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों में कक्षा 12वीं तक भारतीय भाषाओं में पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। बताया जा रहा है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर दी जानकारी। वहीं सीबीएसई के इस फैसले का उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने स्वागत किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, स्कूल में पढ़ाई जाने वाली NCERT की किताबें भारत की क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होंगी। अभी तक इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई करवाई जाती थी। लेकिन अब बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके मुताबिक संबद्ध स्कूलों को पूर्व-प्राथमिक से कक्षा 12वीं तक शिक्षा के वैकल्पिक माध्यम के रूप में मातृभाषा का उपयोग करने की अनुमति दी गई है। बोर्ड की तरफ से 21 जुलाई के जारी एक नोटिस में कहा गया है कि, “…सीबीएसई से संबद्ध स्कूल भारतीय संविधान की अनुसूची 8 में उल्लिख...
उत्तराखंड के इन जिलों में बादल फटने से मची भारी तबाही, लोगों से की गई ये अपील…

उत्तराखंड के इन जिलों में बादल फटने से मची भारी तबाही, लोगों से की गई ये अपील…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में शुक्रवार से जारी बारिश तबाही मचा रही है। नदियां ऊफान पर आ गई हैं। कई जगह बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं भूस्खलन से कई नेशनल हाईवे का एक हिस्सा समेत कई सड़कें बह गई हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिन प्रदेश के लिए भारी बताए गए है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पौड़ी के थलीसैंण में और उत्तरकाशी के पुरोला में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। उत्तरकाशी में देर रात हुई अतिवृष्टि एवं बादल फटने की घटन के कारण  पुरोला, बड़कोट एवं डुंडा तहसील के कई स्थानों पर हुए भूस्खलन से प्रभावितों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा। साथ ही भूस्खलन से अवरूद्ध सड़कों को खोले जाने और बिजली, पानी की आपूर्ति बहाली के लिए तत्काल प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। वहीं  बताया जा रहा है कि थलीसैंण-पीठसैंण-बुंगीधार मोटर मार्ग पर बगवाड़ी गांव के समीप पुल के एक हिस्से का ...
यूकेएसएसएससी ने 12 दिनों के भीतर जारी किया इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, करें चेक…

यूकेएसएसएससी ने 12 दिनों के भीतर जारी किया इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, करें चेक…

उत्तराखण्ड
UKSSSC Update: युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने हाल ही में कराई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि यूकेएसएसएससी ने 12 दिनों के भीतर ही स्नातक स्तरीय 916 पदों के लिए हुई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यार्थी आयोग की वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते है। मिली जानकारी के अनुसार यूकेएसएसएससी की ओर से छात्रावास अधीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, मैट्रन केयर सह हास्टल इंचार्ज, सहायक चकबंदी अधिकारी, सहायक प्रबंधक उद्योग, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, सहायक स्वागती, संरक्षक कम डाटा एंट्री आपरेटर, संवीक्षक, सुपरवाइजर (केवल महिला) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की थी। आयोग ने इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।  बताया जा रहा है कि रिक्त पदों के सापे...
उत्तराखंड पुलिस विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी में बड़ा फेरबदल

उत्तराखंड पुलिस विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी में बड़ा फेरबदल

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी है। प्रशासन ने पुलिस विभाग में अधिकारियों की जिम्मेदारी में बड़ा फेरबदल किया गया है। उत्तराखंड में सीनियर आईपीएस अफसरों के कामकाज में फेरबदल कर दिया गया है। जिसका आदेश जारी किए गए हैं। आइए जानते है किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मिली जानकारी के अनुसार शासन ने राज्य के चार बड़े पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। यह सभी बदलाव एडीजी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी में हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिन अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव हुआ है, उनमें अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, अमित कुमार सिन्हा, वी मुरुगेशन और एपी अंशुमान शामिल हैं। देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी अभिनव कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर पुलिस महानिदेशक अमित कुमार सिन्हा को अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई...
टिहरीः दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, गांव में पसरा मातम…

टिहरीः दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, गांव में पसरा मातम…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। दर्दनाक  हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। यहां देर रात आल्टो कार खाई में गिरने से शिक्षक की मौत हो गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा बीती रात लंबगांव, सेरा वेल्डोगी, मोल्या, ओनाल गांव मोटर मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि शिक्षक विद्यालय से अपने घर ओनालगांव की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में शिक्षक को सीएचसी चौंड़ लंबगांव लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान कार चालक शिक्षक बलबीर सिंह (49) के रुप में हुई है। पुलिस ने...
ITR फाइलिंग की 31 जुलाई है लास्ट डेट, जल्द भरें वरना हो सकता है नुकसान…

ITR फाइलिंग की 31 जुलाई है लास्ट डेट, जल्द भरें वरना हो सकता है नुकसान…

उत्तराखण्ड
Income Tax Return: अगर आपने अभी तक इनकम टैक्स नहीं भरा है तो आपके लिए जरूरी खबर है। 31 जुलाई तक ITR फाइलिंग की जा सकती है। अगर आपने आखिरी तारीख तक आईटीआर नहीं जमा किया तो आपकों ये चूक भारी पड़ सकती है। जी हां अगर कोई आयकरदाता दी गई अंतिम तिथि तक आईटीआर दाखिल करने से चूक जाता है, तो उस स्थिति में आयकर विभाग के पास कुछ शर्तों के तहत अभियोजन कार्यवाही शुरू करने का अधिकार भी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए आइटीआर फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 है। 60 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों के लिए मूल छूट सीमा 3 लाख रुपये निर्धारित की गई है। यानी 3 लाख सालाना कमाई करने वालों को आइटीआर फाइल करना चाहिए। आईटीआर अंतिम तिथि के बाद भी भरी जा सकती है। लेकिन करदाता को आईटीआर फाइलिंग के समय पांच हजार तक का विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा। बताया जा रहा है कि 5 लाख रुपये से ज्...
उत्तराखंडः मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बरते सावधानी…

उत्तराखंडः मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बरते सावधानी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बारिश जहां तबाही मचा रही है। वहीं अभी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने आगामी 25 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते है आपके जिले में मौसम कैसा रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने 21 जुलाई शाम और कल 22 जुलाई सुबह को कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जना के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, अन्य जिलों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के अधिकाश जिलों में मौसम विभाग ने 25 जुलाई तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही लोगों को बिजली गिरने को ...