Sunday, August 2News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड : रिलायंस ज्वेल्स में हुई चोरी में बदमाशों को वाहन मुहैया कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड : रिलायंस ज्वेल्स में हुई चोरी में बदमाशों को वाहन मुहैया कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : रिलायंस ज्वेल्स में हुई चोरी में बदमाशों को वाहन मुहैया कराने वाला आरोपी गिरफ्तार नौ नवंबर को राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में हुई डकैती में दून पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने डकैती की योजना में शामिल और बदमाशों को वाहन उपलब्ध कराने वाले आरोपी चंदन कुमार उर्फ सुजीत को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घटना के लिए प्रिंस व अन्य बदमाशों को वाहन उपलब्ध कराए थे। पुलिस अब तक डकैती प्रकरण में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। रिलांयस ज्वेल्स शोरूम में बदमाशों ने नौ नवंबर को हथियारों की नोक पर करोड़ों रुपये की डकैती की थी। डकैती प्रकरण में वांछित आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दूसरे राज्यों में दबिशें दे रही हैं। शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डकैती की योजना में शामिल एक और आरोपी चंदन कुमार ...
उत्तराखंड : 26 दिसंबर से शुरू होगा विंटर लाइन कार्निवल, दिखेंगी उत्तराखंड की लोक संस्कृति

उत्तराखंड : 26 दिसंबर से शुरू होगा विंटर लाइन कार्निवल, दिखेंगी उत्तराखंड की लोक संस्कृति

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : 26 दिसंबर से शुरू होगा विंटर लाइन कार्निवल, दिखेंगी उत्तराखंड की लोक संस्कृति पहाड़ों की रानी मसूरी में 26 से लेकर 28 दिसंबर तक विंटर लाइन कार्निवल का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन के स्तर पर इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। विंटर लाइन कार्निवल मसूरी महोत्सव समिति की ओर से किया जाएगा। विंटर लाइन कार्निवल 2023 में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मसूरी महोत्सव समिति ने कार्निवल के लिए विभिन्न स्थलों की सजावट, प्रकाश व्यवस्था एवं मंच तैयार करने समेत अन्य कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित की हैं। मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी ने कार्निवल की तैयारी को लेकर देहरादून में बैठक बुलाई है। कार्निवल भव्य तरीके से किया जाएगा और इससे पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। पर्यटन के ऑफ सीजन में कार्निवल से पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। ल...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने सूचना विभाग की विकास पुस्तिका का किया विमोचन, कहा- जल्द सरकार को सौंपा जाएगा UCC का ड्राफ्ट

उत्तराखंड : सीएम धामी ने सूचना विभाग की विकास पुस्तिका का किया विमोचन, कहा- जल्द सरकार को सौंपा जाएगा UCC का ड्राफ्ट

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने सूचना विभाग की विकास पुस्तिका का किया विमोचन, कहा- जल्द सरकार को सौंपा जाएगा UCC का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन के जरिये देश व दुनिया के निवेशकों ने उत्तराखंड के प्रति विश्वास जताया है। उनके इस विश्वास को टूटने नहीं दिया जाएगा। सरकार जल्द ही सभी निवेश करार की समीक्षा कर इन्हें धरातल पर उतारने का कार्य शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही विशेषज्ञ समिति समान नागरिक संहिता (UCC) का ड्राफ्ट सरकार को सौंपने वाली है। इसके बाद इसे लागू करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफआरआइ परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग की विकास पुस्तिका ''सशक्त नेतृत्व, समृद्ध उत्तराखंड'' का विमोचन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि निवेशक सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह म...
उत्तराखंड : अब हर साल पांच प्रतिशत बढ़ेगा वाहनों का टैक्स, प्रस्ताव कैबिनेट में लाने की तैयारी

उत्तराखंड : अब हर साल पांच प्रतिशत बढ़ेगा वाहनों का टैक्स, प्रस्ताव कैबिनेट में लाने की तैयारी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : अब हर साल पांच प्रतिशत बढ़ेगा वाहनों का टैक्स, प्रस्ताव कैबिनेट में लाने की तैयारी राज्य में मालवाहक और सवारी वाहनों का टैक्स हर साल बढ़ेगा। परिवहन विभाग इसका प्रस्ताव तैयार कर रहा है। कैबिनेट में प्रस्ताव लाने की भी तैयारी है। इसके बाद प्रदेश में ये नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। इससे करीब पांच प्रतिशत टैक्स हर साल बढ़ जाएगा। प्रदेश में अभी तक वाहनों का टैक्स संशोधन का कोई फार्मूला तय नहीं है। कई-कई साल तक मालवाहक और सवारी वाहनों का टैक्स नहीं बढ़ पाता। इसके बाद जब कई साल के अंतराल में टैक्स बढ़ता है, तो यह वाहन मालिकों और जनता की जेब पर बोझ बढ़ाता है। कई साल से वाहनों के टैक्स की दरों में संशोधन नहीं हुआ है। संयुक्त परिवहन आयुक्त एसके सिंह ने बताया, विभाग एक ऐसा फार्मूला तैयार कर रहा है, जिससे हर साल पांच प्रतिशत की टैक्स बढ़ोतरी हो जाएगी। उन्होंने बताया, निजी वाहनों का ...
उत्तराखंड : राज्य में लागू होगा सिंगल विंडो सिस्टम, पर्यटन टूर पैकेज की बुकिंग से राज्य को मिलेगा जीएसटी से राजस्व

उत्तराखंड : राज्य में लागू होगा सिंगल विंडो सिस्टम, पर्यटन टूर पैकेज की बुकिंग से राज्य को मिलेगा जीएसटी से राजस्व

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राज्य में लागू होगा सिंगल विंडो सिस्टम, पर्यटन टूर पैकेज की बुकिंग से राज्य को मिलेगा जीएसटी से राजस्व पर्यटन टूर पैकेज की बुकिंग पर जीएसटी का लाभ अब उत्तराखंड को ही मिलेगा। ट्रैवल और टूर पैकेज में ईज माय ट्रिप गोवा की तर्ज पर उत्तराखंड में सिंगल विंडो सिस्टम लागू करेगा। आने वाले दो साल में इससे लगभग दो हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। ईज माय ट्रिप ने इसके लिए सरकार को प्रस्ताव दिया है। चारधाम यात्रा में हर साल बाहरी राज्यों से लाखों तीर्थयात्री उत्तराखंड आते हैं, लेकिन ये यात्री टूर पैकेज की बुकिंग अपने राज्य के ट्रेवल एजेंसी के माध्यम से करते हैं। इन सेवाओं पर लगने वाले जीएसटी का लाभ उत्तराखंड को नहीं मिलता है। ईज माय ट्रिप के सीईओ रिकांत पट्टी ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान सरकार को गोवा की तर्ज पर उत्तराखंड में टूर पैकेज के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने का प्रस्...
उत्तराखंड : प्रदेश में खुलेंगे 10 निजी विश्वविद्यालय, तीन नए मेडिकल कालेज, सरकार कराएगी सभी सुविधाएं उपलब्ध

उत्तराखंड : प्रदेश में खुलेंगे 10 निजी विश्वविद्यालय, तीन नए मेडिकल कालेज, सरकार कराएगी सभी सुविधाएं उपलब्ध

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में खुलेंगे 10 निजी विश्वविद्यालय, तीन नए मेडिकल कालेज, सरकार कराएगी सभी सुविधाएं उपलब्ध उत्तराखंड में 10 नए निजी विश्वविद्यालय और तीन नए मेडिकल कालेज खुलेंगे। यह कहना है शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का। उन्होंने यह बात वैश्विक निवेशक सम्मेलन में निवेशकों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा, नए स्कूल और विश्वविद्यालयों के लिए सरकार सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा, राज्य में निवेशकों को स्कूल और विश्वविद्यालय के लिए जमीन का चयन खुद करना है। बिजली, पानी, सड़क की सुविधा सरकार देगी। 25 प्रतिशत सब्सिड़ी भी दी जाएगी। उन्होंने निवेशकों से पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, पौड़ी आदि पर्वतीय जिलों में निवेश करने के लिए कहा। उन्होंने कहा, सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड में 2024 तक पांच लाख बच्चे अन्य राज्यों से पढ़ने आएं। जबकि एक लाख विदेशी बच्चे यहां आकर पढ...
उत्तराखंड : महाविद्यालय में निर्धारित सीटों से 40 फीसदी अधिक दाखिले, परीक्षा में छात्रों को बैठाने की जगह नहीं

उत्तराखंड : महाविद्यालय में निर्धारित सीटों से 40 फीसदी अधिक दाखिले, परीक्षा में छात्रों को बैठाने की जगह नहीं

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : महाविद्यालय में निर्धारित सीटों से 40 फीसदी अधिक दाखिले, परीक्षा में छात्रों को बैठाने की जगह नहीं एमबीपीजी कालेज कुमाऊं का सबसे बड़ा महाविद्यालय है लेकिन यहां 2500 से अधिक छात्रों की एक साथ परीक्षा कराने की जगह नहीं है। ऐसी स्थिति कालेज प्रशासन पर भारी पड़ रहा है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक प्रथम सेमेस्टर में माइनर विषय लेने वालों विद्यार्थियों की संख्या महाविद्यालय की क्षमता से अधिक होने से शिक्षकों के हाथ पांव फूल गए हैं। ऐसे में अब कालेज ने कुमाऊं विवि को पत्र लिखकर परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव की मांग की है। एमबीपीजी कालेज में इस सत्र स्नातक प्रथम सेमेस्टर में 5475 छात्र-छात्राओं का प्रवेश हुआ है। यूजीसी के मानकानुसार निर्धारित सीटों की तुलना में करीब 40 प्रतिशत अधिक दाखिले हुए हैं। वहीं पिछले सत्र की अपेक्षा 1326 ज्यादा छात्रों को प्रवेश दिया गया। वहीं...
उत्तराखंड : कप्तान ने की कार्रवाई, ऑनलाइन एसीआर नहीं भरने पर 136 पुलिसकर्मियों का वेतन रोका

उत्तराखंड : कप्तान ने की कार्रवाई, ऑनलाइन एसीआर नहीं भरने पर 136 पुलिसकर्मियों का वेतन रोका

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : कप्तान ने की कार्रवाई, ऑनलाइन एसीआर नहीं भरने पर 136 पुलिसकर्मियों का वेतन रोका ऑनलाइन एसीआर न भरना जनपदभर के 136 पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने एसीआर न भरने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई। सभी का दिसंबर माह का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। कप्तान की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून की ओर से पुलिस अधिकारी-कर्मचारी की सुविधा के लिए एसीआर ऑनलाइन भरवाई जा रही है। एसीआर में पुलिसकर्मियों हर साल आचरण, चरित्र, क्षमताएं और प्रदर्शन सहित अन्य रिकॉर्ड दर्ज करवाना होता है। एसएसपी ने भी सभी कर्मचारियों को वर्ष 2022 का अपनी एसीआर अपडेट करने के लिए स्पष्ट रूप से निर्देश दिए थे। लेकिन जनपद के 136 पुलिसकर्मियों ने अपना ऑनलाइन एसीआर ही नहीं भरा है। जब इसका पता चला तो एसएसपी का...
उत्तराखंड : स्कूल बस में लगी भीषण आग, बस में मौजूद 35 बच्चे सुरक्षित

उत्तराखंड : स्कूल बस में लगी भीषण आग, बस में मौजूद 35 बच्चे सुरक्षित

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : स्कूल बस में लगी भीषण आग, बस में मौजूद 35 बच्चे सुरक्षित नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र के मोटाहल्दू के पास सैमफोर्ड स्कूल की बस में अचानक आग लग गई। बस में आग लगने से बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। गनीमत रही कि सही समय पर बच्चों को स्कूल बस से बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिसने आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 35 बच्चे मौजूद थे, बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। जानकारी के अनुसार, बस के इंजन की तरफ शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसके चलते बस से धुआं निकलने लगा। इसके बाद तत्काल बच्चों को स्कूल बस से बाहर निकाल लिया गया और सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दे दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने बताया कि सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं, इंजन में आग लगने के स्पष...
उत्तराखंड : पीएम मोदी को भायी तिमूर से बने खास इत्र और परफ्यूम की खुशबू

उत्तराखंड : पीएम मोदी को भायी तिमूर से बने खास इत्र और परफ्यूम की खुशबू

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पीएम मोदी को भायी तिमूर से बने खास इत्र और परफ्यूम की खुशबू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तिमूर से बने इत्र और परफ्यूम की खुशबू भा गई। वैश्विक निवेशक सम्मेलन में लगी उत्तराखंड के कई स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान सगंध पौध केंद्र सेलाकुई की ओर से प्रधानमंत्री को तिमूर का इत्र और परफ्यूम भेंट किया गया। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर उत्तराखंड के उत्पादों को सराहा। तिमूर एक झाड़ीनुमा पौधा है, जो उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाया जाता है। तिमूर के तने का धार्मिक महत्व भी है। इसके बीज का टूथ पेस्ट, मसाले, चटनी, दवाइयों, कॉस्मेटिक, परफ्यूम, इत्र बनाने का किया जाता है। दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री ने प्रदेश में इत्र एवं सुगंध प्रयोगशाला का शुभारंभ किया था। इसके बाद सगंध पौध केंद्र ने प्रयोगशाला में तिमूर से तेल से इत्र और परफ्यूम तैयार किया है...