श्रीनगर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिराया, एक पुलिसकर्मी घायल
श्रीनगर, बारामुला में हमले की योजना बना रहे आतंकियों पर समय रहते कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने एक को मार गिराया है। घेराबंदी में फंसे दूसरे आतंकी के साथ गोलीबारी जारी है। मारे गए आतंकी की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है परंतु ये आतंकी स्थानीय बताए जा रहे हैं। ये मुठभेड़ उत्तरी कश्मीर के जिला बारामुला के वानीगाम बाला इलाके में चल रही है।
सुरक्षाबलों ने अधिकारिक तौर पर एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है। इलाके में छिपे आतंकियों की संख्या दो बताई जा रही है। मुठभेड़ में सेना के दो और पुलिस के एक जवान के घायल होने की भी सूचना है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रास फायरिंग में सेना का एक खोजी कुत्ता भी मारा गया है।
सुरक्षाबलों ने एक आतंकी के मारे जाने के बाद एक बार फिर दूसरे आतंकी को हथियार डालने का मौका दिया परंतु वे गोलीबारी जारी रखे हुए है। सुरक्षाबलों का कहना...








