उत्तराखंड : पीएम मोदी ने किया ये आह्वान , वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में अपनी अलग पहचान बनाएगा उत्तराखंड
उत्तराखंड : पीएम मोदी ने किया ये आह्वान , वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में अपनी अलग पहचान बनाएगा उत्तराखंड
चारधाम के अलावा उत्तराखंड का नैसर्गिक सौंदर्य हमेशा से देश-दुनिया के लोगों को आकर्षित करता रहा है। अब वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी प्रदेश खास पहचान बनाएगा। उत्तराखंड ग्लोबल समिट के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से शादियों के लिए विदेश जाने के बजाय उत्तराखंड आने का आह्वान किया है।
प्रधानमंत्री के इस आह्वान से राज्य में पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों की उम्मीदों को नए पंख लगेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, उत्तराखंड में विकास और विरासत दोनों पर काम होना चाहिए। विरासत से उन्होंने वेडिंग डेस्टिनेशन की ओर इशारा किया। ज्ञात हो कि रुद्रप्रयाग के त्रियुगीनारायण में शिव-पार्वती की विवाह स्थली है, जहां मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, आईएएस अधिकारी ललित मोहन रयाल, अभिनेत्री कवि...








