केंद्र सरकार ने दी जानकारी कि अगले साल 2023 के पद्म पुरस्कारों के लिए इस साल 15 सितंबर तक नामांकन किया जा सकता है.|
केंद्र सरकार ने दी जानकारी कि अगले साल 2023 के पद्म पुरस्कारों के लिए इस साल 15 सितंबर तक नामांकन किया जा सकता है.|
देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार देने का सिलसिला 1954 में शुरू हुआ था. हर साल गणतंत्र दिवस पर कला, साहित्य व शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियों या सेवा के लिए ये पुरस्कार दिए जाते हैं. इनके लिए आप अपने आवेदन के अलावा किसी अन्य योग्य व्यक्ति की भी अनुशंसा कर सकते हैं.
केंद्र सरकार ने जानकारी दी है कि अगले साल 2023 के पद्म पुरस्कारों के लिए इस साल 15 सितंबर तक नामांकन किया जा सकता है. इनके लिए नामांकन या सिफारिश राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन की जा सकती है. ये सुविधा 1 मई से शुरू की गई थी. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आवेदन सिर्फ ऑनलाइन लिए जाएंगे. देश के सर्वोच्...







