Monday, September 21News That Matters

राष्ट्रीय

वरिष्ठ कवि जय कुमार भारद्वाज का एक सुंदर गीत…

राष्ट्रीय
जय कुमार भारद्वाज देहरादून, उत्तराखंड --------------------------------------------- पेड़ --------------- जीवन जग को देता पेड़। जग से है क्या लेता पेड़? शीतल सुखद सुहानी छाया उसने धरती पर बिखरायी थके हुए राही की मंज़िल है जिसने आसान बनायी सबका सच्चा साथी पेड़ । जग से है क्या लेता पेड़? हम फल फूल उसी से पाते जड़ी बूटियाँ उसकी खाते इतना सब कुछ देता फिरभी रहता हर दम हँसते गाते पक्षी का घर होता पेड़। जग से है क्या लेता पेड़? वह धरती का रूप सजाता मुस्कानों के फूल खिलता धूप की चादर ओढ़ी फिर भी शीतल मन्द समीर बहाता जन मन को हर्षाता पेड़ जग से है क्या लेता पेड़? बादल से लाता है पानी धरती को करता है धानी पास नहीं रखता कुछ अपने वीर करण से देखो दानी पर हित जीवन जीता पेड़।। जग से है क्या लेता पेड़?...
संकल्प एवं कल्याण समिति ने हरेला के तहत किया फलदार पोधों का रोपण

संकल्प एवं कल्याण समिति ने हरेला के तहत किया फलदार पोधों का रोपण

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। संकल्प एवं कल्याण समिति ने देहरादून मे हरेला पर्व के अन्तर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता अभियान मे फलदार पोधो को लगाकर समाज को प्रेरणा देने का प्रयास किया। अभियान मे स्थानीय निवासियो ने भाग लिया। इस अवसर पर समीति के अध्यक्ष तथा क्षत्रिय चेतना मंच के एडवोकेट रवि सिह॔ नेगी ने अपने सम्बोधन मे पर्यावरण संरक्षण हेतु लगातार जागरूक अभियान चलाने और सामाजिक संगठनो की इसमे महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। संयुक्त नागरिक संगठन की सहयोगी तथा समीति की सचिव अनिता नेगी ने बताया कि समिति बच्चो को इस दिशा मै प्रेरित करने हेतु लगातार प्रयास कर रही है और इसमे सफल भी हुई है। कार्यक्रम मे बलराम पाठक, राजेश नेगी, आशीष नेगी, सत्येन्द्र रावत, पीयूष पाठक, मंजु सिंघल, मोनिका, नंदा, तान्या, युवराज, अशुंल आदि शामिल थे।...
जन जागरण अभियान समिति ने किया पौधरोपण

जन जागरण अभियान समिति ने किया पौधरोपण

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। समाजसेवी संस्था जन जागरण अभियान समिति की ओर से हरेला पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज (रविवार) सरस्वती विद्या मंदिर सुमननगर धर्मपुर, बन्नू स्कूल और बन्नू कॉलोनी में पौधरोपण किया गया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा ने बताया कि संस्था 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को इस अभियान के तहत पौधरोपण करेगी। आज 30 पौधे लगाए गए, जिनमें अशोक, नीम, अमरूद, आम, आडू और हरसिंगार आदि शामिल थे। पौधरोपण में सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक,शिक्षक, बन्नू कॉलोनी के कई निवासियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। संस्था की ओर से संस्थापक अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा, मोहित भट्ट, आशीष नेगी, तृप्ति नेगी, मीनाक्षी सिंह मौजूद रहे।...