Thursday, April 16News That Matters

राजनीति

उत्तरकाशी: प्रदेश महामंत्री कृपाल सिंह का ऐतिहासिक स्वागत, उमड़ा जनसैलाब

उत्तरकाशी: प्रदेश महामंत्री कृपाल सिंह का ऐतिहासिक स्वागत, उमड़ा जनसैलाब

देहरादून, बड़ी खबर, राजनीति, होम
उत्तराखंड प्रधान संगठन के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री और डुंडा प्रखंड के पनोथ गांव के ग्राम प्रधान  कृपाल सिंह का रविवार, 12 अप्रैल को अपने गृह जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। जनपद की सीमा पर प्रवेश करते ही प्रधान संगठन के पदाधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ उनका अभिनंदन किया। ​ प्रदेश महामंत्री मनोनीत होने के बाद पहली बार उत्तरकाशी पहुंचे कृपाल सिंह का काफिला जैसे ही डुंडा और उत्तरकाशी मुख्यालय पहुंचा, वहां मौजूद भारी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें कंधे पर उठाकर खुशी का इजहार किया और उनके समर्थन में नारेबाजी की। ​इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कृपाल सिंह ने कहा, "यह जिम्मेदारी मेरी नहीं, बल्कि उत्तरकाशी के हर एक प्रधान और कर्मठ कार्यकर्ता की है। संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर ...
महाराष्ट्र में सत्ता का सेमीफाइनल आज, BMC सहित 29 नगर निगमों के नतीजों पर टिकी निगाहें

महाराष्ट्र में सत्ता का सेमीफाइनल आज, BMC सहित 29 नगर निगमों के नतीजों पर टिकी निगाहें

राजनीति
महाराष्ट्र में सत्ता का सेमीफाइनल आज, BMC सहित 29 नगर निगमों के नतीजों पर टिकी निगाहें महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के तहत BMC (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) समेत राज्य के 29 नगर निगमों में मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह से ही सभी काउंटिंग सेंटर्स पर हलचल तेज़ है और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल, अर्धसैनिक बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके। मतगणना निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। इन चुनावी नतीजों को 2026 के आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। यही वजह है कि सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की नजर हर राउंड के परिणाम पर टिकी हुई है। नेताओं के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह देखा जा ...
“राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश: उत्तराखंड की महिलाएं राज्य की असली ताकत — विकास की हर दिशा में निभा रहीं अहम भूमिका”

“राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश: उत्तराखंड की महिलाएं राज्य की असली ताकत — विकास की हर दिशा में निभा रहीं अहम भूमिका”

राजनीति
“राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश: उत्तराखंड की महिलाएं राज्य की असली ताकत — विकास की हर दिशा में निभा रहीं अहम भूमिका” देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को उत्तराखंड की महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि “राज्य की महिलाएं न केवल घर की बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की असली ताकत हैं।” उन्होंने कहा कि पर्वतीय प्रदेश की महिलाएं कठिन परिस्थितियों में भी अपने साहस, परिश्रम और समर्पण से विकास का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने यह संदेश उत्तराखंड के विशेष सत्र एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अवसर पर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, विज्ञान, खेल और उद्यमिता के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, जो राज्य के उज्जवल भविष्य का संकेत है। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि सरकार और समाज दोनों को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि हर महिला को समान अवसर...
मुख्यमंत्री ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ आउटलेट का उद्घाटन ,उत्तराखण्ड की पारंपरिक धरोहर और जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय राजधानी में मिला नया मंच

मुख्यमंत्री ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ आउटलेट का उद्घाटन ,उत्तराखण्ड की पारंपरिक धरोहर और जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय राजधानी में मिला नया मंच

उत्तराखंड, बड़ी खबर, राजनीति
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास परिसर में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के आउटलेट का उद्घाटन किया। यह आउटलेट उत्तराखण्ड की पारंपरिक धरोहर और जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय राजधानी में संगठित रूप में प्रस्तुत करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। इसके माध्यम से न केवल राज्य की समृद्ध लोकसंस्कृति को देश के सामने लाया जाएगा, बल्कि स्थानीय उत्पादों को नए बाजार भी प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल राज्य सरकार की उस दूरदृष्टि का परिणाम है, जिसका उद्देश्य पर्वतीय अंचलों में उत्पादित प्राकृतिक और हस्तनिर्मित वस्तुओं को वैश्विक पहचान दिलाना है। यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा और साथ ही स्थानीय कारीगरों व शिल्पकारों को नए अवसर प्रदान करेगा। चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा स्थानीय उत्पादों की ब्रिकी को बढ़ावा देने हेतु 13 से अधिक प्रमुख स्...