Saturday, October 31News That Matters

Day: October 31, 2026

केदारताल ट्रैक पर बर्फबारी में फंसे 8 लोग, हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू

केदारताल ट्रैक पर बर्फबारी में फंसे 8 लोग, हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी के विश्व प्रसिद्ध केदारताल ट्रैक पर लगातार हो रही बर्फबारी के चलते आठ लोग भोज खड़क में फंस गए हैं। इनमें सात ट्रेकर और एक स्थानीय गाइड शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने शासन के साथ समन्वय कर हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर को 12 सदस्यीय दल केदारताल ट्रैक के लिए रवाना हुआ था। दल में पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के सदस्य शामिल थे। ट्रैकिंग के दौरान लगातार दो दिनों तक हुई बर्फबारी और मौसम खराब होने के कारण चार सदस्य वापस गंगोत्री लौट आए, जबकि सात ट्रेकर और एक स्थानीय गाइड भोज खड़क में फंस गए। जिला प्रशासन के अनुसार, फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहीं, स्थानीय गाइड सिद्धार्थ राणा ...
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट एवं सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर आधारित सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने उत्तराखण्ड पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत हुई श्रीमती शाहजहां जावेद खान एवं श्री जगदीश चंद्र को प्रतीक चिह्न अलंकरण कर पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों को नवीन गौरव चिह्नों के अनावरण पर बधाई देते हुए कहा कि पुलिस की पहचान को नया स्वरूप प्रदान करना केवल प्रतीकों और वर्दी में बदलाव नहीं, बल्कि पुलिस बल की गौरवशाली परंपराओं, शौर्य,...