Friday, October 23News That Matters

Day: August 29, 2026

टिहरी बांध प्रभावित भलड़गांव के ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी, झील के बढ़ते जलस्तर से गहराया खतरा

टिहरी बांध प्रभावित भलड़गांव के ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी, झील के बढ़ते जलस्तर से गहराया खतरा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
​टिहरी बांध परियोजना से प्रभावित ग्राम सभा भलड़गांव के ग्रामीणों का विस्थापन और पुनर्वास की मांग को लेकर आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर भलड़गांव के ग्रामीण पिछले 15 दिनों से टिहरी झील के किनारे पहाड़ी पर अनिश्चितकालीन धरने पर डटे हुए हैं। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि जब तक पुनर्वास विभाग और प्रशासन उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। ​जल, जंगल और जमीन डूबी, लेकिन नहीं मिला पुनर्वास ​धरने पर बैठे ग्रामीणों का आरोप है कि टिहरी बांध परियोजना की विशाल झील के निर्माण में उनकी जल, जंगल और जमीन सब कुछ डूब चुकी है। इसके बावजूद वर्षों बीत जाने के बाद भी पुनर्वास विभाग की ओर से उनके विस्थापन को लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पुनर्वास विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें अपने ही हक के लिए लंबे समय...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंदाकिनी विहार में क्षतिग्रस्त पुल का किया निरीक्षण, 1 सप्ताह में नए पुल की DPR बनाने के दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंदाकिनी विहार में क्षतिग्रस्त पुल का किया निरीक्षण, 1 सप्ताह में नए पुल की DPR बनाने के दिए निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज चिड़ोंवाली स्थित मंदाकिनी विहार में पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुल पर हुए धंसाव के कारण उत्पन्न स्थिति को गंभीरता से लेते हुए धंसाव वाले स्थान पर तत्काल भरान कार्य कराने के निर्देश दिए, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर नए पुल के निर्माण की डीपीआर तैयार कर शासन को उपलब्ध कराई जाए, ताकि पुल के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिस स्थान पर पुल का धंसाव हुआ है, वहां तत्काल बैरिकेडिंग की जाए और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। उन्हों...