बंगाल- अर्पिता मुखर्जी की 4 लग्जरी गाड़ियां गायब, मचा हड़कंप!
बंगाल -अर्पिता मुखर्जी की 4 लग्जरी गाड़ियां गायब, मचा हड़कंप!
पश्चिम बंगाल में साउथ कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में स्थित अर्पिता मुखर्जी के डायमंड सिटी साउथ के कॉम्प्लेक्स से उनकी 4 बड़ी लग्जरी कार गायब हो गई हैं. सूत्रों के मुताबिक, अर्पिता मुखर्जी की गिरफ्तारी के बाद ही रातों-रात उनके घर से उनकी 4 लग्जरी कार गायब हो गईं. ED का अनुमान है कि इन गाड़ियों में भारी तादाद में कैश रखा गया था जिसे कुछ लोग वहां से गायब करके ले गए हैं. बता दें कि ईडी अब कॉम्पलेक्स के अधिकारियों से सीसीटीवी फुटेज की मांग कर रही है. अभी तक उस कॉम्पलेक्स से केवल एक सफेद Mercedes ही ईडी ने अपने कब्जे में ली है और बाकी 4 लग्जरी कारों की तलाश की जा रही है. इसके साथ ही साथ अर्पिता मुखर्जी के बेलघरिया इलाके में मौजूदा कॉम्पलेक्स से भी सीसीटीवी फुटेज ईडी ने मांगी है.
जान लें कि ईडी की नजर में पार्थ चटर्जी की एक और दोस्त ...







