सोंग नदी को प्रदूषण और AMR से बचाने के लिए बनेगी ठोस कार्ययोजना, IIT रुड़की और IWMI की पहल
देहरादून। उत्तराखंड में जल प्रदूषण और जलजनित रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR) की चुनौती से निपटने के लिए अब ठोस कार्ययोजना तैयार करने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। इंटरनेशनल वाटर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (IWMI) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की (IITR) के संयुक्त तत्वावधान में 23 और 24 नवंबर को इस विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सोंग नदी बेसिन में जल प्रदूषण और AMR के हॉटस्पॉट की पहचान करने के साथ नदी के पुनर्जीवन के लिए वैज्ञानिक और व्यावहारिक समाधान तैयार करना है। CGIAR के सस्टेनेबल एनिमल एंड एक्वेटिक फूड्स (SAAF) कार्यक्रम के तहत वन हेल्थ दृष्टिकोण पर आधारित इस पहल में जल, भूमि, खाद्य प्रणाली और जनस्वास्थ्य के आपसी संबंधों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कार्यशाला में जल गुणवत्ता निगरानी, जलविज्ञान मॉडलिंग, डिजिटल ट्विन और आर्टिफिशियल इंट...