बिग ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस — सीएम धामी ने दो मामलों में जांच को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दो मामलों में जांच की मंजूरी दे दी है। सरकार के ‘जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन’ के सिद्धांत पर चलते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को निष्पक्ष और त्वरित जांच के निर्देश दिए हैं।
धामी ने कहा कि शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।