Saturday, October 24News That Matters

Day: August 31, 2026

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की पुलिस विभाग की समीक्षा, साइबर अपराध और मानव तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की पुलिस विभाग की समीक्षा, साइबर अपराध और मानव तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में पुलिस विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने विभाग द्वारा की जा रही विभिन्न पहलों की सराहना की। उन्होंने मानव एवं बाल तस्करी की रोकथाम, साइबर अपराधों से निपटने, नारकोटिक्स के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, इन्वेस्टीगेशन में तकनीक के अधिकाधिक उपयोग तथा डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामलों में मैदानी क्षेत्रों सहित पर्वतीय क्षेत्रों में भी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग के पोर्टल का शीघ्र इंटीग्रेशन किया जाए तथा एपी आई इंटीग्रेशन के माध्यम से दोनों विभागों के डेटा में किसी प्रकार विसंगति न हो। इसके लिए पुलिस एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के मध्य कॉर्डिनेशन के लिए न...
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में जमैका में भारत के उच्चायुक्त  मयंक जोशी, इथियोपिया में भारत के राजदूत  देवेश उत्तम एवं जाम्बिया में भारत के उच्चायुक्त  आलोक रंजन झा ने भेंट की। इस दौरान संबंधित देशों में रोजगार की संभावनाओं, कुशल मानव संसाधन की आवश्यकता तथा उत्तराखंड के युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन देशों में जिन क्षेत्रों में रोजगार की अधिक संभावनाएं हैं और जहां कुशल मानव संसाधन की आवश्यकता है, उनकी जानकारी प्राप्त करने के लिए संबंधित भारतीय मिशनों के साथ नियमित समन्वय रखा जाए। उन्होंने कहा कि विदेशों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों और वहां की आवश्यकता के अनुरूप राज्य के युवाओं को कौशल एवं आवश्यक भाषा प्रशिक्षण दिया जाए, जिससे उन्हें वैश्विक स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सक...
‘‘भारत गौरव पुरस्कार-2026’’ सम्मान समारोह

‘‘भारत गौरव पुरस्कार-2026’’ सम्मान समारोह

देहरादून
‘‘भारत गौरव पुरस्कार-2026’’ सम्मान समारोह अवगत कराना है कि भारत गौरव अवाॅर्ड फाउंडेशन द्वारा भारत गौरव पुरस्कार-2026 सम्मान समारोह का आयोजन आज 31 अगस्त 2026, सोमवार को दोपहर 1ः00 बजे Hyatt Centric Dehradun  में किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल, उत्तराखंड श्री गुरमीत सिंह जी होंगे। स्थानः The Hyatt Cerntric Hotel, राजपुर रोड, देहरादून समयः दोपहर 1ः00 बजे से भारत गौरव अवाॅर्ड फाउंडेशन द्वारा राष्ट्र निर्माण, समाजसेवा प्रशासन, शिक्षा , खेल, कला-संस्कृति, उद्योग एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों के सम्मान हेतु ‘‘भारत गौरव पुरस्कार-2026 ’’ समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है।  ...