कोरोना महामारी को लेकर किए गए सभी रोकथाम के उपाय अगले माह के अंत तक जारी रहेगा
नई दिल्ली, कोरोना महामारी को लेकर किए गए सभी रोकथाम के उपाय अगले माह के अंत तक जारी रहेंगे। केंद्र ने देश भर में कोविड-19 प्रोटोकॉल पालन में कमी को लेकर आगाह किया है और इस बात पर जोर दिया है कि जिन इलाकों में संक्रमण के मामले कम हैं वहां सुरक्षा के मद्देनजर नियमित तौर पर मानिटरिंग जारी रहे। इस बाबत केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से शनिवार को नए दिशानिर्देश जारी किए गए। इसमें देशभर के राज्यों को कोविड प्रोटोकाल संबंधित जरूरी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
त्योहारों के सीजन को लेकर केंद्र ने किया आगाह
आने वाले त्योहारों के सीजन को देखते हुए केंद्र ने राज्यों को सतर्क करते हुए स्थानीय प्रतिबंध लागू करने की सलाह दी है ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। देशभर में जारी कोविड-19 दिशानिर्देशों को एक महीने के लिए बढ़ाते हुए केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने आज कहा कि कुछ राज्य को छोड...








