उत्तराखंड : महाविद्यालयों को पांच से 10 लाख रुपये पुरस्कार देगी सरकार, नैक मूल्यांकन को कर रहे प्रोत्साहित
उत्तराखंड : महाविद्यालयों को पांच से 10 लाख रुपये पुरस्कार देगी सरकार, नैक मूल्यांकन को कर रहे प्रोत्साहित
प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों को सरकार पांच से 10 लाख रुपये तक पुरस्कार देगी। नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) मूल्यांकन को प्रोत्साहित करने एवं महाविद्यालयों के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के लिए ग्रेडिंग के हिसाब से यह धनराशि दी जाएगी।
शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। शासन के आदेश के मुताबिक महाविद्यालयाें को विभाग के तहत गठित कॉर्पस फंड के माध्यम से यह धनराशि दी जाएगी। बी ग्रेड वाले महाविद्यालयों को पांच लाख और ए डबल प्लस वाले महाविद्यालयों को पुरस्कार के रूप में 10 लाख की धनराशि मिलेगी।
इसके अलावा ए प्लस ग्रेड पर 9 लाख, एक ग्रेड पर आठ लाख, बी डबल प्लस पर सात और बी प्लस पर छह लाख रुपये पुरस्कार के रूप में मिलेंगे। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुता...








