Thursday, August 20News That Matters

​कानून व्यवस्था सुधारने की कवायद: देहरादून में 30 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट।

जोशी हत्याकांड ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर जो सवाल खड़े किए थे, उसके बाद पुलिस कप्तान ने कड़ा रुख अपनाया है। शहर की कानून व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने और जनता में विश्वास बहाल करने के लिए एक साथ 30 पुलिस अधिकारियों की नई सूची जारी की गई है।

इस सूची में नेहरू कॉलोनी, प्रेमनगर, रायपुर और ऋषिकेश जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नए अधिकारियों को तैनात किया गया है। जहाँ निरीक्षक नरेश राठौर को प्रेमनगर की कमान सौंपी गई है, वहीं कई उप-निरीक्षकों को पुलिस लाइन से हटाकर फील्ड में चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि अपराध नियंत्रण में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • प्रेमनगर: निरीक्षक नरेश राठौर
  • शिकायती प्रकोष्ठ: निरीक्षक नरेंद्र गहलावत
  • नेहरू कॉलोनी: उप-निरीक्षक मनोज नौटियाल
  • रायपुर: उप-निरीक्षक संजीत कुमार
  • राजपुर: उप-निरीक्षक महावीर सिंह सजवाण