राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में निर्भया जैसी दरिंदगी की घटना आई सामने
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक युवती के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी की घटना सामने आई है। दिल्ली की रहने वाली युवती से गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में पांच लोगों ने पहले तो सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया फिर उसकी जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में राड डाल दी। इसके बाद आरोपितों ने उसे बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया।
निर्भया जैसा केस, प्राइवेट पार्ट में डाला रोड
गाजियाबाद सिटी एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि 16 अक्टूबर को पीड़िता अपने भाई के घर नंदग्राम आई थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के भाई ने रात 9.30 बजे पीड़िता को आटो में बैठाया था। इसके बाद वापस दिल्ली लौटने के दौरान पीड़िता के जानने वाले 5 लोगों ने युवती को स्कॉर्पियो कार में अगवा कर लिया।
फिर पांचों ने न केवल युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि ...








