Friday, October 23News That Matters

Day: August 30, 2026

उत्तराखंड: ग्लेशियर झीलों की आधुनिक तकनीक से निगरानी और आपदा प्रबंधन को 24×7 अलर्ट मोड पर रखने के कड़े निर्देश

उत्तराखंड: ग्लेशियर झीलों की आधुनिक तकनीक से निगरानी और आपदा प्रबंधन को 24×7 अलर्ट मोड पर रखने के कड़े निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। राज्य में स्थित ग्लेशियर झीलों से संभावित खतरे को देखते हुए  आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री  मदन कौशिक ने ग्लेशियर झीलों की निगरानी एवं जोखिम न्यूनीकरण के लिए विश्वभर में उपलब्ध अत्याधुनिक तकनीक को अपनाने के निर्देश दिए हैं। रविवार को उन्होंने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) पहुंचकर उत्तराखण्ड में स्थित ग्लेशियर झीलों की स्थिति तथा संभावित जोखिम की विस्तृत जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड भौगोलिक दृष्टि से संवेदनशील राज्य है और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को देखते हुए ग्लेशियर एवं ग्लेशियर झीलों की स्थिति में होने वाले बदलावों की वैज्ञानिक निगरानी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्लेशियर झीलों की निरंतर एवं रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाए। ग्लेशियर झीलों के जलस्तर, आकार, जलभराव की स्थिति तथा उनमें होने वाले संभावित बदलावों पर ...
साढ़े 6 लाख से अधिक महिलाएं उठाएंगी निशुल्क रोडवेज बस यात्रा का लाभ

साढ़े 6 लाख से अधिक महिलाएं उठाएंगी निशुल्क रोडवेज बस यात्रा का लाभ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान किए जाने का लाभ प्रदेश की साढ़े छह लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा। इससे पूर्व सरकार, महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए, सरकारी नौकरियों में महिला आरक्षण, लखपति दीदी, एकल महिला स्वरोजगार, महालक्ष्मी किट जैसी सफल योजनाएं लागू कर चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा बंधन के मौके पर 60 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को रोडवेज की बस में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है। यानि प्रदेश की 60 साल से अधिक उम्र की किसी भी महिला को रोडवेज की बस में सफर करने के कोई किराया नहीं चुकाना होगा। इससे जहां पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को विशेष तौर पर लाभ मिलेगा, वहीं मुख्यमंत्री ने शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित और आरामदायक परिवहन सेवा उपलब्ध क...
भारी बरसात के बीच दून पुलिस का “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक”, 700 से अधिक लोगों से पूछताछ, 19 शराबी चालक गिरफ्तार

भारी बरसात के बीच दून पुलिस का “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक”, 700 से अधिक लोगों से पूछताछ, 19 शराबी चालक गिरफ्तार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून: अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से देहरादून पुलिस ने भारी बारिश के बीच जिले भर में "ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक" चलाकर बड़ा चेकिंग अभियान अंजाम दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशों पर जनपद के सभी नगर और देहात क्षेत्रों में संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने देर रात सड़कों पर उतरकर यह कार्रवाई की। ​700 से अधिक लोगों से पूछताछ, 27 संदिग्ध थाने लाए गए अभियान के दौरान 29/30 अगस्त की रात अनावश्यक रूप से घूम रहे 700 से अधिक व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। इनमें से 27 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर गहन पूछताछ और उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई। वहीं नियमों का उल्लंघन करने पर 54 व्यक्तियों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान करते हुए 23,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। ​ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्त रुख, 19 ...