गोरखपुर दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग
गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार को गोरखपुर आएंगे। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह के समापन सत्र में शामिल होंगे। उसके बाद एमजी पीजी कालेज में प्रतिमा का लोकार्पण करने जाएंगे। मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में रात्रि निवास करेंगे। सोमवार की सुबह लखनऊ रवाना होने की संभावना है।
यह है सीएम का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सुबह करीब 11 बजे महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय सोनबरसा पहुंचेंगे। वहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद एमपी पालिटेक्निक पहुंचेंगे और वहां से गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। शाम चार बजे एमजी डिग्री कालेज पहुंचेंगे। वहां नेशनल एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा स्थापित की गई महात्मा गांधी पीजी कालेज के लगातार 47 वर्षों तक प्रबंधक रहे स्व. प्रेम नारायण श्रीवास्तव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस का...








