Monday, November 23News That Matters

Day: September 21, 2026

मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री

मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में सहकार भारती उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित श्री लक्ष्मणराव इनामदार द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने सहकार भारती के संस्थापक श्रद्धेय लक्ष्मणराव इनामदार जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि सहकारिता को सशक्त बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स मजबूत होंगे, मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से उत्तराखण्ड समृद्ध बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंतनगर की ज्ञानभूमि से सहकारिता को नई दिशा देने वाली अनेक महत्वपूर्ण पहल प्रारंभ की गई हैं। सहकार ग्रंथ के लोकार्पण, द...
क्लेमेनटाउन में महिला की गोली मारकर हत्या, पति पर मुकदमा दर्ज

क्लेमेनटाउन में महिला की गोली मारकर हत्या, पति पर मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून: थाना क्लेमेनटाउन क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना खुद महिला के पति ने कंट्रोल रूम को फोन कर दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और महिला का शव एक कमरे से बरामद किया। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर की सुबह करीब छह बजे धीरज पंवार नामक व्यक्ति ने कंट्रोल रूम को फोन कर अपनी पत्नी को गोली मारने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। पुलिस ने कॉल की लोकेशन के आधार पर जांच करते हुए एक प्लॉट में बने कमरे की तलाशी ली, जहां 26 वर्षीय काजल पत्नी धीरज पंवार मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत गोली लगने से होना सामने आया। बताया गया है कि काजल अपने पति धीरज पंवार के साथ ईदगाह रोड, सुभाष नगर क्षेत्र में रह रही थी। मृतका के...