IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने की उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना
गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (IFFI)-2026 के अंतर्गत आयोजित WAVES Film Bazaar-2026 में उत्तराखंड पवेलियन देशी-विदेशी फिल्मकारों एवं फिल्म उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। पवेलियन में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्देशक, निर्माता तथा फिल्म उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि पहुंच रहे हैं और उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग की संभावनाओं एवं राज्य की फिल्म नीति में विशेष रुचि दिखा रहे हैं।
आज भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार ने उत्तराखंड पवेलियन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड की फिल्म नीति भारत के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे बेहतरीन है। उन्होंने प्रदेश के खूबसूरत प्राकृतिक शूटिंग लोकेशंस की भी विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तर...
